प्रश्न-- मौर्य वश के इतिहास के अध्ययन के स्रोतों का परिचय दीजिए।
Dr Om Prakas Singh
उत्तर-- मगध साम्राज्यवाद के उदय ने अंततः मौर्य साम्राज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त कर दिया। मौर्य साम्राज्य भारत के महानतम साम्राज्यों में से एक था। इस साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने मगध में नन्दो को ही नही अपितु उत्तर-पश्चिमी सीमान्त प्रान्त में यूनानी क्षत्रपो की सत्ता का भी विनाश किया और दक्कन सहित भारत के अधिकांश भू-भाग पर अधिकार करके राजनीतिक एकीकरण के अतिरिक्त आर्थिक, सामाजिक, प्रशासनिक और धार्मिक क्षेत्रो में अभ्युदय तथा कला-कौशल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चन्द्रगुप्त मौर्य प्रथम
भारतीय शासक था जिसने उत्तर-भारत का राजनीतिक एकीकरण करके विंध्य
पर्वतमालाओं के दक्षिणी भारत मे भी अपनी विजयो का विस्तार किया। इस प्रकार देखा जाय
तो उसने उत्तर एवं दक्षिणी दोनो क्षेत्रों को एक छत्र प्रभुसत्ता के
अंतर्गत लाया। अतः चन्द्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य उत्तर-पश्चिम में
आक्सस की घाटी से लेकर दक्षिण में कावेरी नदी तक फैला एक विशाल साम्राज्य
था। मौर्यकालीन इतिहास, सभ्यता और संस्कृति की जानकारी के स्रोतों को
निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत उल्लेखित किया जा सकता है---
1* साहित्यिक स्रोत
(A) देशी साहित्य
(i) ब्राह्मण साहित्य
(ii) बौद्ध साहित्य
(iii) जैन साहित्य
(B) विदेशी साहित्य
(i) यूनानी एवं रोमन साहित्य
(ii) चीनी साहित्य
2* पुरातात्विक स्रोत
(i) स्मारक/भवन
(ii) अभिलेख
(iii) मृदभाण्ड
(iv) मुद्रा
1* साहित्यिक स्रोत--- मौर्य वंश के इतिहास की जानकारी
के लिए साहित्यिक स्रोतों का अपना महत्वपूर्ण स्थान है सुविधानुसार
साहित्यिक सामग्री को हम दो भागों में विभक्त कर सकते है-- देशी साहित्य और
विदेशी साहित्य।
(A) देशी साहित्य---- देशी साहित्य के
अन्तर्गत हम संस्कृत, पाली एवं प्राकृत ग्रंथो को रख सकते हैं। इन ग्रंथों से
हमे मौर्य शासको की वंशावली, उनके प्रमुख कार्यो, तत्कालीन सामाजिक, आर्थिक एवं
धार्मिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है।
(i) ब्राह्मण साहित्य
अर्थशास्त्र--- मौर्य वंश के लिए
विशेषतः चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रशासन के लिए अर्थशास्त्र महत्वपूर्ण ग्रंथ
है, जिसकी रचना
कौटिल्य ने की है। जो विष्णु गुप्त या चाणक्य के नाम से भी विख्यात
है। सम्पूर्ण अर्थशास्त्र 15 'अधिकरण' एवं 180 'प्रकरणों' में विभक्त है। इस
ग्रन्थ से न केवल राजनीतिशास्त्र का ज्ञान होता है बल्कि सामाजिक-आर्थिक
व्यवस्था की भी जानकारी होती है। अनेक स्थानों पर कौटिल्य के अर्थशास्त्र
एवं मेगस्थनीज के यात्रा वृतांत में समानता देखने को मिलती है। इस ग्रंथ की
तुलना अरस्तू के 'पॉलिटिक्स' एवं मैकियावेली के 'प्रिंस' नामक ग्रंथो से की
जाती है। इसमे राज्य या
राजा की उत्पत्ति, राज्य के तत्व, राजा की स्थिति
उसके अधिकार एवं कर्तव्य, राज्य की नीति निर्धारण संबंधी प्रश्न, युद्ध एवं शांति के समय राजा
के कर्तव्य, नगर प्रशासन, गुप्तचर एवं न्याय, सैन्य व्यवस्था इत्यादि
विषयो पर विचार किया गया है।
मुद्राराक्षक---- अर्थशास्त्र के
अतिरिक्त अन्य संस्कृत ग्रंथो से भी मौर्य वंश के इतिहास की जानकारी मिलती
है। विशाखदत्त रचित मुद्राराक्षक नाटक चन्द्रगुप्त मौर्य एवं उसके
