NOTE:- ENGLISH AND HINDI LANGUAGE
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उत्तर प्रदेश के दलित सेनानियों का योगदान
Dr Om Prakash Singh
सार:- अभी तक भारतीय समाज मे धारणा रही है कि
दलित समाज के लोगो ने स्वतंत्रता के लिए लड़ी गई किसी भी लड़ाई में योगदान नही दिया है।
स्वतंत्रता के बाद यह वर्ग केवल अपनी सुविधाओ,आरक्षण की पूर्ति,और सत्ता में भागेदारी
ही मांगता रहा है, इस वर्ग ने आजादी के लिए कोई त्याग या बलिदान नही किया।
मेरे द्वारा प्रस्तुत यह लेख ऐसे लोगो की इस धारणा को निर्मूल कर देगा। इस लेख से
लोगो पता चलेगा कि दलित समाज के लोगो ने भी 1857 ई0 के स्वतंत्रता संग्राम ही नही चाहे वह
बंग-भंग आंदोलन हो या जलियावाला बाग हत्या काण्ड, असह्योग आंदोलन हो या सविनय अविज्ञय
आंदोलन, व्यक्तिगत सत्याग्रह हो या 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन, देश की स्वतंत्रता
के लिए लड़ी गयी प्रतिएक लड़ाई में दलित समाज के लोगो ने अन्य समुदाय के
लोगो के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस लेख मे मैने केवल 1857 के स्वतंत्रता
संग्राम में उत्तर प्रदेश के प्रमुख दलित सेनानियों के योगदान को प्रस्तुत किय है.
इतिहास केवल
राजनीतिक घटनाओं, बादशाहों, सम्राटों, महाराजाओ,जागीरदारों, नवाबों और निजमो
की रंगरेलियों और रक्त रंजित युद्धों के किस्से-कहानियों का वर्णन मात्र नही होता,बल्कि एक ऐसा
जीवन्त साक्ष्य होता है। जो एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में अतीत की जानकारी
देता है, कि हमारे पूर्वजों ने समाज,राष्ट और मानवता के लिये क्या कुछ किया।
कौन-कौन से कार्य हुए और गलतियां कहाँ-कहाँ पर हुई।1
भारत मे सदियों से
जाति-प्रथा,छुआ-छूत,अश्पृश्यता, असंगठन,तथा पारस्परिक द्वेष-भाव के परिणाम स्वरूप विदेशियों ने
यहां राज किया। सेठ अमीरचंद और मीर जाफर जैसे देश द्रोहियों ने भारत को गुलाम
बनाये रखने में अंग्रेजो का साथ दिया।
दलित(अछूत) वर्ग ने अपनी दीन-हीन दशा में जीवन यापन करते
हुए भी मातृभूमि के लिए कभी सौदा नही किया। ऐसा एक भी रूप अछूत वर्ग पर कभी नही
लगा। समस्त भारतीय समाज के साथ वह भी पूर्ववत दासता भरी जिन्दगी व्यतीत करता रहा
है। देश मे जब भी आवश्यकता पड़ी इस वर्ग ने आगे बढ़कर देशहित में अपने प्राणों को
न्यौछावर कर दिया।
मई 1857 से प्रारम्भ होकर 1858 ई0 तक चले भारत के
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में कितने भारतीय शहीद हुए। इसकी गणना करना
आसान नही है। लेकिन हमारा दुर्भाग्य यह है, कि स्वाधीन भारत मे अनेक सरकारों के दौर
आते रहे,और जाते भी रहे,परन्तु कोई सफल प्रयास इस और नही हुआ। लगभग 16 महीनों तक चले इस विद्रोह के बारे में
कार्ल मार्क्स और एंजिल्स ने 28 लेख लिखे। कार्ल मार्क्स ने 15 जुलाई,1857 को "न्यूयार्क
डेली ट्रिब्यून" में लिखा था कि "यह पहली बार हुआ है कि देशी फौजो ने अपने
यूरोपीय अफसरों को मार डाला है।" इस महासंग्राम की पहली और सबसे बड़ी विशेषता
यह थी,कि उत्तर प्रदेश की दलित-दमित जनता ने अंगेजो से लोहा लिया,वह भी आमने-सामने।
मैंने अपने लेख में उत्तर प्रदेश के प्रमुख दलित सेनानियों को शामिल करने की कोशिश
की है जिन्होंने भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान
दिया। जिनका वर्णन इस प्रकार से है-----
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में
मातादीन भंगी का विशेष महत्व है, अगर मंगल पाण्डेय इस क्रांति के शोला थे तो मातादीन इसकी प्रथम
चिंगारी।
10 मई 1857 ई0 की क्रांति की
मशाल कैसे जल उठी। इस बात को सोचते ही हमारे मन मे एक प्रश्न आता है कि आखिर वह
कौन सी ऐसी बात थी जिस कारण इस क्रांति का शुभारंभ हुआ। इसकी पृष्ठभूमि में एक बड़ा
ही रोचक तथ्य है जिस ओर बहुत ही काम लेखकों ने अपनी लेखनी को चलाया। दरअसल बात यह
