NOTE:--- ENGLISH AND HINDI LANGUAGE:-
प्रश्न-- "अशोक की गणना महान सम्राटो में की जाती है" इतिहास के ज्ञान पर इस कथन की पुष्टि कीजिए।
अथवा
अशोक की गिनती विश्व के महानतम सम्राटो में क्यों की जाती है? उसने बौद्ध धर्म
के प्रचार के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए?
Dr Om Prakash Singh
उत्तर--- अशोक न केवल भारत मे ही वरन विश्व के महान सम्राटो में से
एक था। इसे लगभग सभी सम्राटो ने स्वीकार किया है, कल्याणकारी, कर्तव्यपरायणता, कुशल प्रशासन तथा सफल
सैन्य क्षमता के लिए उसकी बहुत अधिक प्रशंसा की है। शक्ति और समृद्धि की
पराकाष्ठा पर पहुंचकर भी मानवता के कष्ट से दुःखी होकर उसने युद्ध को सदा के
लिए त्याग दिया। अशोक चन्द्रगुप्त मौर्य के समान शक्तिवान, समुद्रगुप्त जैसा
बहुमुखी प्रतिभावाली तथा अकबर जैसा धर्मप्रेमी था। सभी सम्राटो की तुलना
करने पर वह सबसे महान सम्राट था। उसकी तुलना रोमन सम्राट कांस्टेनटाइन महान
से की जाती हैं। कांस्टेनटाइन स्वार्थबद्व चालाक, अंधविश्वासी, निष्ठुर व्यक्ति
था, जिसके कारण सफलतम दूरदर्शिता के
महान उदाहरणों में वह महान कहलाने का पात्र नही है, तो इसके विपरीत अशोक की
आत्मा विचारवान सबके लिए कल्याणपूर्ण सम्राट था। और वह उच्च आदर्शो, सतत प्रयत्नों, एकांत निष्ठा और
आश्चर्यजनक उपाय वाला व्यक्ति था। ऐसे तो इतिहास में अनेक राजा हुए जो अशोक
के समान महान थे किन्तु वह कार्य जिसके कारण अशोक सर्वव्यापी और प्रशंसा
के योग्य है; किसी ने ही किया हो। अशोक का कल्याणकारी राज्य तथा उसका नैतिक व्यवस्था को लेकर
चलना,उसका प्रशंसनीय कार्य
था। जिसके कारण वह महान सम्राट कहलाया। इन्ही गुणों के कारण इतिहासकारो
द्वारा महान सम्राट नेपोलियन, सिकन्दर और सीजर भी अशोक के समान छोटे नजर आते
है।
उपर्युक्त विवेचना से स्पष्ट
हो जाता है कि अशोक में महानता के गुण पर्याप्त मात्रा में विद्यमान थे।
उसकी महानता के प्रमुख कारणों को बेहतर ढंग से सममझने के लिए उनका अध्ययन
निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत किया जा सकता है---
1* महान विजेता
2* महान धर्म प्रचारक
3* महान शासक
4* महान निर्माता
5* महान राष्ट्र निर्माता
1* महान विजेता:- अशोक एक महान
विजेता था। उसने अपने पिता के महान साम्राज्य में कश्मीर और
कलिंग राज्य को सम्मिलत किया। उसके पिता बिन्दूसार ने भी कलिंग को अपने
अधिकार में करने का प्रयत्न किया था किन्तु वह अपने प्रयास में सफल नही हो
पाया था। उसने कलिंग पर विजय करके अपने पिता के अधूरे कार्य को पूर्ण किया।
अशोक की ख्याति युद्ध-विजेता के रूप में उतनी अधिक नही है, जितनी कि धर्म
विजेता के रूप में। कलिंग युद्ध के बाद उसने युद्ध का हमेशा के लिए परित्याग
कर दिया और धर्म विजय की नीति का अनुसरण किया, वह उसका एक महान कार्य था। वह
शरीर पर ही नही जनता की आत्मा पर विजय प्राप्त करना चाहता था। इस
कार्य के लिए उसने जीवन भर कठिन परिश्रम किया। उसने धर्माचार्यो तथा
धर्म प्रचारकों की एक विशाल सेना का संगठन किया। जिसमे जनता के नैतिक तथा
धार्मिक आदेशो का प्रचार किया। जिसने न केवल सम्पूर्ण भारत मे वरन विदेशो
में भी प्रचार कार्य किया। उसको आशातीत सफलता प्राप्त हुई। केवल इतना ही
नही वरन उसकी सफलता स्थाई रही लगभग समस्त एशिया में उसने अपने धर्म का
