NOTE:- ENGLISH AND HINDI LANGUAGE:-
प्रश्न-- भक्ति आंदोलन की प्रमुख विशेषताऐ बताइए। तत्कालीन समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
अथवा
--- भक्ति आंदोलन के उदय तथा प्रसार के क्या कारण थे? भक्ति आंदोलन ने भरतीय समाज को किस
प्रकार प्रभावित किया।
अथवा
--- भक्ति आंदोलन क्या है? इसकी शिक्षाओं का
वर्णन कीजिए।
Dr Om Prakash Singh
उत्तर--- भक्ति आंदोलन क्या है? सल्तनत काल से ही हिन्दू-मुस्लिम संघर्ष का काल था। दिल्ली के
सुल्तानों ने हिन्दू धर्म के प्रति अत्याचार करने प्रारम्भ कर दिये थे। उन्होंने
अनेक मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ना प्रारम्भ कर दिया था। जिससे हिन्दुओ
ने अपने धर्म की रक्षा के लिऐ एकेश्वरवाद को महत्त्व दिया और धर्म
सुधारको ने एक आंदोलन चलाया यही आन्दोल भक्ति आंदोलन के नाम से विख्यात हुआ।
भारत के मध्यकालीन
इतिहास में भक्ति आंदोलन का विशेष स्थान है। भक्ति आंदोलन एक
लोकप्रिय जन आंदोलन था। जिसने सामाजिक, धार्मिक, तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप
छोड़ी और भातीय संस्कृति को अत्यधिक प्रभावित किया। भक्ति आंदोलन का विकास
दो चरणों मे हुआ, प्रथम चरण 7वी से 13 वी शताब्दी तक चला,जब दक्षिण भारत
में इसका प्रारम्भ हुआ। दूसरा चरण 13 वी से 16 वी शताब्दी के मध्य विकसित
हुआ। इस आंदोलन का सम्बंध मुख्य रूप से हिन्दू धर्म के साथ था। उत्तरी
भारत में यह आंदोलन अपने दूसरे चरण में इस्लाम के सम्पर्क में आया
और इसकी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए इससे प्रभावित, उत्तेजित और
आन्दोलित हुआ।
भक्ति आंदोलन के करण----- भक्ति आंदोलन के
कारणों का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत किया जा सकता है----
1* भक्ति मार्ग का
बढ़ता महत्व----- भक्ति आंदोलन का प्रारंभ 7 वी शताब्दी से
दक्षिण भारत से हुआ। 13 वी शताब्दी से उत्तर भारत भी इस आंदोलन का प्रमुख
केन्द्र बन गया। इस समय तक जैन और बौद्ध धर्म की अवनति हो चुकी
थी। ब्राह्मण धर्म मे शैव और वैष्णव सम्प्रदाय प्रमुख बन गये थे। परन्तु
उनमे अन्धविश्वास, कर्मकाण्ड, आदि का समावेश हो चुका था। इस समय उत्तरी
भारत मे इस्लाम धर्म का प्राचर हुआ। इस्लाम धर्म की सरलता से प्रभावित होकर
ब्राह्मण धर्म को सरल और अनुग्रही बनाने का प्रयास किया गया। प्राचीन भारत में
आडम्बरो से क्षुब्ध होकर लोगो ने ज्ञान-मार्ग,कर्म- मार्ग, एवं भक्ति-मार्ग
का सहारा लिया था। बौद्ध धर्म और भागवत सम्प्रदाय ने भक्ति-मार्ग का
सहारा लिया था, जिससे जनता अत्यंत प्रभावित हुई थी। आठवीं शताब्दी से शंकराचार्य ने पुनः
ज्ञान-मार्ग को मोक्ष प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ मार्ग बताया। और अद्वैतवाद
का सिद्धांत प्रतिपादित किया, परंतु सामान्य जनता इस मार्ग को स्वीकार नहीं
कर सकी। मोक्ष प्राप्ति का सही और सरल मार्ग उन्हें भक्ति में नजर आया।
दक्षिण भारत में 7 वी से 12 वी शताब्दी के मध्य शैव “नयनार” और वैष्णव “अलवार”
सम्प्रदायो ने भक्ति मार्ग का अवलम्बन कर पर्याप्त ख्याति प्राप्त कर
ली थी। अतः उत्तर भारत के धर्म सुधारको ने भी भक्ति मार्ग को सरल और सभी
के लिए आसान पाया। इन संतो ने धर्म सुधार के अतिरिक्त सामाजिक सुधारो
की ओर भी ध्यान दिया। ऐसा उन्होंने इस्लामिक व्यवस्था से प्रभावित होकर