है कि बैरकपुर छावनी, जो कलकत्ता से 16 मील दूर थी। इस क्रांति के अनुसंधान से
जो तथ्य प्रकाश में आये है वे इस प्रकार है---
इस छावनी में
कारतूस बनाने का एक कारखाना था। जिसमें काम करने वाले बहुत से व्यक्ति सदियों से
अछूत समझी जाने समुदाय से थे। एक दिन इसी अछूत जाति के एक व्यक्ति को प्यास लगी।
उन्होंने एक सैनिक से पानी पीने के लिये लौट मांगा। वह सैनिक एक कर्मकांडी
ब्राह्मण था। उन्होंने उस व्यक्ति को यह समझकर लौटा नही दिया कि वह एक नीच जाति का
अछूत व्यक्ति है। लौटा न मिलने के कारण प्यासे कर्मचारी को अपमान सा लगा। उसने उस
ब्राह्मण सैनिक से कहा--"बड़ा आया है ब्राह्मण का बेटा ।,जिन कारतूसों का
तुम उपयोग करते को उन पर गाय और सुअर की चर्बी लगाई जाती है और उन्हें तुम अपने
दाँतो से तोड़कर बंदूक में भरते हो। उस समय तुम्हारा ब्राह्मणत्व और धर्म कहाँ चला
जाता है। क्या किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने के लिये लौटा देने से तुम्हारा
धर्म भ्रष्ट हो जाएगा। धिक्कार है तुम्हारे ब्राह्मणत्व को।" यह बात सुनकर
ब्राह्मण सैनिक चौंक गया।
वह अछूत व्यक्ति
कोई और नही था---मातादीन भंगी था। भारतीय सिपाहियो की आँखे खोल दी तथा क्रांति के
लिए प्रथम चिंगारी इस छवानी मे फेंक दी। वस क्या था? पूरी छवानी में मातादीन की बात की चर्चा
आग की तरह फैल गई। देकते-देखते क्रांति की इस ज्वाला में मंगल पान्डेय धधक उठे। 1 मार्च 1857 ई0 को सुबह परेड
मैदान में मंगल पांडे लाइन से निकल कर बाहर आ गये।अधर्मी अंग्रेजों को इन बातो के
लिये दोषी ठहराते हुए गोलियां चलाने लगे। विद्रोह कर दिया। यही वह घड़ी थी जब से
क्रांति का सूत्रपात हुआ और काम कर गई मातादीन की वह चिंगारी। घायल अवस्था मे मंगल
पांडे गिरफ्तार किए गए। उनका कोर्ट मार्शल किया गया। 8 अप्रैल 1857 ई0 को पल्टनो के सम्मुख उन्हें फांसी पर लटकाया गया।
मंगल पांडे का बलिदान सैनिको के लिए
प्रेरणा बन गया। 10 मई1857 को बैरकपुर छवानी में क्रांति की लहर दौड़ गई और सम्पूर्ण
क्रान्ति के लिए हिन्दू-मुसलमान सैनिकों ने विद्रोह कर दिया, जिसमे अनेक भारत
माँ के सपूत शहीद हुए। और गिरफ्तार क्रांतिकारियों को कोर्ट मार्शल किया गया।
मातादीन मातृभूमि की रक्षा करने के आरोप में शहीद हुए।
चेतराम जाटव और
बल्लू मेहतर---- चेतराम जाटव और बल्लू मेहतर उन्हीं दलित देशभक्त सपूतो में से एक है
जिन्होंने 1857 के विद्रोह में ब्रिटिश सत्ता से टक्कर ली और देश के सम्मान
के लिए बलिदान हो गए।
चारो तरफ क्रांति
का बिगुल बज उठा,हजारो देशभक्त घरों से निकलकर क्रांति के कारवां में सम्मिलित हो गये। उन्ही
देशभक्तो में चेतराम जाटव औऱ बल्लू मेहतर भी थे जिनका योगदान इस क्रांति में सदैव स्मरणीय रहेगा।
26 मई 1857 को सोरो क्षेत्र की क्रान्ति ज्वाला में
चेतराम जाटव और बल्लू मेहतर अपने प्राणों की आहुति देने कूद पड़े। इस क्रांति में
उनके साथ सदाशिव मेहरे रामनाथ तिवारी,चतुर्भुज वैश्य,सदासुखराम सक्सेना,विशम्भर कोठेदार, द्वारिका प्रसाद,तथा हाफिज रजब अली
आदि भी थे।
फिलिप्स की सेनाओं से इन देशभक्त सपूतो ने डटकर मुकाबला
किया तथा इनकी शौर्यता,वीरता, बुद्धिमानी व साहस के सामने ब्रिटिश सेना को भागना पड़ा।
परन्तु आगरा और मैनपुरी से अंग्रेजी सेना आ जाने से पासा पलट गया। दुर्भाग्यवश
क्रांति विफल हो गई। सभी क्रांति वीरो को गिरफ्तार कर लिया गया।
चेतराम जाटव व बल्लू मेहतर को पेड़ो से
बांधकर गोलियो से उड़ा दिया गया। बाकी को कासगंज में पेड़ो पर लटकाकर फाँसी दी गई।
चेतराम जातव व बल्लू मेहतर ने एटा जनपद सोरो क्षेत्र के अति
निर्धन एवं अछूत परिवारो में जन्म लेकर अछूत वर्ग को गौरवान्वित किया। उनके पिता
निर्धन अवश्य थे किन्तु देशभक्ति व आत्म-सम्मान में किसी चक्रवर्ती सम्राट से कम न
थे। उन्ही संस्कारो में दोनों मित्रो का पालन-पोषण होने के कारण
उन्होंने अपने प्राणों को देश पर न्यौछारवार कर दिया। उनकी शौर्यता, वीरता व साहस पर