प्रचार किया। उसके प्रयत्नों से भारत विश्वगुरु के पद पर आसीन हुआ।
2* महान धर्म
प्रचारक:- अशोक एक महान विजेता होने के साथ ही साथ एक धर्म प्रचारक भी था।
जिसने स्थानीय धर्म को विश्व धर्म के पद पर आसीन कर दिया। बौद्ध धर्म
स्वीकार करने के पश्चात उसने तन, मन और धन से उस धर्म की सेवा के साथ-साथ मानव
का नैतिक आचरण उन्नत करने का प्रयत्न किया। उसके धर्म मे संकीर्णता का जरा
सा भी अंश नही था। उसमे धार्मिक मदांधता नही थी। वह 'वसुंधव-कुटुम्बकम' का अनुयायी था। इस
आदर्श की स्थापना के लिए उसने जीवन भर प्रयत्न किया। उसकी धार्मिक नीति
पूर्णतः उदार थी। वह समस्त धर्मो तथा उनके अनुयायियों को आदर और श्रद्धा की
दृष्टि से देखता था। उन पर भी उसका संरक्षण था। उसने मुसलमानों के समान धर्म
प्रचार बाहुबल से नही किया वरन आत्मबल, शांति तथा सदभावना
के द्वारा किया।
3* महान शासक:- अशोक की गणना न केवल भारत के वरन विश्व के महान शासको में की जाती है। कलिंग युद्ध के पश्चात उसने अपने जीवन का लक्ष्य प्रजा की उन्नति बनाया। उसने अपनी प्रजा को अपने पुत्र के समान समझा और उनको उन्नत मार्ग तक पहुचाने के लिए अकथनीय प्रयत्न किये। उसने आमोद-प्रमोद, भोग-विलास का जीवन त्याग कर एक आदर्श व्यक्ति का जीवन व्यतीत करना आराम्भ कर दिया। उसने बिहार- यात्राओं के स्थान पर धर्म-यात्राएं करनी आराम्भ कर दी और प्रजा को सदुपदेश दिए। उसके शासन में पूर्णतः शांति रही। उसने धर्म-महामात्रो की नियुक्ति की, जिन्होंने प्रजा के नैतिक तथा आध्यात्मिक जीवन को उन्नत करने का प्रयत्न किया। एक शासक के रूप में अशोक की महानता इस रूप में पायी जाती है कि देश के राजनीतिक जीवन में उसने आदर्शवादिता, पवित्रता तथा कर्तव्यपरायणता का समावेश किया। एक भिक्षुक जैसा सादा जीवन व्यतीत कर राज-सुलभ सभी सुखों का त्याग कर प्रजा के इहलौकिक हित-चिंतन में संलग्न रहकर अशोक ने ऐसा आदर्श विश्व के सम्राट के समक्ष उपस्थित किया जो सर्वथा अनुकरणीय है।
4* महान-निर्माता:- अशोक एक महान
निर्माता भी था। बौद्ध परम्पराओ के अनुसार उसने 84,000 स्तूपो का निर्माण
करवाया। उसने कनकमुनि के स्तूपो का संवर्द्धन करवाया था। बराबर की पहाड़ी को
कटवाकर आजीविकों के लिए गुफाओ का निर्माण करवाया था। उसके स्तम्भ
वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण है।
5* महान राष्ट्र- निर्माता:- अशोक एक महान राष्ट्र- निर्माता भी था। उसने भारत को एक राष्ट्र के रूप में परिणित करने का अकथनीय प्रयत्न किया, उसने पाली भाषा का प्रयोग किया जो साधारण जनता की भाषा थी। इसके द्वारा वह राष्ट्र में एकता की स्थापना करना चाहता था। उसने ब्राह्मी लिपि का प्रयोग किया और खरोष्ठी लिपि का प्रयोग तो केवल पश्चिमी प्रदेशो में ही किया। उसने सम्पूर्ण देश को एकता के सूत्र में संगठित करने के कार्य किये जिनके माध्यम से सम्पूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांध दिया और सम्पूर्ण देश के लिए एक समान प्रशासन को लागू किया। इसके परिणामस्वरूप भारत मे धार्मिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में समानता स्पष्ट रूप से दिखलाई देती है।
बौद्ध धर्म का प्रचार:-
बौद्ध धर्म को स्वीकार करने के बाद अशोक ने उस धर्म
के प्रचार के लिए भरसक प्रयत्न किया। उसके संरक्षण में