किया।
2* इस्लाम धर्म का खतरा----- मध्यकालीन भारत
मे यहाँ इस्लामिक राज्य स्थापित हो गया था। सल्तनत काल के सुल्तानों ने
हिन्दुओ के प्रति जो धार्मिक असहिष्णुता की नीति अपनायी, मन्दिरों का विनाश
किया, बलपूर्वक हिन्दुओ
को इस्लाम स्वीकार करने के लिए बाध्य किया गया। इससे हिन्दू संस्कृति पर गहरा आघात पहुँचा।
दूसरी ओर हिन्दू समाज मे निम्न जातियों से बहुत घृणा की जाती थी। जबकि इस्लाम
धर्म मे सभी से समान व्यवहार किया जाता था। उस समय इस्लाम धर्म बहुत ही सरल था।
जिसमे व्यर्थ के रीति-रिवाजों के लिए कोई स्थान नही था। इन कारणों से
बहुत से हिन्दू, विषेषकर निम्न जातियों से सम्बंधित हिन्दू इस्लाम मे
सम्मिलित होने लगे थे। इस खतरे को समाप्त करने के लिये, तथा हिन्दू धर्म
की सुरक्षा के लिए भक्ति आंदोलन आरम्भ हुआ।
3* महान सुधारको का
उदय----- मध्यकाल में भारत के विभिन्न भागों में अनेक महान सुधारको का
उदय हुआ। इनमे शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, जयदेव, चैतन्य,रामानन्द, बल्लभाचार्य, निम्बार्क, आदि के नाम प्रमुख
थे। इन प्रचारको (धर्म सुधारको) ने बड़े साहस तथा उत्साह से हिन्दू धर्म के दोषों के विरूद्ध आवाज
उठाई और भक्ति आंदोलन को तीव्रता प्रदान की। सच तो यह है कि भक्ति आंदोलन की
उत्पत्ति के लिए यही संत उत्तरदायी हैं, उनके बिना इस
आंदोलन की कल्पना ही नही की जा सकती है।
4* सूफी मत का
प्रभाव----- मध्यकालीन भारत मे भक्ति आंदोलन के उदय में सूफी मत का भी
बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव रहा। सूफी संतों ने ईश्वर की एकता, प्रेम, गुरुभक्ति और
मनुष्य सेवा पर बल दिया। मुस्लिम सूफी संत बाबा फरीद, मुईनुद्दीन चिश्ती, जायसी,कुतुबन,तथा निजामुद्दीन औलिया आदि थे।
इनके सिद्धांत हिन्दू धर्म तथा भक्ति लहर के साथ पारस्परिक मिलते-जुलते थे।
इस प्रकार से हिन्दू-मुस्लिम एकता पैदा हुई।
5* आश्रय की खोज---- इस समय मे हिन्दू
समाज अपनी राजनीतिक सत्ता खो चुका था। तथा पराधीनता से मुक्त होने का उन्हें
कोई मार्ग दिखाई नही देता था। अतः उनके लिए एक नये मार्ग की खोज करना आवश्यक
था। जब मनुष्य को मानवीय सहारे की आशा नही रहती तव उसे ईश्वर की शरण मे
जाने का मार्ग नजर आता है। फलतः इस काल मे हिन्दुओ ने भगवद-भजन,तथा आत्मचिंतन का
मार्ग निकाला तथा इसी में अपनी शक्ति लगा दी।
भक्ति आंदोलन की विशेषताएं---- मध्ययुगीन भारत
मे भक्ति आंदोलन की निम्नलिखित विशेषताएं थी---
1* भक्ति आंदोलन का स्वरूप
सरल एवं आडम्बरहीन होना----- इस आंदोलन की सर्वप्रमुख विशेषता इसके
स्वरूप का अत्यंत सरल एवं आडम्बरहीन होना था। इस आंदोलन में भगवान के प्रति
सच्ची भक्ति और प्रेम पर विशेष बल दिया गया था। परम्परागत अन्धविश्वासो और
कर्मकांडो को इसमे कोई स्थान नही दिया गया था। इस विचारधारा द्वारा
यह स्पष्ट करने का प्रयास किया गया था कि भगवान का वास हृदय में होता है, मन्दिर अथवा तीर्थ
स्थानों में नही।
2* मूर्ति पूजा पर
विशेष बल न देना---- इस आंदोलन की दूसरी विशेषता यह थी कि इसमे मूर्ति पूजा
पर विशेष जोर नही दिया गया था। अधिकांश भक्त संतो ने मूर्ति पूजा में
कोई विशेष रुचि नही दिखाई बल्कि कुछ संतो यथा कबीर एवं विसोबा ने मूर्ति
पूजा का विरोध भी किया।
3* एक ईश्वर की
उपासना पर बल---- एक ईश्वर की उपासना इस आंदोलन की अन्य विशेषता थी। इस
