NOTE:--- Sort notes for IAS/PCS/SSC/PGT/TGT/NET/TET etc exams.
*भारत पर मुस्लिम आक्रमण* भाग--1
Dr Om Prakash Singh
ऋग्वेद में उल्लेखित भरत कबीले के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। परंपरानुसार दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। कुछ विद्वानों के अनुसार ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। ईरानियों ने इस देश को "हिन्दुस्तान" कहकर सम्बोधित किया है तथा यूनानियों ने इसे "इंडिया" कहा है। हिन्द (भारत) की जनता के संदर्भ में "हिन्दू" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अरबो द्वारा किया गया।
*इस्लाम धर्म का उदय*
सऊदी अरब में स्थित मक्का नामक स्थान पर 570 ई0 में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ। इनके पिता अब्दुल्ला और माता अमीना थी, जो बौद्ध मतालम्बी थे। इनके जन्म के 5 वर्ष बाद माँ का इन्तकाल हो जाने पर इनका पालन-पोषण दादा मुतल्लिव और चाचा अबूतालिव ने किया। 25 वर्ष की उम्र में खदीजा नामक विधवा से विवाह किया। जिससे उन्हें फातिमा नाम की पुत्री पैदा हुई, जिसका निकाह अली से सम्पन्न हुआ। मक्का के समीप हीरा की चोटी पर उन्हें संदेश मिला कि वे जाकर कुरान शरीफ के रूप में प्राप्त ईश्वरीय संदेश का प्रचार-प्रसार करे।
मुहम्मद साहब की 609 ई0 से 632 ई0 तक कि गतिविधियों का संकलन 'कुरान' (अल्ला ने जो कहा वही कुरान है।) में है। जिसका संकलन अबूबक्र ने किया, जो प्रथम मुस्लिम खलीफा थे। इस्लाम धर्म का प्रचार एवं प्रसार करने में वहां के लोगो ने इनका प्रबल विरोध किया जिस कारण मुहम्मद साहब ने 16 जुलाई 622 ई0 को मक्का छोड़कर वहां से 300 किमी0 उत्तर की ओर "मदीना"आ गए। उनकी यह यात्रा इस्लाम मे "हिजरत" कहलाती है और इसी दिन से 'हिजरी सम्वत' का प्रारंभ माना जाता है। इस्लाम का अर्थ अल्ला को समर्पण। इस्लाम का आधारभूत सिद्धांत अल्ला को सर्वशक्तिमान, एक ईश्वर और जगत का पालक तथा हजरत मुहम्मद को उनका संदेश वाहक पैगम्बर मानना है। यही बात उनके कलमे में दोहराई जाती है- "लाइलाहा इल्लिलाह मुहम्मद उल रसुलिल्लाह।" अर्थात अल्ला एक है उसके अलावा दूसरा कोई नही है और मुहम्मद उसके रसूल या पैगम्बर है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मुसलमान यह कलमा पढ़ते है।
632 ई0 में मुहम्मद साहब का इन्तकाल हो गया। और इस्लाम धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक नेता के चुनाव को लेकर विवाद के कारण इस्लाम धर्म भी दो सम्प्रदायो में बट गया। जो लोग मुहम्मद साहब के वंश से संबंधित व्यक्ति को खलीफा (धार्मिक नेता) बनाने के पक्ष में थे वे शिया मतालम्बी कहलाये और उन्होंने मुहम्मद साहब की पुत्री फातिमा और दामाद अली के बेटे हसन और हुसैन को पैगम्बर का उत्तराधिकारी माना।
सुन्नी मत के समर्थक लोगों का विचार था कि कोई भी योग्य व्यक्ति खलीफा बन सकता।है।
*भारत पर अरब आक्रमण*
भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण 711 ई0 में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ। मुहम्मद बिन कासिम से पूर्व उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया था, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया। ईरान जे गवर्नर अल-हज्जाज ने मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबो को सिन्ध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भीषण संघर्ष के बाद अरबो ने 712 ई0 में सिन्ध पर विजय प्राप्त कर ली। उस समय सिन्ध पर चच के पुत्र दाहिर का शासन था। फ़ारसी ग्रंथ चचनामा से अरबो की सिन्ध पर विजय की जानकारी मिलती है।