हर देशवासी को गर्व रहेगा।
बांके चमार---- 1857 की क्रांति में बागी नेता हरिपाल सिंह के
साथी रहे अमर शहीद बांके चमार, ग्राम कुंवरपुर, तहसील मछली शहर,जानपद जौनपुर के
निवासी थे। क्रांति विफल होने पर 18 लोग बागी घोषित किये गये। उनमे बांके
चमार का नाम प्रमुख था, जिस पर ब्रिटिश सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार
होने पर बांके चमार को मृत्यु-दण्ड दिया गया। वह दलित वीर सेनानी अपनी मातृभूमि की
रक्षा में हँसते -हँसते अपने प्राणों को न्यौछारवर कर फाँसी के फंदे पर झूल गया।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास
में इस महान देशभक्त बांके चमार का नाम सदैव अमर रहेगा।
Must Read It:उत्तर प्रदेश में दलितोत्थान आंदोलन
वीरा पासी----- 1857 के इस महान संग्राम में वीरा पासी का नाम
स्वर्णाक्षरों में अंकित है। रायबरेली जनपद के मुरारमऊ स्टेट के राजा बेनी माधव
सिंह का अंगरक्षक वीरा पासी निवासी ग्राम डौंडिया खेड़ा मुरारमऊ, 1857 में राजा बेनी
माधव सिंह को जेल से निकलकर लाया था। जबकि अंग्रेज अधिकारी पूर्णरूप से सतर्क थे।
वीरा पासी के इस वीरतापूर्ण साहस तथा शौर्यता एवं बुद्धिमत्ता के कारण राजा बेनी
माधव सिंह का जेल से निकल जाना एक चुनौती था।
अंग्रेजों ने वीरा पासी को मुर्दा या
जिन्दा पकड़ने की घोषणा कर दी और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया परन्तु वीरा
पासी एक महान देशभक्त होने के साथ-साथ बहुत बहादुर एवं बुद्धिमान भी था।
स्वतंत्रता संग्राम में राजा बेनी माधव सिंह के साथ उनका किया गया बलिदान एवं
त्याग देश और दलित समाज के लिए प्रेरणा दायक है।
लोचन मल्लाह की
चतुराई ---- 27 जून 1857 ई0 में कानपुर में
अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह हो गया। अंग्रेज अपने परिवार को लेकर गंगा नदी से
नाव द्वारा इलाहाबाद भागना चाहते थे। लोचन मल्लाह ने अलग नाव पर क्रांतिकारियों, जिनमे टीका सिंह,अजीमुल्ला,तांत्या टोपे थे,अंग्रेजों का पीछा
किया। अंग्रेजों ने इनकी नाव पर गोली चलाई,आगे चलकर अंग्रेजो की नाव एक उथले जगह पर
फँस गई। यह क्रांतिकारी सेनानी 80 अंग्रेज स्त्री-पुरुषों को अपने कब्जे
में लेकर वापस कानपुर लाये। स्त्री,बच्चो को छोड़कर अंगेजो को गोलियो से भून
दिया गया। लोचन मल्लाह की सूझ-बूझ से ही इस कार्य मे सफलता मिली।
अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई:- 1857 ई0 के स्वतंत्रता संग्राम में जहाँ हजारो दलित क्रंतिविरो ने
संघर्ष किया वही अनेक दलित वीरांगनाओ ने भी अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हीं
वीरांगनाओ की सिरमौर थी अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई। जो एक अछूत वर्ग की उपजाति
कोरी की थी। उनके पति पुरान कोरी राजा गंगाधर राव के राज दबार में मामूली सिपाही
थे।
झलकारी बाई कभी-कभी अपने पति के साथ
राजमहल में जाती थी। इनका चेहरा और व्यक्तित्व रानी लक्ष्मीबाई के समान था जो 1857 के विद्रोह के समय
मूल्यवान सिद्ध हुआ क्योंकि जिस समय रानी लक्ष्मीबाई को किले में अंग्रेजी सेना ने
घेर लिया तब झलकारी बाई ने रानी को चालाकी से किले से निकलकर अपने को रानी
लक्ष्मीबाई घोषित कर अंग्रेजों का युद में संहार करने प्रारम्भ कर दिया। उनका
मुख्य उद्देश्य था अंग्रेजों को लड़ाई में पूरे दिन उलझाए रखना ताकि रानी
लक्ष्मीबाई बिठूर के सुरक्षित स्थान तक पहुंच जाय। झलकारी बाई की यह योजना सफल
रही। परन्तु अंग्रेज उन्हें रानी लक्ष्मीबाई समझकर पूरे दिन लड़ते रहे।
युद्ध मे झलकारी बाई के प्रलय के तांडव
से अंग्रेज सेना के पल भर में पैर उखड़ गए, झलकारी बाई अंग्रेजों के लिए मौत की आंधी
बन चुकी थी तभी एक सनसनाती गोली उनके सीने को चीरते हुए आर-पार हो गई। उनका घोड़े
से गिरना क्या था कि शरीर सैकड़ो गोलियो से छलनी हो गया।
रानी लक्ष्मीबाई