विचारधारा के अन्तर्गत विभिन्न देवी-देवताओं की उपासना के स्थान पर एक ईश्वर
की उपासना पर बल दिया गया था।
4* जाति-पाति और वर्ग
का विरोध---- इस आंदोलन की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी कि इन संतो ने जाति-पाति और
वर्ग-भेद का विरोध किया। वे
सभी मनुष्य को एक समान मानते थे। उनका विश्वास था कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी
जाति या वर्ग का हो सच्चे हृदय से उपासना करने पर उसे ईश्वर अवश्य
ही प्राप्त होता है। इस सम्बंध में स्वामी रामानन्द का तो स्पष्ट कहना
था कि "जाति-पाति पूछे न
ही कोई, हरि को भजै सो हरि का होई।"
5*हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल----- हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल इस आंदोलन की
एक अन्य विशेषता थी। भक्ति आंदोलन के संत यथा कबीर ने अपनी ओजपूर्ण
शैली में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल दिया। उन्होंने हिन्दू और मुसलमान
दोनों को ही अपना शिष्य बनाया। उन्होंने हिन्दू और मुसलमानों में बढ़ती
कट्टरता को समाप्त करने के लिए दोनों जातियो की आलोचना करते हुए कहा "अरे
इन दोउन राह न पाई, हिन्दुन की हिन्दूआई देखी, तुरकान की
तुरकाई।" कबीर के अतिरिक्त गुरुनानक, रैदास, चैतन्य, एवं नामदेव आदि ने
भी हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल दिया।
6* गुरु की महत्ता पर बल----- भक्ति आंदोलन के संतों
का विश्वास था कि गुरु ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखता है। वह भक्त के
अज्ञान को मिटाकर उसे ज्ञान का मार्ग दिखता है।
भक्ति आंदोलन इतनी विशेषताओं से युक्त
आंदोलन था कि इसने शीघ्र ही लोगो पर अपना प्रभाव छोड़ना प्रारम्भ कर दिया। देखते ही देखते अपार
जन समुदाय इस आंदोलन से जुड़ गया। परिणामस्वरूप तत्कालीन समाज पर इसका
तत्कालीन प्रभाव दृष्टिगोचर हुआ।
भक्ति आंदोलन का प्रभाव----- भक्ति आंदोलन एक देश
व्यापी आंदोलन था। जिसने भारतीय सामाजिक,धार्मिक, सांस्कृतिक सभी प्रकार से
लोगो को प्रभवित किया। इसके व्यापक प्रभाव का वर्णन निम्नलिखित
संदर्भों में किया जा सकता है-----
1* हिन्दू धर्म की
बुराइयो को दूर करना------ भक्ति आंदोलन के संतों
ने हिन्दू धर्म की बुराइयों को दूर करने का प्रयत्न किया। इन संतो के प्रचार
के फलस्वरूप हिन्दू धर्म में जाति-पाति, ऊँच-नीच, छुआ-छूत के भेदभाव
कम होने लगे। बाहय आडम्बरो और व्यर्थ के रीति-रिवाज ढीले पड़ने लगे।
तथा जन साधारण ने शुद्ध कर्मो की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया।
2* हिन्दू-मुस्लिम
एकता का विकास---- भक्ति आंदोलन के संतों ने हिन्दू-मुस्लिम एकता
पर भी बल दिया। इस आंदोलन के फलस्वरूप हिन्दू और मुसलमानों ने धार्मिक
कट्टरता को भूलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम का व्यवहार करने लगे। इससे
हिन्दू-मुस्लिम संस्कृति में समन्वय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गयी।
3* हिन्दुओ में नवीन आशा
और साहस का संचार------ संतो की प्रेममयी वाणी से सौम्यता, समरसता तथा
सदभावना का जन्म हुआ। सामाजिक द्वेष और कलह की प्रवृत्ति कम हो
गयी।तथा निराश हिन्दू जनता में नवीन शक्ति और साहस का संचार हुआ। पीड़ित, शोषित और दुःखी
हिन्दू समाज के लिये भक्ति आंदोलन बड़ा ही उपयोगी सिद्ध हुआ। इसके परिणामस्वरूप