आने से पूर्व बौद्ध धर्म भारत के एक छोटे से भाग का धर्म था। उसके
अनुयायियों की संख्या बहुत अधिक
नही थी और उसका कार्य क्षेत्र बहुत सीमित था। अशोक द्वारा किये गये उपायों
से इस धर्म ने विश्व धर्म का स्थान प्राप्त कर लिया। अशोक द्वारा बौद्ध
धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कार्यो का
निम्नलिखित संदर्भो के अंतर्गत वर्णन कर सकते है---
1* अशोक के व्यक्तिगत कार्य:- कलिंग युद्ध के उपरान्त अशोक के व्यक्तित्व पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा। उसने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर उसके आदर्शो के अनुसार आचरण करना आराम्भ कर दिया था। उसने आमोद-प्रमोद और मांस खाना भी छोड़ दिया था। उसके इन कार्यो का प्रभाव जनता पर विशेष रूप से पड़ा और जनता ने अपने सम्राट के अनुसार पवित्र जीवन व्यतीत करना प्रारम्भ कर दिया और बहुत से व्यक्ति बौद्ध धर्म मे दीक्षित होकर उसके सिद्धान्तों तथा उपदेशो का पालन करने लगे।
2* धर्म
यात्राएं :- राज्य
की ओर से अशोक ने धर्म यात्राओं की प्रथा चलाई। अशोक
स्वयं और उसके मुख्य कर्मचारी धार्मिक स्थानों और धर्म के प्रचार के लिए
यात्रा करते थे और रास्ते मे जनता के सम्पर्क में आते थे। और जनता को बौद्ध
धर्म के उपदेशो
एवं सिद्धान्तों के बारे में समझाते थे। जनता पर उनके
उपदेशो का बहुत अधिक प्रभाव पड़ा।
3* धर्म-श्रावण:- अशोक द्वारा धम्म के प्रचार-प्रसार के लिए धर्म-श्रावण की व्यवस्था
की गई थी, जिसमे
धार्मिक विषयो के ऊपर भाषण, कथा आदि होते थे। इस कार्य मे
राजुक, प्रादेशिक, युक्त
आदि अधिकारी लगे होते थे।
4* दान
व्यवस्था:- अशोक राजकोष से बहुत सा धन रोगियों, भूखों
और दीन-दुःखियों में वितरण करता था। इसके अतिरिक्त वह
धार्मिक संस्थाओं को भी दान दिया करता था, जिसका
मुख्य उद्देश्य धार्मिक प्रचार होता था।
5* धर्म-लिपि:- अशोक ने बौद्ध धर्म को जनसाधारण तक पंहुचाने के लिए
उस धर्म के उपदेश एवं सिद्धान्तों को शिलालेखों, स्तम्भो
और पर्वतों की गुफाओ में उत्कीर्ण करवाया। उस कार्य के लिए उसने एक अलग विभाग
की स्थापना की। उसके इस कार्य से यह धर्म सुलभ
और स्थायी बन गया। इन कार्यो से धर्म के प्रचार-प्रसार
में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उसने इनको साम्राज्य के विभिन्न स्थानों
पर गड़वाया उसके द्वारा अंकित किये गए शिलालेख आज भी मिलते है।
6* पाली-भाषा का प्रयोग:---- बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अशोक ने जनसाधारण
के बीच बोली जाने वाली पाली भाषा का प्रयोग किया। बौद्ध धर्म ग्रंथो
में भी इसी भाषा का प्रयोग हुआ है। जनसाधारण की भाषा होने के कारण लोगो
को बौद्ध धर्म को समंझने के लिए तनिक भी कठिनाई का अनुभव नही हुआ।
उपर्युक्त विवरण
से स्पष्ट हो जाता है कि वह वास्तव में एक महान सम्राट था। जिसकी तुलना
विश्व के किसी भी सम्राट से सरलतापूर्वक नही की जा सकती है। उसने सीमान्त
लड़ाकू जातियों के हृदय पर भी विजय प्राप्त की। राजनीतिक जगत में उसका
उच्च आदर्श था। जिसकी आवश्यकता का अनुभव आज के संघर्षमय युग मे राजनीतिज्ञ
भी कर रहे है।
IN ENGLISH:-
Question- "Ashoka is counted among great emperors" Justify this statement on the knowledge of history.