के प्रति सच्ची मित्रता, मातृभूमि की रक्षा और उसकी स्वतंत्रता के लिये अपने कर्तव्य
का पालन करते हुए--वीरांगना झलकारी बाई वीरगति प्राप्त कर अमर हो गई।
अमर वीरांगना
महाबीरी देवी (भंगी)---- अमर वीरांगना महाबीरी देवी ग्राम मुंडभर भेजू तहसील कैराना
जिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। वह थी तो अशिक्षित फिर भी उनकी बुद्धि विलक्षण
थी। शौर्यता तथा निर्भिकता उनकी विशेषता थी।बाल्यवस्था से ही साहसी तथा शक्तिशाली
होने के कारण वह तेज स्वभाव की थी।
वीरांगना महाबीरी
देवी ने अपने समाज की नारियो का एक संगठन बनाया जिसका उद्देश्य था घृणित कार्यो
में लगी महिलाओं व बच्चों को हटाना और सम्मान के लिये जीना और सम्मान के लिए मरना।
अंग्रेजो ने जब मुजफ्फरनगर को अपने अधिकार में लेने के लिए
आक्रमण किया तब इन स्वभिमानी नारियो ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए
अपने को समर्पित कर दिया।
वीरांगना महाबीरी देवी ने 22 नारियो की एक टोली
लेकर अंग्रेजों की सेना पर आक्रमण कर दिया ---अंग्रेजों को यह उम्मीद नहीं थी कि
गांव की महिलाएं उन पर आक्रमण करेगी क्योकि उन्हें लड़ाई करके भला क्या मिलने वाला
था? परन्तु महाबीरी देवी अपनी दलित स्त्रियों के साथ सशस्त्र होकर अंग्रेजी सेना
से जा भिड़ी,घमासान युद्ध हुआ,अंग्रेज उनकी वीरता देखकर आश्चर्यचकित रह गये। कई अंग्रेज महाबीरी देवी के
हाथों मारे गये। परन्तु अंग्रेजो की सेना बहुत विशाल थी अन्त में महाबीरी देवी तथा
उनके साथ 22 अज्ञात दलित वीरांगनाएं भी मारी गई। देश को उनके त्याग और
बलिदान पर हमेशा नाज रहेगा।
ऊदा देवी पासी---- 1857 के विद्रोह की चिंगारी जब लखनऊ पहुँची तो
यहाँ की पासी जाति ने कौशल दिखाया। सन 1857 ई0 में नवाब वाजिद अली शाह के कलकत्ते के
मठिया बुर्ज किले में कैद किये जाने पर उनकी बेगम हजरत महल ने अंग्रेजों से संघर्ष
छेड़ दिया। इनकी सेना में पासियो की एक टुकड़ी थी तथा बेगम हजरत महल की स्त्री सेना
में पासी जाति की ऊदा देवी सैनिक थी। अंग्रेजों ने जब लखनऊ पर हमला किया तो ऊदा देवी
ने सिकन्दर बाग में पेड़ पर चढ़कर अपने को पत्तो में छिपकर वहाँ पानी पीने आने वाले 36 अंग्रेज सैनिको को
मार डाला था। बाद में उसकी भी हत्या कर दी गई। उसके पति पक्का पासी पहले ही युद्ध
मे मारे जा चुके थे। अन्त में अंग्रेजों की गोली से इस वीरांगना को वीरगति प्राप्त
हुई,और इतिहास में सदा के लिए अमर हो गई।
पासी जाति के अन्य क्रांति वीर---- पासी जाति के कुछ ओर क्रांतिवीर भी थे जिन्होंने इस क्रांति में अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया और देश के लिए शहीद हो गये। दरअसल अंग्रेजों ने 1857 के विद्रोह में लखनऊ को अपना प्रमुख़ केन्द्र बनाया। रेजीडेंसी, बेलीगारद में अंग्रेज अधिकारी रहते थे। क्रांतिवीरों ने रेजीडेन्सी को चारों तरफ से घेर लिया। क्रांतिवीरों का नेतृत्व चेतराम रैदास कर रहे थे, जिनका बनाया हुआ टिकैत राय तालाब के निकट "चेतरामी तालाब" आज भी मौजूद है।
बेगम हजरत महल,मम्मू खां, जनरल बरकत अहमत ने
एक योजना बनाई कि कानपुर से जब तक हैवलॉक की सेनाए लखनऊ आये उससे पहले रेजीडेन्सी
पर आक्रमण करके अपने अधिकार में ले लिया जाय। किन्तु रेजीडेन्सी में प्रवेश कर
पाना उतना ही कठिन था जितना गोमती की धारा को उल्टा बहाना। चारो ओर से रेजीडेन्सी
पर तोपे लगी थी। अंग्रेज सैनिक मुस्तैदी से किसी भी आक्रमण को विफल करने के लिए
तैयार थे। पासी जाति के लोग सुरंग उड़ाने में बड़े ही चतुर थे अक्सर बेलीगारद वालो
को उनसे नुकसान पहुँचता रहता था।
10
अगस्त 1857 को जरनल बरकत अहमद
के नेतृत्व में पासी जाति के लोगो को साथ लेकर फौज ने बेलीगारद पर आक्रमण कर दिया।
तीन दिन तक घमासान युद्ध होता रहा-बेलीगारद की सुरंगे उड़ने लगी। रेजीडेन्सी में
फँसे अंग्रेज भयभीत हो गये। लेकिन कानपुर से मि0 हैवलॉक की सेनाए लखनऊ सीमा पर आ पहुंची