हिन्दू धर्म अपनी रक्षा करने हेतु समर्थ हो गया।
4* सामाजिक समानता
एवं भातृत्व का प्रचार---- भक्ति आंदोलन ने जाति-पाति, ऊँच-नीच, छुआ-छूत जैसी
कुरीतियों का जमकर विरोध किया। भक्ति संतो ने निम्न वर्ग के लोगो के
लिए भी भक्ति के द्वार खोल दिये। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप
शूद्र और निम्न जाति में आत्मसम्मान और भातृत्व एवं समानता की भावना उत्पन्न
हुई।
5* शुभ कर्मों एवं
सद्गुणों के विकास पर बल---- भक्ति संतो ने शुभ कर्मों एवं
सद्गुणों के विकास पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति पूर्ण भक्ति भावना
का विकास कर सकता है, जो सांसारिक लोभ,मोह,काम,क्रोध,एवं अहंकार का परित्याग कर सके। अतः
ईश्वर को पाने और अपने जीवन को सुखी बनाने के लिए मन, वचन,कर्म, वाणी की पवित्रता
आवश्यक है।
6* राजनीतिक
प्रभाव---- भक्ति आंदोलन के संतों की शिक्षाओं ने अनेक शासको को प्रभावित किया। इस
आंदोलन ने धार्मिक सहिष्णुता की भूमिका तैयार की। मुगल सम्राट अकबर ने
धार्मिक सहिष्णुता को अपने शासन की नीति के रूप में स्वीकार किया तथा
हिन्दू- मुस्लिम संस्कृतियों में समन्वय स्थापित करने में अपना तन-मन-धन लगा
दिया।
7* क्षेत्रीय भाषओं का
विकास---- मध्यकालीन भारत मे अनेक क्षेत्रीय भाषाओं के विकास का श्रेय
भक्ति आंदोलन का ही है। रामानंद, कबीर,सूरदास,दादू,बल्लभाचार्य, आदि संतो ने हिंदी
भाषा में अपनी रचनाओं को लिखा। सूरदास ने ब्रज भाषा मे, तुलसीदास ने अवधि
में, गुरुनानक ने
गुरुमुखी और पंजाबी भाषाओं को विकसित किया। नामदेव, ज्ञानेश्वर, ने मराठी, चैतन्य महाप्रभु और
चंडीदास ने बंगाली भाषा की साहित्यिक उन्नति में योगदान दिया।
निष्कर्ष--- इस प्रकार उपरोक्त अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि भक्ति
आंदोलन अनेक विशेषताओं से युक्त एक जन आंदोलन था। इस आंदोलन से मध्यकाल
में एक नवीन जागृति आई। इसके कारण विभिन्न धर्मों में सहिष्णुता का
विकास हुआ। इस आंदोलन ने बलात होने वाले धर्म परिवर्तनो को रोक दिया। इस
प्रकार यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि भक्ति आंदोलन की विशेषताओं ने
तत्कालीन समाज पर अपना अमिट प्रभाव छोड़ा। जिससे समाज के उत्थान के लिए एक
नवीन दिशा मिली। डॉ ए0 एल0 श्रीवास्तव के अनुसार "भक्ति आंदोलन
बौद्ध धर्म के पतन के उपरान्त एक लोकप्रिय
आंदोलन था, जिसने हिन्दू -मुस्लिम संस्कृतियों में समन्वय स्थापित करने में
योगदान दिया।"
IN ENGLISH:-
Question- Mention the main features of Bhakti movement. What was its effect on the society of the time?
Or
What were the reasons for the rise and spread of Bhakti movement? How did the Bhakti movement affect the Indian society?
Or
---What is Bhakti Movement? Describe its teachings.
Ans--- What is Bhakti movement? From the Sultanate period there was a period of Hindu-Muslim conflict. The Sultans of Delhi started committing atrocities against Hinduism. They started destroying many temples and idols. Due to which Hindus gave importance to monotheism to protect their religion and religious reformers started a movement, this movement came to be known as Bhakti movement.