महत्वपूर्ण तथ्य----- भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण के वर्ष के सम्बंध में विद्वानों में मतभेद है। वी0डी0 महाजन के अनुसार यह तिथि 711 ई0 है जबकि हरिश्चन्द्र वर्मा के अनुसार यह तिथि 712 ई0 बताई जाती है।
मुहम्मद बिन कासिम ने सर्वप्रथम "देवल" पर आक्रमण किया था, जो एक प्रसिद्ध बंदरगाह भी था। देवल विजय के बाद जजिया कर लगा दिया गया। इसके बाद निरून, ब्राह्मणवाद, अलोर, सिक्का, मुल्तान आदि पर अरबो ने अधिकार कर लिया। कासिम की अंतिम विजय मुल्तान की थी। दाहिर की राजपुत्राणी पत्नि रानीबाई अरबो से युद्ध करते हुए सती हो गई थी। जबकि दाहिर की दूसरी ब्राह्मण पत्नी रानी लाडी और उसकी दो पुत्रियों परमल देवी और सूर्य देवी को मुहम्मद बिन कासिम अपने साथ ले गया। अरबो को आगे बढ़ने से कश्मीर के शासक ललितादित्य ने रोका। मुल्तान की विजय के बाद अरबो ने इसका नाम "सोने का नगर" रखा। मुल्तान की विजय में किसी ब्राह्मण नागरिक ने नगर में जाने वाले जन मार्ग को कासिम को बता दिया था।
Must Read:-तुर्को के आक्रमण के समय भारत की स्थिति
Must Read:- Cause and effect of the success of the Turks in India.
*गजनवी वंश/ यामिनी वंश*
गजनवी वंश का संस्थापक अलप्तगीन था। इस वंश को यामिनी वंश भी कहा जाता है। 963 ई0 में अलप्तगीन की मृत्यु के बाद बलप्तगीन (963-972) गुलाम पिराई (972-977ई0) ने शासन किया। इसी के शासनकाल में इसके सेनापति सुबुक्तगीन ने गुलाम पिराई की हत्या करके सत्ता पर अधिकार कर लिया। सुबुक्तगीन ही पहला तुर्क था जिसने हिन्दूशाही वंश के शासक जयपाल को पराजित किया था। 997 ई0 में सुबुक्तगीन की मृत्यु हो गई।
सुबुक्तगीन के समय से ही गजनी और हिन्दूशाही राज्य का लम्बा संघर्ष आरम्भ हुआ जो सुल्तान महमूद के समय तक चलता रहा और जिसका अंतिम परिणाम हिन्दू राज्य का नष्ट होना था।
सुबुक्तगीन की मृत्यु के बाद उसका बेटा महमूद गजनवी 998 ई0 में गजनी का शासक बना। सर हेनरी इलियट के अनुसार महमूद ने 17 बार भारत पर आक्रमण किया।
1000 से 1027 के बीच महमूद गजनवी ने 17 बार आक्रमण किया लेकिन उसके इन आक्रमणों का उद्देश्य भारत मे स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना नही था बल्कि भारत से धन लूटना था। बगदाद के खलीफा अल-कादिर-विल्लाह ने महमूद को यमीन-उद-दौला (साम्राज्य का दाहिना हाथ) तथा आमीन-उल-मिल्लाह (मुसलमानों का रक्षक) की उपाधियां प्रदान की।
महमूद गजनवी शिक्षित एवं सुसभ्य था। वह अपने दरबार मे विद्वानों और कलाकारों को आश्रय और सम्मान प्रदान करता था। उसका दरबारी इतिहासकार उत्बी था। उसने "किताब-उल-यामिनी" अथवा "तारीख-ए-यामिनी" नामक ग्रन्थ की रचना की। इसके अतिरिक्त इसके दरबार मे दर्शन,ज्योतिष और संस्कृत का उच्च कोटि का विद्वान अलबरूनी, "तारीख-ए-सुबुक्तगीन" का लेखक बैहाकी जिसे इतिहासकार लेनपूल ने 'पूर्वी पेप्स' की उपाधि प्रदान की थी, फारस का कवि उजारी, खुरासानी विद्वान तूसी एवं उंसुरी, विद्वान असजदी और फर्रुखी प्रमुख व्यक्ति थे।