तथा दूसरी ओर फैजाबाद से चिनहट (लखनऊ के पास का स्थान) तक आ गयी। बंथरा में उनका
मुकाबला स्वंय बेगम हजरत महल ने किया लेकिन जख्मी हो गयी और उनके वफादार सेनापति
मानसिंह तथा विजयपाल सिंह उन्हें शहर ले आये।
सिकंदर बाग के पास घमासान लड़ाई हो रही थी।
कम प्रतिष्ठित व्यक्तियो की स्त्रियां (अछूत) नगर की रक्षा के लिये अपने प्राणों
को न्यौछावर कर रही थी,वे स्त्रियां जंगली बिल्लियों की तरह लड़ रही थी,और उनके मरने के पहले यह पता नही चलता था
कि स्त्रियां है या पुरुष। सिकंदर बग में सेमर के वृक्ष के नीचे जिसने अनेक
अंग्रेजो को मार गिराया वह महिला उजरियांव की पासी जाति की “जगरानी” थी। अन्त में यह महिला भी गोली से घायल
होकर वीरगति को प्राप्त हुई।
दुर्भाग्यवश बेलीगारद की क्रांति विफल हो
गयी और उसमें 220 देशभक्त शहीद हुए तथा 150 घायल हुए जिसमे अधिकांश पासी जाति के
अज्ञात अमर शहीद थे।
ऐसे ही अनेक अछूत
वीर योद्धा और भी थे जिन्होने 1857 की क्रांति में मातृभूमि की रक्षा के
लिये अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया और शहीद हो गये। लेकिन मैंने अपने लेख
में प्रमुख़ अछूत वीर योद्धाओं को ही सम्मलित किया है। इतिहासकरो ने उनके नमो को
दबाया और उजागर नही होने दिया। मातृभूमि के प्रति जितना स्नेह अछूत वर्ग को था
शायद ही अन्य किसी वर्ग को हो। क्योंकि वही धरती पुत्र है, जो मांटी का
श्रृंगार करना जनता हो,और बिखेर देता है अपनी श्रमशक्ति,खून-पसीने से हरियाली ही हरियाली। सच्चा
देश प्रेम, मातृभूमि के प्रति उत्सर्ग हो जाने की भावना अछूत वर्ग में
कूट-कूट कर भरी है। इसिलिए इस वर्ग ने 1857 ई0 के स्वतंत्रता संग्राम के लिये अपने
प्राणों को न्यौछावर करने में ही अपना गौरव और कर्तव्य समझा। यदि भरतीय इतिहास से
दलितो के योगदान को निकाल दिया जाय तो इतिहास की कल्पना करना ही
व्यर्थ होगा।
संदर्भ:-
1. डी.सी. दिनकर, स्वतंत्रता संग्राम में अछूतों का योगदान, गौतम बुक सेंटर दिल्ली, 2007।
2. भूषण, डॉ. मुकेश, दलितों का इतिहास (इन द मिरर ऑफ द पास्ट एंड द प्रेजेंट), राधा प्रकाशन नई दिल्ली, 2010,
3. प्रसाद, डॉ. माता, सामाजिक परिवर्तन में दलित साहित्य की भूमिका, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, दिल्ली, 2004,
4. बाल्मीकि, ओमप्रकाश, दलित साहित्य का सौंदर्य शास्त्र, राधा कृष्ण प्रकाशन, दिल्ली, 2001।
अम्बेडकर साहित्य प्रकाशन और अम्बेडकर मेमोरियल सोसाइटी, 1980।
5. दास, के.सी., भारतीय दलित - आवाज, दृष्टि और राजनीति, ग्लोबल विजन पब्लिशिंग हाउस, दिल्ली, 2004
6. दिनकर, डीसी, स्वतंत्र संग्राम में अच्छातों का योगदान (प्रथम संस्करण) लखनऊ, बोधिसत्व प्रकाशन, 1985।
7. दिवेकर, वी.वी, कुलकर्णी, जी.टी, कांतक, एम.आर, द पॉलिटिक्स ऑफ अर्बन पुअर इन अर्ली ट्वेंटीथ-सेंचुरी इंडिया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 2001। ..
8. दिवेकर, वी.वी, कुलकर्णी, जी.टी, कांतक, एम.आर, जाति और श्रम: अर्ली ट्वेंटीथ सेंचुरी में शहरी उत्तर प्रदेश में अछूत सामाजिक आंदोलन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (1993 में पहली बार प्रकाशित), दिल्ली, 1996।
9. गुहा, रणजीत, प्रभुत्व के बिना प्रभुत्व: औपनिवेशिक भारत में इतिहास और शक्ति। मास: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 1997।
10. कमल, एमपी, दलित संघर्ष के महानायक, स्नेह साहित्य सदन, नई दिल्ली, 2003।
11. क्षीरसागर, आर.के., दलित मूवमेंट्स इन इंडिया एंड इट्स लीडर्स- 1857-1956, एमडी पब्लिशर्स, नई दिल्ली, 1994।
12. कुमार, विवेक, भारत में दलित नेतृत्व, कल्पना प्रकाशन, दिल्ली, 2002,
13. माइकल, एस.एम. (सं.), दलित और आधुनिक भारत: दृष्टि और मूल्य। विस्तार प्रकाशन, नई दिल्ली, 1999।
IN ENGLISH:-
Contribution of Dalit Fighters of Uttar Pradesh in the freedom struggle of 1857.