Or
Why is Ashoka counted among the greatest emperors of the world? What efforts did he make to propagate Buddhism?
Answer--- Ashoka was one of the great emperors not only in India but also in the world. It has been accepted by almost all the emperors, praising him very much for his welfare, dutifulness, efficient administration and successful military capability. Even after reaching the height of power and prosperity, he renounced the war forever, being saddened by the suffering of humanity. Ashoka was as powerful as Chandragupta Maurya, as versatile as Samudragupta and as devout as Akbar. He was the greatest emperor when compared to all the emperors. He is compared to the Roman emperor Constantine the Great. Constantine was a selfish, cunning, superstitious, ruthless person, due to which he does not deserve to be called great in the great examples of successful foresight, on the contrary, Ashoka's soul was a wise emperor for all. And he was a man of high ideals, constant efforts, solitary loyalty and amazing measure. There were many kings in history who were as great as Ashoka, but the work because of which Ashoka is omnipresent and worthy of praise; Somebody has done it. Ashoka's welfare state and his moral order was a commendable work. Due to which he was called the great emperor. Due to these qualities, the great emperors Napoleon, Alexander and Caesar are also seen as small like Ashoka by historians.
From the above discussion it becomes clear that the qualities of greatness were present in sufficient quantity in Ashoka. To better understand the main reasons for his greatness, they can be studied under the following heads--
1* Great Winner
2* great missionary
3* Great Ruler
4* Great Maker
5* Great Nation Builder
1*Great Conqueror:- Ashoka was a great conqueror. He included Kashmir and the kingdom of Kalinga in his father's great empire. His father Bindusar had also tried to take Kalinga under his control but he could not succeed in his attempt. He completed his father's unfinished task by conquering Kalinga. Ashoka's fame is not so much as a war-winner, but as a righteous conqueror. After the Kalinga war he renounced the war forever and followed the policy of Dharma Vijay, it was a great act of his. He wanted to conquer not only the body but also the soul of the people. He worked hard all his life for this work. He organized a huge army of Dharmacharyas and religious preachers. In which the moral and religious orders of the people were propagated. Who did propaganda work not only in whole of India but also in foreign countries? He got the expected success. Not only this, but his success was permanent, he propagated his religion in almost all of Asia. Due to his efforts, India was elevated to the position of Vishwaguru.
2* Great preacher:- Ashoka was a great conqueror as well as a religious preacher. Which raised the local religion to the position of world religion. After accepting Buddhism, he tried to improve the moral conduct of human beings along with serving that religion with body, mind and wealth. There was not the slightest trace of narrow-mindedness in his religion. There was no religious fanaticism in it. He was a follower of 'Vasundhava-Kutumbakam'. He tried his whole life to establish this ideal. His religious policy was completely liberal. He looked upon all religions and their followers with respect and reverence. He had protection over them too. He did not preach religion like Muslims with muscle power, but through self-confidence, peace and goodwill.