महमूद गजनवी के दरबार का एक प्रसिद्ध इतिहासकार फिरदौसी भी था। जिसने 'शाहनामा' नामक ग्रंथ की रचना की। इसे 'पूर्व के होमर' की उपाधि दी जाती है। फरिश्ता ने 'तारीख-ए-फरिश्ता' या 'गुलशन-ए-इब्राहिमी' नामक ग्रंथ की रचना की। इसका पूरा नाम मुहम्मद कासिम हिन्दूशाह था। इसकी पुस्तक 'तारीख-ए-फरिश्ता' बीजापुर के शासक इब्राहिम आदिलशाह को समर्पित है।
महमूद गजनवी के साथ प्रसिद्ध इतिहासकार अलबरूनी 11 वी सदी में भारत आया। उसकी पुस्तक 'किताब-उल-हिन्द' या 'तहक़ीक़-ए-हिन्द' से तत्कालीन भारत की सामाजिक सांस्कृतिक स्थिति की जानकारी मिलती है। यह पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुस्लिम विद्वान था। उसका जन्म 937 ई0 में हुआ, वह खीवा (प्राचीन ख़्वारिज्म) देश का रहने वाला था। वह मात्र इतिहासकार ही नही था, उसके ज्ञान और रुचियों की व्याप्ति जीवन के अन्य क्षेत्रों तक थी जैसे खगोल विज्ञान, भूगोल, तर्कशास्त्र, औषधि विज्ञान, गणित, तथा धर्म और धर्मशास्त्र। उसने संस्कृत का अध्ययन किया और अनेक संस्कृत रचनाओ का उपयोग किया जिसमें ब्रह्मगुप्त, बालभद्र तथा वारामिहिर की रचनाएं विशेष उल्लेखनीय है। उसने जगह-जगह भागवत गीता, विष्णु पुराण, तथा वायु पुराण को उदृत किया। अलबरूनी ने अरबी भाषा मे 'तहक़ीक़-ए-हिन्द' नामक ग्रंथ की रचना की। सवर्प्रथम एडवर्ड साची ने अरबी भाषा से इस ग्रंथ का अनुवाद अंग्रेजी भाषा मे किया। इसका हिन्दी अनुवाद रजनीकांत शर्मा द्वारा किया गया। महमूद गजनवी ने संस्कृत मुद्रालेख के साथ चाँदी के सिक्के जारी किये। इन सिक्कों पर दोनों तरफ दो अलग-अलग भाषाओ में मुद्रालेख अंकित है। ऊपरी भाग पर अंकित मुद्रालेख अरबी भाषा मे था तथा दूसरी ओर अंकित लेख संस्कृत भाषा (देवनागरी लिपि) में था। सिक्को में मध्य भाग में संस्कृत भाषा मे लिखा था "अव्यक्तमेकम मुहम्मद अवतार नुरूपति महमूद।"
महमूद गजनवी ने एक विश्वविद्यालय, एक अजायबघर, एक पुस्तकालय, गजनी की विख्यात जामा मस्जिद का निर्माण करवाया। महमूद गजनवी को गाजी, मूर्ति भंजक और बुतशिकन कहा गया है (उत्बी द्वारा)
*महमूद गजनवी के महत्वपूर्ण आक्रमण*
*1000 ई0 में सीमावर्ती कुछ किलो को जीता।
*1001ई0 में हिन्दूशाही वंश का शासक जयपाल के विरुद्ध।
*1003-04 ई0 में भेरा पर आक्रमण किया। (शासक वीजीराय)
*1006 ई0 में मुलतान को जीता (शासक अब्दुल फतह दाऊद)।
*1009 ई0 में आनंदपाल को पराजित किया।
*1014 ई0 में थानेश्वर को लूटा।
*1015-16 ई0 में कश्मीर पर आक्रमण किया। यह आक्रमण असफल रहा।
*1018 ई0 में कन्नौज राज्य पर आक्रमण।
*1024 से 26 ई0 में गुजरात अभियान जिसमे सोमनाथ मंदिर को लूटा।(शासक भीम देव, राजधानी अन्हिलवाड़ा)
*1027 ई0 में सिन्ध के जाटो पर आक्रमण किया यह महमूद गजनवी का भारत मे अंतिम आक्रमण था।
*शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी*
मध्य एशिया के शासक शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी ने 1192 ई0 में उत्तर भारत को जीता। गोरी का प्रथम आक्रमण 1175 ई0 में मुल्तान पर हुआ। और 1205 ई0 तक वह बराबर साम्राज्य विस्तार और पूर्व विजित राज्यो की रक्षा के लिए भारत पर आक्रमण करता रहा।