ABSTRACT:- Till now there has been a perception in the Indian society that the people of Dalit society have not contributed in any fight fought for freedom. After independence, this class has been asking only for its facilities, fulfillment of reservation, and participation in power, this class has not made any sacrifice or sacrifice for independence. This article presented by me will remove this notion of such people. From this article people will come to know that the people of Dalit society did not only fight the freedom struggle of 1857, whether it was the partition movement or Jallianwala Bagh massacre, non-cooperation movement or civil disobedience movement, individual satyagraha or Quit India movement of 1942. In every fight fought for the independence of the country, the people of Dalit society made their important contribution shoulder to shoulder with the people of other communities. In this article, I have only presented the contribution of prominent Dalit fighters of Uttar Pradesh in the freedom struggle of 1857.
History is not just a description of political events, tales and stories of emperors, emperors, maharajas, vassals, nawabs and nijmos and bloody wars, but it is such living evidence. Which gives information about the past in the form of an important document that what our ancestors did for the society, nation and humanity. What works were done and where did the mistakes happen.
For centuries in India, foreigners ruled here as a result of caste-system, untouchability, untouchability, disorganization, and mutual hatred. Anti-nationals like Seth Amirchand and Mir Jafar supported the British in keeping India a slave.
The Dalit (Untouchable) class, despite living in its lowly condition, never made any deal for the motherland. Not a single such form was ever applied to the untouchables. Along with the entire Indian society, he has also been leading a life of slavery as before. Whenever there was a need in the country, this class went ahead and laid down its life in the interest of the country.
How many Indian martyrs were martyred in the first freedom struggle of India which started from May 1857 till 1858 AD? It is not easy to calculate it. But our misfortune is that in independent India, the times of many governments kept coming and going, but no successful effort was made in this way. Karl Marx and Engels wrote 28 articles about this rebellion that lasted for about 16 months. Karl Marx wrote in the "New York Daily Tribune" on July 15, 1857, that "this is the first time that native troops have killed their European officers." The first and biggest feature of this great struggle was that the Dalit-repressed people of Uttar Pradesh took on the British, that too face to face. I have tried to include the prominent Dalit fighters of Uttar Pradesh in my article who made their important contribution in this first freedom struggle of India. Whose description is as follows-----
Matadeen (Bhangi)--- Matadeen Bhangi has special significance in the first freedom struggle of India, if Mangal Pandey was the Shola of this revolution, then Matadeen was its first spark.
How did the torch of revolution of 10 May 1857 get lit. Thinking about this, a question comes to our mind that what was it that led to the beginning of this revolution. There is a very interesting fact in its background towards which many writers have driven their writings. Actually the thing is that Barrackpore Cantonment, which was 16 miles away from Calcutta. The facts which have come to light from the research of this revolution are as follows:
In this cantonment there was a factory for making cartridges. In which many of the people working were from the community which was considered untouchable for centuries. One day a person belonging to this untouchable caste felt thirsty. He asked a soldier to return to drink water. The soldier was a ritualistic Brahmin. They did not return the man on the presumption that he was a low caste untouchable person. Due to non-receipt, the thirsty employee felt like an insult. He said to that brahmin soldier - "The elder has come, son of a brahmin. And where does religion go. Will your religion be corrupted by returning a thirsty person to drink water. Shame on your Brahminism." The Brahmin soldier was shocked to hear this.
That untouchable person was no one else --- Matadin Bhangi. Opened the eyes of the Indian soldiers and threw the first spark for the revolution in this camp. what was it? The discussion of Matadin's talk spread like fire in the entire Chhawani. Seeing this, Mangal Pandey erupted in this flame of revolution. On March 1, 1857, Mangal Pandey came out of the line in the parade ground in the morning. Blaming the ungodly British for these things, they started firing. rebelled. This was the time from when the revolution started and that spark of mother worked. Mangal Pandey was arrested in the injured condition. He was court martialed. He was hanged in front of Paltno on 8 April 1857.
Mangal Pandey's sacrifice became an inspiration for the soldiers. On May 10, 1857, a wave of revolution broke out in Barrackpore Cantonment and Hindu-Muslim soldiers revolted for the entire revolution, in which many sons of Mother India were martyred. And the arrested revolutionaries were court martialed. Matadeen was martyred on the charge of protecting the motherland.
Chetram Jatav and Ballu Mehtar--- Chetram Jatav and Ballu Mehtar are one of the same Dalit patriot sons who fought the British power in the revolt of 1857 and sacrificed for the honor of the country.
The trumpet of revolution rang everywhere, thousands of patriots came out of their homes and joined the caravan of revolution. Chetram Jatav and Ballu Mehtar were also among those patriots, whose contribution in this revolution will always be remembered.
On 26 May 1857, Chetram Jatav and Ballu Mehtar jumped to sacrifice their lives in the revolution flame of Soro region. In this revolution, he was accompanied by Sadashiv Mere Ramnath Tiwari, Chaturbhuj Vaish, Sadasukhram Saxena, Vishambhar Kothedar, Dwarka Prasad, and Hafiz Rajab Ali etc.