3 * Great Rulers: - Ashoka is counted among the great rulers not only of India but of the world. After the Kalinga war, he made the progress of his people the goal of his life. He treated his subjects like his own son and made unspeakable efforts to take them to the advanced path. He started living the life of an ideal person by renouncing the life of pleasure, enjoyment and luxury. In place of Bihar-yatras, he started doing religious pilgrimages and gave good sermons to the subjects. There was complete peace under his rule. He appointed Dharma-Mahamatras, who tried to improve the moral and spiritual life of the subjects. Ashoka's greatness as a ruler is found in the form that he incorporated idealism, purity and devotion to duty in the political life of the country. After living a simple life like a beggar, sacrificing all the pleasures that are accessible to the kingdom, Ashoka presented such an ideal before the emperor of the world, which is completely exemplary.
4* Great-Maker:- Ashoka was also a great builder. According to Buddhist traditions, he got 84,000 stupas built. He got Kanakmuni's stupas enriched. Caves were built for livelihood by cutting down the hill of Barabar. Its pillars are excellent examples of architecture.
5* Great nation-builder:- Ashoka was also a great nation-builder. He made inexplicable efforts to transform India into a nation, he used Pali language which was the language of the common people. By this he wanted to establish unity in the nation. He used the Brahmi script and Kharoshthi script was used only in the western regions. He did the work of organizing the whole country in the thread of unity, through which he tied the whole country in the thread of unity and implemented uniform administration for the whole country. As a result, equality in religious and cultural fields is clearly visible in India.
Propagation of Buddhism:-
After accepting Buddhism, Ashoka tried his best to propagate that religion. Before coming under his patronage, Buddhism was the religion of a small part of India. The number of his followers was not very large and his field of work was very limited. Due to the measures taken by Ashoka, this religion acquired the place of world religion. The works done by Ashoka for the propagation of Buddhism can be described under the following references--
Must Read:- The Kalinga war
1* Personal work of Ashoka: - After the Kalinga war, Ashoka's personality was greatly affected. He accepted Buddhism and started to behave according to its ideals. He had also given up entertainment and eating meat. These actions of his had a special effect on the public and the people started leading a holy life according to their emperor and many people were initiated into Buddhism and started following its principles and teachings.
2* Dharma Yatras: - On behalf of the state, Ashoka started the practice of Dharma Yatras. Ashoka himself and his chief staff used to travel to religious places and for the propagation of religion and came in contact with the public on the way. And used to explain to the public about the teachings and principles of Buddhism. His teachings had a great impact on the public.
3 * Dharma-Shravan: - For the propagation of Dhamma by Ashoka, arrangements were made for Dharma-Shravan, in which there were speeches, stories etc. on religious subjects. Rajuk, regional, yukt etc officials were engaged in this work.
4 * Donation system: - Ashok used to distribute a lot of money from the treasury among the sick, hungry and the poor. Apart from this, he also donated to religious institutions, whose main purpose was religious propaganda.
5* Dharma-script: - Ashoka got the teachings and principles of that religion engraved in inscriptions, pillars and caves of mountains to reach Buddhism to the common man. For that work he established a separate department. This act of his made this religion accessible and permanent. These works got important support in the propagation of religion. He got them buried at different places of the empire, the inscriptions inscribed by him are still found today.
6* Use of Pali-language: ---- For the propagation of Buddhism, Ashoka used the Pali language spoken among the common people. This language is also used in Buddhist scriptures. Being the language of the common man, people did not experience any difficulty in understanding Buddhism.
From the above description it becomes clear that he was indeed a great emperor. This cannot be easily compared to any emperor of the world. He also conquered the hearts of the marginal fighting castes. He had a high ideal in the political world. The need of which is being felt by the politicians in today's struggling era.
FA Q
प्रश्न 1*:--अशोक
कौन था?