1178 ई0 में मुहम्मद गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया किन्तु मूलराज द्वितीय या भीम द्वितीय ने अपनी योग्य एवं साहसी विधवा माँ नायिका देवी के नेतृत्व में 'आबू पर्वत' के निकट गोरी की सेना का मुकाबला किया और युद्ध मे अपनी वीरता का परिचय देते हुए गोरी को बुरी तरह पराजित कर दिया। यह मुहम्मद गोरी की भारत मे प्रथम पराजय थी। सन 1191 ई0 में गोरी ने भारत पर फिर आक्रमण किया जिसमें उसका मुकाबला उत्तर भारत के सिरमौर कहे जाने वाले चौहान वंशीय वीर शासक पृथ्वीराज चौहान तृतीय से तराइन के मैदान में हुआ यह युद्ध भारतीय इतिहास में 'तराइन के प्रथम युद्ध' के नाम से प्रसिद्ध है। इस युद्ध मे गोरी मुश्किल से अपनी जान बचाकर गजनी भागने में सफल हुआ। एक वर्ष बाद सम्पूर्ण तैयारियों के साथ गोरी 1192 ई0 में फिर भारत आया और तराइन के ही मैदान में पृथ्वीराज चौहान से उसका भयंकर युद्ध हुआ जो तराइन के द्वितीय युद्ध के नाम से जाना गया। इस युद्ध मे गोरी विजय प्राप्त करने में सफल हुआ। इस विजय के बाद भारत मे मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई। इसी कारण यह युद्ध भारतीय इतिहास में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
गोरी के वापस जाने के बाद कुतुबुद्दीन ऐबक ने साम्राज्य विस्तार के उद्देश्य से बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली पर आक्रमण कर प्रयत्क्ष नियंत्रण में ले लिया। और 1193 ई0 से दिल्ली भारत मे गोरी के साम्राज्य की राजधानी बनी। इसके बाद कुतुबुद्दीन ऐबक ने रणथम्भौर और कोल (अलीगढ़) की विजय की।
सन 1194 ई0 में गोरी फिर भारत आया और उसने चन्दावर के युद्ध मे कन्नौज के गहड़वाल शासक जयचन्द को पराजित किया। चंदावर वर्तमान में फिरोजाबाद जिले में यमुना नदी के तट पर स्थित है। मुहम्मद गोरी के सिक्को पर लक्ष्मी की आकृति अंकित है। और दूसरी तरफ अरबी भाषा मे कलमा खुदा हुआ है।
भारत मे गोरी की विजय और भारतीय प्रदेशो पर अधिकार करने के बाद उत्तर भारत में 'इक्ता प्रथा' की स्थापना की गई। और भारत मे कुतुबुद्दीन ऐबक को प्रथम इक्ता प्रदान की गई। 1192 ई0 में तराइन के द्वितीय युद्ध मे कुतुबुद्दीन ऐबक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।वस्तुतः 1192--1206 ई0 तक उसनें गोरी के प्रतिनिधि के रूप में उत्तरी भारत के विजित प्रदेशो का प्रशासन संभाला। उस अवधि में ऐबक ने उत्तरी भारत में तुर्की शक्ति का विस्तार भी किया
बिहार और उत्तरी बंगाल की विजय के बारे में गोरी एवं ऐबक ने सोचा भी नही था। इस कार्य को गोरी के एक साधारण दास इख़्तियारूद्दीन मुहम्मद बिन वख्तियार खिलजी ने किया। उसने 1202-03 ई0 में बिहार की विजय की तथा नालंदा एवं विक्रमशिला विश्व विद्यालय को नष्ट कर दिया और राजधानी उदन्तपुर (उदंतपुरी) पर कब्जा कर लिया। उसने 1204-05 ई0 में बंगाल पर आक्रमण किया। इस समय वहॉं का शासक लक्षमण सेन था। वह बिना युद्ध किये ही भाग निकला। तुर्की सेना ने राजधानी नादिया में प्रवेश कर बुरी तरह लूट-पाट की। राजा की अनुपस्थिति में नगर ने आत्मसमर्पण कर दिया। लक्ष्मण सेन ने भाग कर पूर्वी बंगाल में शरण ली और कुछ समय तक वही शासन करता रहा। इख़्तियारूद्दीन ने भी सम्पूर्ण बंगाल को जीतने का प्रयत्न नही किया। इख़्तियारूद्दीन ने लखनौती को अपनी राजधानी बनाया। प्रोफेसर हबीब के अनुसार "तुर्को द्वारा उत्तर पश्चिम की विजय ने क्रमशः शहरी क्रांति और ग्रामीण क्रन्ति को जन्म दिया।"
IN ENGLISH:-
*Muslim invasion of India*