The Bhakti movement has a special place in the medieval history of India. The Bhakti movement was a popular mass movement. Which left its indelible mark in the social, religious, and cultural fields and greatly influenced the Indian culture. The development of the Bhakti movement took place in two phases, the first phase lasted from the 7th to the 13th century, when it started in South India. The second phase developed from the 13th to the 16th century. This movement was mainly concerned with Hinduism. In northern India this movement came in contact with Islam in its second phase and accepting its challenges got influenced, agitated and agitated by it.
Causes of Bhakti Movement---- The causes of Bhakti movement can be described under the following heads----
1* Increasing importance of Bhakti Marg ----- The Bhakti movement started from the 7th century from South India. North India also became the main center of this movement from the 13th century. By this time Jainism and Buddhism had declined. Shaivism and Vaishnava sects had become prominent in Brahmin religion. But superstitions, rituals, etc. had been included in them. At this time the religion of Islam was spread in northern India. Influenced by the simplicity of Islam, an attempt was made to make Brahmin religion simple and gracious. In ancient India, people had taken the help of the path of knowledge, the path of action, and the path of devotion, being annoyed by the arrogance. Buddhism and the Bhagavata sect had resorted to the path of devotion, due to which the public was greatly affected. From the eighth century onwards, Shankaracharya again described the path of knowledge as the best way to attain salvation. And propounded the principle of monism, but the general public could not accept this path. He saw the right and easy way to attain salvation in devotion. In South India, between the 7th and 12th centuries, the Shaivite “Nayanar” and Vaishnava “Alvar” sects had gained considerable fame by following the path of devotion. Therefore, the religious reformers of North India also found the path of devotion easy and easy for all. Apart from religious reforms, these saints also paid attention to social reforms. He did this by being influenced by the Islamic system.
2* Danger of Islam religion---- An Islamic state was established here in medieval India. The policy of religious intolerance adopted by the Sultans of the Sultanate period, destroyed the temples, forced the Hindus to accept Islam. This caused a deep blow to the Hindu culture. On the other hand the lower castes were hated a lot in Hindu society. Whereas in Islam, everyone was treated equally. At that time Islam was very simple. In which there was no place for useless customs. Due to these reasons many Hindus, especially those belonging to the lower castes started joining Islam. To end this menace, and to protect the Hindu religion, the Bhakti movement was started.
3* Rise of Great Reformers---- Many great reformers emerged in different parts of India during the medieval period. Among them the names of Shankaracharya, Ramanujacharya, Jayadeva, Chaitanya, Ramananda, Ballabhacharya, Nimbarka, etc. were prominent. These preachers (religious reformers) raised their voice against the defects of Hinduism with great courage and enthusiasm and gave intensity to the Bhakti movement. The truth is that these saints are responsible for the origin of the Bhakti movement, without them this movement cannot be imagined.
4* Influence of Sufism---- Sufism also had a very important influence in the rise of Bhakti movement in medieval India. Sufi saints emphasized the unity of God, love, devotion to Guru and service to man. The Muslim Sufi saints were Baba Farid, Moinuddin Chishti, Jayasi, Qutuban, and Nizamuddin Auliya etc. Their principles were in common with Hinduism and the Bhakti wave. Thus Hindu-Muslim unity was born.
5* The search for shelter ---- Hindu society had lost its political power during this time. And they did not see any way to be free from their dependence. So it was necessary for them to find a new way. When a man has no hope of human support, then he sees a way to go to the shelter of God. As a result, during this period, Hindus took out the path of bhagavad-bhajan, and self-contemplation and put their power in this.
Features of Bhakti Movement--- The following were the characteristics of Bhakti movement in medieval India.
1* The nature of the Bhakti movement to be simple and pompless ----- The main feature of this movement was that its form was very simple and pompless. In this movement special emphasis was laid on true devotion and love for God. Traditional superstitions and rituals were not given any place in this. An attempt was made by this ideology to make it clear that God resides in the heart and not in temples or places of pilgrimage.
2 * Do not give special emphasis on idol worship---- The second feature of this movement was that special emphasis was not given on idol worship. Most of the devotee saints did not show any special interest in idol worship, but some saints like Kabir and Visoba also opposed idol worship.
3* Emphasis on Worship of One God--- Worship of One God was another feature of this movement. Under this ideology, instead of worshiping different deities, emphasis was laid on the worship of one God.