उत्तर-- अशोक
बिन्दुसार का पुत्र था जिसने 269 ई0 पू0
से 232 ई0 पू0 तक
शासन किया। वह मौर्य वंश के एक
विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली सम्राट थे। कलिंग की
विजय के बाद बौद्ध धर्म स्वीकार करने के पश्चात वह बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी
सम्राट हुए। अशोक को “देवनामप्रिय” (देवताओ
का प्रिय) के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 2*:- अशोक
की मृत्यु कब और कहां
हुई?
उत्तर:- बिन्दुसार
की मृत्यु के बाद 269 ई0 पू0 में अशोक मौर्य साम्राज्य के सिंहासन
पर बैठा, और लगभग
36 वर्षो
तक शासन करने के बाद 232 ई0 पू0 में उसकी
मृत्यु हो गई।
मृत्यु के स्थान के बारे में स्पष्ट प्रामाण नही है। सिंहली
अनुश्रुतियों के अनुसार अशोक की मृत्यु तक्षशिला में हुई थी जबकि अन्य
प्रमाण कहते हैं कि इस महान सम्राट की मृत्यु पाटलीपुत्र में हुई थी। आज तक
इसकी स्पष्ट जानकारी नही हैं।
प्रश्न 3*:- अशोक
एक अनोखा सम्राट था, जिसने युद्ध का क्या किया?
उत्तर:-- अशोक
ने अपने शासन के प्रारंभ में प्राचीन राजाओ और अपने पूर्वजों के आदर्श
दिग्विजय की नीति को ही अपनाया और उसी नीति का अनुसरण करते हुए उसने कलिंग
युद्ध (261ई0 पू0) में
विजय प्राप्त की लेकिन युद्ध मे अत्यधिक हिंसा और
खून-खराबा देखकर उसका हृदय द्रवित हो उठा। अतः उसने अब दिग्विजय की नीति
का परित्याग करके
धम्म विजय की नीति को अपना आदर्श बनाया।
प्रश्न 4*:- अशोक को अनोखा सम्राट क्यो कहा जाता है? उसने
जनता की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किये?
उत्तर:-- अशोक महान ने कलिंग युद्ध (261ई0 पू0) की
विजय के बाद अपना सम्पूर्ण जीवन जनता के हित मे समर्पित कर दिया, और उसने जनता के कल्याण के लिए सड़के, छायादार वृक्ष, कुँए, सिंचाई
के साधन (नहर), धर्मशालाएं, मनुष्य एवं पशुओं के लिए अलग-अलग चिकित्सालय, और औषधियो की व्यवस्था आदि कार्य करवाये।
IN ENGLISH:-
Question 1* :- Who was Ashoka?
Answer- Ashoka was the son of Bindusara who ruled from 269 BC to 232 BC. He was a world famous and powerful emperor of the Maurya dynasty. After accepting Buddhism after the conquest of Kalinga, he became the most glorious emperor of Buddhism. Ashoka is also known as "Devnampriya" (beloved of the gods).
Question 2*:- When and where did Ashoka die?
Answer: - After the death of Bindusara, Ashoka ascended the throne of the Maurya Empire in 269 BC, and after ruling for about 36 years, he died in 232 BC. There is no clear evidence about the place of death. According to Sinhalese legends, Ashoka died in Taxila while other evidence says that this great emperor died at Pataliputra. Till date there is no clear information about it.
Question 3*:- Ashoka was a unique emperor, who did what about the war?
Answer:- Ashoka at the beginning of his rule adopted the policy of Digvijay, the ideal of ancient kings and his ancestors, and following the same policy, he won the Kalinga war (261 BC) but in the war there was a lot of violence and blood- Seeing the bad, his heart pounded. Therefore, he now abandoned the policy of Digvijay and made the policy of Dhamma Vijay his ideal.
Question 4 *: - Why is Ashoka called a unique emperor? What works did he do for the good of the people?
Answer:- Ashoka the Great, after the victory of the Kalinga war (261 BC), devoted his entire life to the public interest, and for the welfare of the people, he had roads, shady trees, wells, irrigation facilities (canals), dharamshalas. Separate hospitals for human beings and animals, and arrangement of medicines etc. should be done.Tags:- Ashoka was the greate emperors of the world, Ashoka was unique emperor, Ancienthistory.