India was named after the Bharata clan mentioned in the Rigveda. According to tradition, our country was named Bharat after Dushyant's son Bharat. According to some scholars, this country was named Bharat after the eldest son of Rishabhdev, Bharat. The Iranians have addressed this country as "Hindustan" and the Greeks have called it "India". The word "Hindu" was first used by the Arabs with reference to the people of Hind (India).
*Rise of Islam*
Muhammad Saheb, the originator of Islam, was born in 570 AD at a place called Mecca located in Saudi Arabia. His father was Abdullah and mother Amina, who was a Buddhist. After 5 years of his birth, when his mother passed away, he was brought up by his grandfather Mutalliv and uncle Abutaliev. At the age of 25, he married a widow named Khadija. From which he was born a daughter named Fatima, whose marriage was completed with Ali. On the top of the diamond near Mecca, he got a message that he should go and spread the divine message received in the form of Quran Sharif.
The compilation of the activities of Muhammad from 609 AD to 632 AD is in 'Quran' (What Allah said is the same Quran).Which was compiled by Abu Bakr, who was the first Muslim Caliph. In promoting and spreading Islam, the people there strongly opposed them, due to which Muhammad left Mecca on July 16, 622 AD and came 300 km north from there to "Medina". This journey of his is called "Hijrat" in Islam and from this day 'Hijri Samvat' is considered to begin. Islam means surrender to Allah. The basic tenet of Islam is to consider Allah as the Almighty, One God and the Keeper of the world and Hazrat Muhammad as his messenger prophet. The same thing is repeated in his kalma - "Lailaha illlilah Muhammad ul Rasulilah." That is, Allah is one and there is no one other than Him and Muhammad is His Messenger or Prophet. Muslims read this kalma before doing any auspicious work.
Muhammad Sahab died in 632 AD. And due to the controversy regarding the election of religious leader for the propagation of Islam religion, Islam religion also got divided into two sects. Those who were in favor of making a person belonging to Muhammad's lineage as Khalifa (religious leader) were called Shia Matalambis and they considered Muhammad's daughter Fatima and son-in-law Ali's sons Hassan and Hussain as the successors of the Prophet.
The supporters of Sunni faith were of the view that any worthy person can become a Caliph.
*Arab invasion of India*
The first Muslim invasion of India took place in 711 AD under the leadership of the Arab invader Muhammad bin Qasim. Before Muhammad bin Qasim an expedition was sent under the leadership of Ubaidullah, but he was defeated and killed. Al-Hajjaj, the governor of Iran, sent Arabs under the leadership of Muhammad bin Qasim to attack Sindh. After a fierce struggle, the Arabs conquered Sindh in 712 AD. At that time Sindh was ruled by Dahir, the son of Chach. The Persian text Chachnama gives information about the victory of Arabs over Sindh.