These patriotic sons fought fiercely with the forces of Phillips and the British army had to run away in front of their valor, valor, intelligence and courage. But with the arrival of the English army from Agra and Mainpuri, the dice turned. Unfortunately the revolution failed. All the revolution heroes were arrested.
Chetram Jatav and Ballu Mehtar were tied to trees and fired with bullets. The rest were hanged on trees in Kasganj.
Chetram Jatav and Ballu Mehtar made the untouchables proud by taking birth in very poor and untouchable families of Soro district of Etah district. His father was definitely poor, but in patriotism and self-respect, he was not less than any Chakravarti emperor. Due to the upbringing of both the friends in the same rituals, they laid down their lives on the country. Every countryman will be proud of his valor, valor and courage.
Banke Chamar--- Amar Shaheed Banke Chamar, who was a companion of rebel leader Haripal Singh in the revolt of 1857, was a resident of village Kunwarpur, Tehsil Fish City, Janpad Jaunpur. When the revolution failed, 18 people were declared rebels. Among them the name of Banke Chamar was prominent, on which the British Government had declared a reward of 50 thousand. On being arrested, Banke Chamar was given death sentence. That Dalit heroic fighter, laughing and sacrificing his life in defense of his motherland, hanged himself on the noose.
The name of this great patriot Banke Chamar will always be immortal in the history of India's freedom struggle.
Veera Pasi ----- In this great battle of 1857, Veera Pasi's name is inscribed in golden letters. The bodyguard of Raja Beni Madhav Singh of Muraramau State of Rae Bareli district, Veera Pasi, resident of village Daundiya Kheda Muraramau, had brought Raja Beni Madhav Singh out of jail in 1857. While the British officers were fully alert. Due to this valiant courage and valor and intelligence of Veera Pasi, it was a challenge to get out of the jail of Raja Beni Madhav Singh.
The British declared Veera Pasi dead or alive and declared a reward of 50 thousand on him, but Veera Pasi was a great patriot as well as very brave and intelligent. His sacrifice and sacrifice along with Raja Beni Madhav Singh in the freedom struggle is an inspiration for the country and the Dalit society.
The cleverness of Lochan Mallah ---- On June 27, 1857, a rebellion broke out against the British in Kanpur. The British wanted to flee to Allahabad by boat from the Ganges river with their family. Lochan Mallah followed the British on a separate boat, the revolutionaries, among whom were Tika Singh, Azimullah, Tantya Tope. The British fired on their boat, later the British boat got stuck in a shallow place. This revolutionary fighter took 80 British men and women in his possession and brought them back to Kanpur. Except women and children, the English were roasted with bullets. Success was achieved in this work only due to the understanding of Lochan Mallah.
Amar Shaheed Veerangana Jhalkari Bai:--- In the freedom struggle of 1857, where thousands of Dalit revolutionaries fought, many Dalit heroes also sacrificed their lives. Amar Shaheed Veerangana Jhalkari Bai was the head of those brave heroes.Which belonged to Kori, a sub-caste of an untouchable class. Her husband was a minor soldier in the Raj Dabar of the old Kori Raja Gangadhar Rao.
Jhalkari Bai sometimes accompanied her husband to the palace. Her face and personality was similar to that of Rani Laxmibai, which proved valuable during the Revolt of 1857, because at the time when Rani Lakshmibai was surrounded by the British army in the fort, Jhalkari Bai cleverly got the queen out of the fort and declared herself as Queen Laxmibai of the British. Started killing in the war. His main objective was to keep the British engaged in the battle for the whole day so that Rani Lakshmibai could reach the safe place of Bithur. This plan of Jhalkari Bai was successful. But the British kept fighting for the whole day considering her as Rani Laxmibai.
In the war, due to the orgy of Jhalkari Bai's cataclysm, the British army was uprooted in a moment, Jhalkari Bai had become a storm of death for the British, when a sensational bullet pierced through her chest. What was his fall from the horse that the body was riddled with hundreds of bullets.
True friendship towards Rani Laxmibai, fulfilling her duty for the defense of the motherland and its independence – Veerangana Jhalkari Bai became immortal by attaining Veergati.
Amar Veerangana Mahabiri Devi (Bhangi)---- Amar Veerangana Mahabiri Devi was a resident of village Mundbhar Bheju Tehsil Kairana district Muzaffarnagar. She was uneducated, yet her intellect was extraordinary. Courage and fearlessness were her specialty. Being courageous and powerful since childhood, she was of quick nature.
Veerangana Mahabiri Devi formed an organization of women of her society whose purpose was to remove women and children engaged in abominations and live for honor and die for honor.
When the British attacked to take Muzaffarnagar under their control, these self-respecting women dedicated themselves to protect their motherland.
Veerangana Mahabiri Devi attacked the British army with a group of 22 women --- the British did not expect that the women of the village would attack them because what was they going to get by fighting? But Mahabiri Devi armed with her Dalit women clashed with the British army, a fierce battle ensued, the British were surprised to see their valor. Many Englishmen were killed at the hands of Mahabiri Devi. But the British army was very large, in the end Mahabiri Devi and 22 unknown Dalit heroines were also killed along with her. The nation will always be proud of his sacrifice and sacrifice.