4 * Opposing caste-caste and class---- An important feature of this movement was that these saints opposed caste-caste and class-discrimination. They considered all human beings equal. He believed that any person, irrespective of caste or class, if he worships with a sincere heart, he must surely attain God. In this regard, Swami Ramanand had clearly said that "Jati-Pati poocche nahi koi, Hari ko Bhajai so Hari ka hoi."
5 * Emphasis on Hindu-Muslim unity----- Emphasis on Hindu-Muslim unity was another feature of this movement. The saint of Bhakti movement like Kabir in his vigorous style emphasized on Hindu-Muslim unity. He made both Hindus and Muslims his disciples. Criticizing both the castes for ending the growing bigotry between Hindus and Muslims, he said, "Are in doun raah na pai, Hindu ki Hindui dekhi, Turkan ki turkai." Apart from Kabir, Guru Nanak, Raidas, Chaitanya, and Namdev etc. also emphasized on Hindu-Muslim unity.
6* Emphasis on the importance of Guru----- The saints of the Bhakti movement believed that the Guru is the only way to attain God. He removes the ignorance of the devotee and shows him the path of knowledge.
The Bhakti movement was a movement with such characteristics that it soon started leaving its influence on the people. Soon a huge mass of people joined this movement. As a result, its immediate effect on the then society was visible.
Effect of Bhakti Movement---- The Bhakti movement was a country-wide movement. Which influenced the people of Indian social, religious, cultural in all respects? Its broad impact can be described in the following contexts.
1 * Removing the evils of Hindu religion------- The saints of the Bhakti movement tried to remove the evils of Hindu religion. As a result of the propagation of these saints, the discrimination of caste-caste, high-low, and untouchable started decreasing in Hindu religion. Outward pomp and useless customs began to loosen. And the common man started paying attention to pure deeds.
2* Development of Hindu-Muslim Unity ---- The saints of the Bhakti movement also stressed on Hindu-Muslim unity. As a result of this movement, Hindus and Muslims forgot religious fanaticism and started treating each other with love. This created favorable conditions for syncretism in Hindu-Muslim culture.
3* Communication of new hope and courage in Hindus------- The loving speech of saints gave birth to gentleness, harmony and goodwill. The tendency of social animosity and discord decreased. And new strength and courage was infused among the depressed Hindu masses. The Bhakti movement proved to be very useful for the suffering, exploited and unhappy Hindu society. As a result, Hinduism was able to defend itself.
4 * Promotion of social equality and fraternity ---- Bhakti movement strongly opposed the evils like caste-caste, high-low, untouchable. Bhakti saints opened the doors of devotion even for the lower classes. As a result of this movement, a sense of self-respect and brotherhood and equality emerged among the Shudras and the lower castes.
5 * Emphasis on the development of good deeds and virtues--- Bhakti saints also emphasized on the development of good deeds and virtues. He said that only a person can develop the feeling of complete devotion, who can give up worldly greed, attachment, lust, anger, and ego. Therefore, purity of mind, word, deed and speech is necessary to attain God and make one's life happy.
6* Political influence---- The teachings of the saints of the Bhakti movement influenced many rulers. This movement created the role of religious tolerance. The Mughal emperor Akbar accepted religious tolerance as a policy of his rule and devoted his whole soul and wealth in establishing harmony between Hindu-Muslim cultures.
7 * Development of regional languages ---- The credit for the development of many regional languages in medieval India is due to the Bhakti movement itself. Ramanand, Kabir, Surdas, Dadu, Ballabhacharya, etc. Saints wrote their works in Hindi language. Surdas developed the Braj language, Tulsidas in the period, Guru Nanak developed Gurmukhi and Punjabi languages. Namdev, Dnyaneshwar, Marathi, Chaitanya Mahaprabhu and Chandidas contributed to the literary advancement of the Bengali language.
Conclusion --- Thus it is clear from the above study that the Bhakti movement was a mass movement with many features. A new awakening came from this movement in the medieval period. This led to the development of tolerance in different religions. This movement stopped the forced religious conversions. Thus it can be clearly said that the characteristics of the Bhakti movement left their indelible impact on the then society. Due to which a new direction was given for the upliftment of the society. According to Dr. A. L. Srivastava, "The Bhakti movement was a popular movement after the decline of Buddhism, which contributed to the syncretism of Hindu-Muslim cultures."
TAGS:- भक्ति आंदोलन क्या है? इसकी शिक्षाओं, विशेषताऐ और समाज पर प्रभाव