Important facts ---- There is a difference of opinion among scholars regarding the year of the first Muslim invasion of India. According to VD Mahajan this date is 711 AD whereas according to Harishchandra Verma this date is said to be 712 AD.
Muhammad bin Qasim first attacked "Dewal", which was also a famous port. Jizya tax was imposed after Deval Vijay. After this, the Arabs took control of Nirun, Brahmanism, Alor, Sikka, Multan etc. The last conquest of Qasim was that of Multan. Dahir's daughter-in-law, Ranibai, had become sati while fighting with the Arabs. While Dahir's second Brahmin wife Rani Ladi and her two daughters Parmal Devi and Surya Devi were taken by Muhammad bin Qasim with him. Lalitaditya, the ruler of Kashmir, prevented the Arabs from moving forward. After the conquest of Multan, the Arabs named it "City of Gold". In the conquest of Multan, a Brahmin citizen told Qasim the public road leading to the city.
* Ghaznavi dynasty / Yamini dynasty *
The founder of the Ghaznavi dynasty was Alaptagin. This dynasty is also called Yamini dynasty. After the death of Alaptagin in 963 AD, Balpatgin (963-972) Ghulam Pirai (972-977 AD) ruled. During this reign, its general Subuktagin captured power by killing Ghulam Pirai. Subuktagin was the first Turk who defeated Jaipal, the ruler of the Hindushahi dynasty. Subuktagin died in 997 AD.
From the time of Subuktagin, the long struggle between Ghazni and Hindushahi kingdom started which lasted till the time of Sultan Mahmud and the final result of which was the destruction of the Hindu kingdom.
After the death of Subuktagin, his son Mahmud Ghaznavi became the ruler of Ghazni in 998 AD. According to Sir Henry Elliot, Mahmud invaded India 17 times.
Between 1000 and 1027, Mahmud Ghaznavi attacked 17 times, but the purpose of these attacks was not to establish permanent Muslim rule in India, but to loot money from India. The Caliph Al-Qadir-Willah of Baghdad conferred on Mahmud the titles of Yamin-ud-Daulah (Right Hand of the Empire) and Amin-ul-Millah (protector of Muslims).
Mahmud Ghaznavi was educated and decent. He provided shelter and respect to scholars and artists in his court. His court historian was Utbi. He composed the book "Kitab-ul-Yamini" or "Tarikh-e-Yamini". Apart from this, Alberuni, a scholar of philosophy, astrology and Sanskrit in his court, Baihaki, the author of "Tarikh-e-Subuktgeen", who was given the title of 'Eastern Peps' by historian Lenpool, Persian poet Ujari, Khurasani scholar Tusi and Unsuri, the scholars Asjadi and Farrukhi were prominent figures.
There was also a famous historian of Mahmud Ghaznavi's court, Firdausi. Who wrote the book 'Shahnama'. It is given the title of 'Homer of the East'. Farishta composed the book 'Tarikh-e-Farishta' or 'Gulshan-e-Ibrahimi'. Its full name was Muhammad Qasim Hindushah. Its book 'Tarikh-e-Farishta' is dedicated to Ibrahim Adilshah, the ruler of Bijapur.
Along with Mahmud Ghaznavi, the famous historian Alberuni came to India in the 11th century. His book 'Kitab-ul-Hind' or 'Tahqiq-e-Hind' gives information about the socio-cultural condition of the then India. He was the first Muslim scholar to study the Puranas. He was born in 937 AD, he was a resident of Khiva (Ancient Khwarism) country. He was not only a historian, his knowledge and interests extended to other areas of life such as astronomy, geography, logic, medicine, mathematics, and religion and theology. He studied Sanskrit and used many Sanskrit works, in which the works of Brahmagupta, Balabhadra and Varamihira are particularly noteworthy. He quoted from place to place the Bhagavad Gita, Vishnu Purana, and Vayu Purana. Alberuni composed a book called 'Tahqiq-e-Hind' in Arabic language. Edward Saatchi first translated this book from Arabic language into English language. Its Hindi translation was done by Rajinikanth Sharma. Mahmud Ghaznavi issued silver coins with Sanskrit inscriptions. These coins have inscriptions in two different languages on both sides. The inscription on the upper part was in Arabic language and the inscription on the other side was in Sanskrit language (Devanagari script). In the central part of the coin, it was written in Sanskrit language "Avyaktmekam Muhammad Avatar Nurupati Mahmud."