Uda Devi Pasi ---- When the spark of the revolt of 1857 reached Lucknow, the Pasi caste here showed skill. In 1857 AD, when Nawab Wajid Ali Shah was imprisoned in the Mathia Burj fort in Calcutta, his wife Hazrat Mahal started a struggle with the British. There was a contingent of Pasiyo in his army and Uda Devi of the Pasi caste was a soldier in the women's army of Begum Hazrat Mahal. When the British attacked Lucknow, Uda Devi climbed a tree in Sikandar Bagh and hid herself in leaves and killed 36 British soldiers who came to drink water there. Later he too was murdered. Her husband Pakka Pasi had already been killed in the war. In the end, this heroine got martyrdom from the bullet of the British, and became immortal forever in history.
Other revolution heroes of the Pasi caste--- There were some other revolutionaries of the Pasi caste who sacrificed their lives for their motherland in this revolution and were martyred for the country. In fact, the British made Lucknow their main center in the revolt of 1857. British officers lived in the Residency, Beligarad. The revolutionaries surrounded the residency from all sides. The revolutionaries were led by Chetram Raidas, whose built "Chetrami Talab" near Rai Talab is still present today.
Begum Hazrat Mahal, Mammu Khan, General Barkat Ahmet made a plan that by the time Havelock's forces came to Lucknow from Kanpur, before the Residency should be taken under their control. But entering the residency was as difficult as diverting the Gomti stream. There were cannons on the residency from all sides. The British soldiers were ready to thwart any attack with impunity. The people of the Pasi caste were very clever in blowing the tunnel, often the Beligard people were harmed by them.
On 10 August 1857, under the leadership of General Barkat Ahmed, the army attacked Beligarad with the people of Pasi caste. For three days there was a fierce battle - the tunnels of Beliegard started flying. The British trapped in the residency became frightened. But the forces of Mr. Havelock from Kanpur reached the Lucknow border and on the other hand came from Faizabad to Chinhat (a place near Lucknow). At Banthra, she was confronted by Begum Hazrat Mahal herself but was wounded and her loyal generals Mansingh and Vijaypal Singh brought her to the city.
A fierce battle was taking place near Sikandar Bagh. Women (untouchables) of lesser dignitaries were sacrificing their lives to protect the city, they were fighting like wild cats, and before they died it was not known whether they were women or men. The woman who killed many Englishmen under the Semar tree in Sikandar Bug was the "jagarani" of the Pasi caste of Ujriyav. In the end this woman also got injured by bullet and attained Veergati.
Unfortunately, the Beligard revolution failed and 220 patriots were martyred and 150 were injured, most of whom were unknown immortal martyrs of the Pasi caste.
There were many other such untouchable brave warriors who sacrificed their lives for the defense of the motherland in the revolt of 1857 and became martyrs. But I have included only the main untouchable brave warriors in my article. Historians suppressed their names and did not allow them to be exposed. Hardly any other class had as much affection for the motherland as the untouchables had. Because he is the son of the earth, who knows how to make up the mother, and spreads his labor power, greenery with blood and sweat. True patriotism, the feeling of giving up for the motherland is ingrained in the untouchables. That is why this class considered it its pride and duty to lay down its life for the freedom struggle of 1857 AD. If the contribution of Dalits is removed from Indian history, then it would be useless to imagine history.
REFERANCE:-
1. D.C. Dinkar, Contribution of untouchables in the freedom struggle,Gautam Book Center Delhi, 2007.
2. Bhushan, Dr. Mukesh, History of Dalits (in the Mirror of the Past and the Present), Radha Publications New Delhi, 2010,
3. Prasad, Dr. Mata, Role of Dalit Literature in Social Change, Bhartiya Dalit Sahitya Akademi, Delhi, 2004,
4. Balmiki, Omprakash, Dalit Sahitay ka Saundarya Shastra, Radha Krishan Publication, Delhi, 2001.
Ambedkar Sahitya Prakashana and Ambedkar Memorial Society, 1980.
5. Das, K.C, Indian Dalits – Voice, Vision and Politics, Global Vision Publishing House, Delhi, 2004
6. Dinker, D.C, Swatantrata Sangram mein Achhuton ka yogdan (First edition) Lucknow, Bodhisatva Prakashan , 1985.
7. Divekar, V.V, Kulakarni, G.T, Kantak, M.R, The Politics of Urban Poor In Early Twentieth-Century India. Cambridge University Press, Cambridge, 2001. ..
8. ---------Caste and Labour : untouchable social movements in Urban UP in the early Twenteeth century, Oxford University Press (First Published in 1993), Delhi,1996.
9. Guha, Ranajit, Dominance without Hegemony: History and Power in Colonial India. Mass: Harvard University Press, Cambridge, 1997.
10. Kamal,M.P, Dalit Sangharsha ke Mahanayak, Sneh Sahitya Sadan, New Delhi, 2003.
11. Kshirsagar, R.K, Dalit Movements in India and its Leaders- 1857-1956, M.D. Publishers, New Delhi, 1994.
12. Kumar, Vivek, Dalit Leadership in India, Kalpaz Publications,Delhi,2002,
13. Michael, S.M (ed.), Dalits and modern India: vision and values. Vistaar Publications, New Delhi, 1999.
TAGS:-मातादीन(भंगी),वीरा पासी,बांके चमार,चेतराम जाटव और बल्लू मेहतर,लोचन मल्लाह,वीरांगना झलकारी बाई, वीरांगना महाबीरी देवी (भंगी),ऊदा देवी पासी,चेतराम रैदास,जगरानी पासी.