Mahmud Ghaznavi built a university, a museum, a library, the famous Jama Masjid of Ghazni. Mahmud Ghaznavi has been called a Ghazi, an idol destroyer and a butshikan (by Utbi)
*Important invasions of Mahmud Ghaznavi*
* In 1000 AD, the frontier won a few kilos.
* In 1001 AD, the ruler of the Hindushahi dynasty against Jaipal.
* Attacked Bhera in 1003-04 AD. (Ruler Viziray)
* Conquered Multan in 1006 AD (Ruler Abdul Fatah Dawood).
In 1009 AD, Anandapala was defeated.
* Looted Thaneshwar in 1014 AD.
* Attacked Kashmir in 1015-16 AD. This attack was unsuccessful.
* Invasion of Kannauj kingdom in 1018 AD.
* Gujarat campaign in 1024 to 26 AD in which Somnath temple was looted. (Ruler Bhima Dev, capital Anhilwara)
* In 1027 AD, attacked the Jats of Sindh, this was the last attack of Mahmud Ghaznavi in India.
*Shihabuddin Muhammad Ghori*
Shihabuddin Muhammad Ghori, the ruler of Central Asia, conquered North India in 1192 AD. The first invasion of Ghori took place on Multan in 1175 AD. And till 1205 AD, he continued to attack India to expand the empire and protect the previously conquered states.
In 1178 AD, Muhammad Ghori invaded Gujarat, but Mulraj II or Bhima II, under the leadership of his capable and courageous widow mother Nayika Devi, fought Ghori's army near 'Abu Parvat' and Ghori, while showing his valor in the war. was badly defeated. This was the first defeat of Muhammad Ghori in India. In 1191 AD, Ghori attacked India again, in which he fought with the Chauhan dynasty heroic ruler Prithviraj Chauhan III, who was called Sirmaur of North India, in the field of Tarain, this war is famous in Indian history as 'First Battle of Tarain'. . In this war, Ghori managed to escape to Ghazni by barely saving his life. After a year, with all the preparations, Ghori came to India again in 1192 AD and had a fierce battle with Prithviraj Chauhan in the field of Tarain, which was known as the Second Battle of Tarain. Ghori was successful in getting victory in this war. After this victory, Muslim power was established in India. For this reason this war is considered very important in Indian history.
After the return of Ghori, Qutbuddin Aibak attacked Bulandshahr, Meerut, Delhi and took it under direct control for the purpose of expanding the empire. And from 1193 AD, Delhi became the capital of Ghori's empire in India. After this Qutubuddin Aibak conquered Ranthambore and Kol (Aligarh).
In 1194 AD, Ghori again came to India and defeated the Gahadwal ruler of Kannauj, Jaychand, in the battle of Chandawar. Chandawar is presently situated on the banks of river Yamuna in Firozabad district. The figure of Lakshmi is inscribed on the coin of Muhammad Ghori. And on the other side, the kalma is inscribed in Arabic language.
After the conquest of Ghori in India and taking over Indian territories, 'Ikta system' was established in North India. And in India Qutubuddin Aibak was given the first Iqta. Qutbuddin Aibak played an important role in the Second Battle of Tarain in 1192 AD. In fact, from 1192--1206 AD, he took over the administration of the conquered territories of northern India as the representative of Ghori. In that period Aibak also expanded Turkish power in northern India.
Ghori and Aibak did not even think about the conquest of Bihar and North Bengal. This work was done by Ikhtiyaruddin Muhammad bin Vakhtiar Khilji, a simple slave of Ghori. He conquered Bihar in 1202-03 AD and destroyed Nalanda and Vikramshila Vishwavidyalaya and captured the capital Udantapur (Udantpuri). He attacked Bengal in 1204-05 AD. At this time its ruler was Lakshman Sen. He fled without fighting. The Turkish army entered the capital Nadia and looted it badly. The city surrendered in the absence of the king. Lakshman Sen fled and took refuge in East Bengal and continued to rule for some time. Ikhtiyaruddin also did not try to conquer the whole of Bengal. Ikhtiyaruddin made Lakhnauti his capital. According to Professor Habib "the conquest of the North-West by the Turks gave rise to the Urban Revolution and the Rural Revolution respectively."
Q1÷ इस्लाम धर्म का उदय कब हुआ?
अथवा
इस्लाम धर्म का उदय किस शताब्दी में हुआ?
उत्तर---इस्लाम धर्म का उदय*
सऊदी अरब में स्थित मक्का नामक स्थान पर 570 ई0 में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ। इनके पिता अब्दुल्ला और माता अमीना थी, जो बौद्ध मतालम्बी थे। इनके जन्म के 5 वर्ष बाद माँ का इन्तकाल हो जाने पर इनका पालन-पोषण दादा मुतल्लिव और चाचा अबूतालिव ने किया। 25 वर्ष की उम्र में खदीजा नामक विधवा से विवाह किया। जिससे उन्हें फातिमा नाम की पुत्री पैदा हुई, जिसका निकाह अली से सम्पन्न हुआ। मक्का के समीप हीरा की चोटी पर उन्हें संदेश मिला कि वे जाकर कुरान शरीफ के रूप में प्राप्त ईश्वरीय संदेश का प्रचार-प्रसार करे।
मुहम्मद साहब की 609 ई0 से 632 ई0 तक कि गतिविधियों का संकलन 'कुरान' (अल्ला ने जो कहा वही कुरान है।) में है। जिसका संकलन अबूबक्र ने किया, जो प्रथम मुस्लिम खलीफा थे। इस्लाम धर्म का प्रचार एवं प्रसार करने में वहां के लोगो ने इनका प्रबल विरोध किया जिस कारण मुहम्मद साहब ने 16 जुलाई 622 ई0 को मक्का छोड़कर वहां से 300 किमी0 उत्तर की ओर "मदीना"आ गए। उनकी यह यात्रा इस्लाम मे "हिजरत" कहलाती है और इसी दिन से 'हिजरी सम्वत' का प्रारंभ माना जाता है। इस्लाम का अर्थ अल्ला को समर्पण। इस्लाम का आधारभूत सिद्धांत अल्ला को सर्वशक्तिमान, एक ईश्वर और जगत का पालक तथा हजरत मुहम्मद को उनका संदेश वाहक पैगम्बर मानना है। यही बात उनके कलमे में दोहराई जाती है- "लाइलाहा इल्लिलाह मुहम्मद उल रसुलिल्लाह।" अर्थात अल्ला एक है उसके अलावा दूसरा कोई नही है और मुहम्मद उसके रसूल या पैगम्बर है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मुसलमान यह कलमा पढ़ते है।
632 ई0 में मुहम्मद साहब का इन्तकाल हो गया। और इस्लाम धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक नेता के चुनाव को लेकर विवाद के कारण इस्लाम धर्म भी दो सम्प्रदायो में बट गया। जो लोग मुहम्मद साहब के वंश से संबंधित व्यक्ति को खलीफा (धार्मिक नेता) बनाने के पक्ष में थे वे शिया मतालम्बी कहलाये और उन्होंने मुहम्मद साहब की पुत्री फातिमा और दामाद अली के बेटे हसन और हुसैन को पैगम्बर का उत्तराधिकारी माना।
सुन्नी मत के समर्थक लोगों का विचार था कि कोई भी योग्य व्यक्ति खलीफा बन सकता है।
TAGS:- भारत पर मुस्लिम
आक्रमण,इस्लाम धर्म का
उदय,महमूद गजनवी,मुहम्मद गोरी, Medievalhistory.
Note÷÷÷ दोस्तो मेरी अगली पोस्ट भारत पर मुस्लिम आक्रमण से सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पर आएगी।