प्रधानमंत्री चाणक्य पर महत्वपूर्ण प्रकाश डालता है। इस नाटक से उन परिस्थितियों
एवं घटनाक्रमो की जानकारी मिलती है, जिसने नन्द वश का
पतन एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। राजनीति के अतिरिक्त इस नाटक
से मौर्यकालीन सभ्यता एवं संस्कृति की भी जानकारी मिलती है।
पुराण-- कुछ पुराणों से भी मौर्यवंश के विषय मे जानकारी मिलती है
जैसे- विष्णु पुराण से जानकारी मिलती है कि मौर्य साम्राज्य की स्थापना करने
वाले चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म नन्द राजा की मुरा नामक पत्नि से हुआ था। इस प्रकार ब्राह्मण
ग्रंथ चन्द्रगुप्त मौर्य को शुद्र या नीच कुल से उत्पन्न बताता है।
अन्य संस्कृत ग्रंथ--- अर्थशास्त्र, मुद्राराक्षक एवं
पुराणों के अतिरिक्त भी कुछ अन्य ग्रंथों से भी मौर्य वंश के विषय मे जानकारी मिलती
है। इनमे महत्वपूर्ण है- पाणिनि की अष्टाध्यायी, पतंजलि का
महाभाष्य, सोमदेव की कथासरित्सागर, क्षेमेन्द्र की
वृहत्कथामंजरी, कल्हण की राजतरंगिणी आदि रचनाऐं भी मौर्य
वंश की जानकारी देती है। यह सत्य है कि इनमे बहुत सी बातें अतिशयोक्तिपूर्ण
कही गयी है, फिर भी इन ग्रंथों की उपयोगिता को नकारा नही जा सकता।
बौद्ध साहित्य--- मौर्य वंश के
इतिहास की जानकारी के लिए बौद्ध साहित्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
मौर्य सम्राट अशोक के विषय मे तो इन ग्रंथों से अत्यधिक मात्रा में
सामग्री उपलब्ध है। बौद्ध ग्रंथ संस्कृत एवं पाली भाषा मे लिखे गए हैं। दीपवंश, महावंश, दिव्यवदान, अशोकावदान, मंजूश्रीमूलकल्प, मिलिंदपन्हों इत्यादि ग्रंथो से
मौर्यो के कुल के निर्धारण में सहायता मिलती है। अशोक की जीवनी एवं बौद्ध धर्म
के प्रति उसका लगाव भी इन ग्रंथों से परिलक्षित होता है। उदाहरणस्वरूप
महावंश टिका के अनुसार चाणक्य ने नन्द वंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्यो को
जम्बूद्वीप का सम्राट बना दिया। मंजुश्रीमूलकल्प में तो प्राक
मौर्यकाल से लेकर हर्षवर्द्धन के समय तक की राजनीतिक घटनाओ का जिक्र किया गया है।
अशोकावदान, दिव्यवदान, महावंश और दीपवंश से अशोक की
प्रारम्भिक जीवनी पर प्रकाश पड़ता है। इन्ही ग्रंथो से जानकारी मिलती है
कि अशोक अपने 99 भाईयों की हत्या करके किस प्रकार गद्दी पर बैठा। अशोक का
हृदय परिवर्तन, बौद्ध धर्म को प्रश्रय देना आदि। इस प्रकार बौद्ध साहित्य भी मौर्य वंश की
जानकारी के लिए महत्वपूर्ण साधन है।
जैन साहित्य --- मौर्य वंश के इतिहास की जानकारी के लिए
जैन साहित्य का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस सन्दर्भ में परिशिष्टपर्व
तथा कल्पसूत्र विशेष महत्व के है। चन्द्रगुप्त तथा अंतिम नन्द
शासक के संधर्ष की कहानी परिशिष्टपर्व में उल्लेखित है। कल्पसूत्र से भी
चन्द्रगुप्त मौर्य के विषय मे जानकारी मिलती है। हेमचंद्रकृत स्थविरावलिचरित भी
चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रारंभिक जीवन की जानकारी देती है।
(B) विदेशी स्रोत
(साहित्य)
यूनानी-रोमन वृतांत एवं साहित्य--- यूनानी एवं रोमन
लेखकों के विवरण से मौर्यकालीन इतिहास, सभ्यता एवं
संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। यूनानी लेखकों ने चन्द्रगुप्त मौर्य
के लिए सैण्ड्रोकोट्स तथा एण्ड्रोकोट्स नाम का प्रयोग
किया है। सर्वप्रथम सर विलियम जॉन्स ने इन नामो को चन्द्रगुप्त मौर्य
के साथ जोड़ा है। इससे यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकालने में सहायता मिलती
है कि चन्द्रगुप्त मौर्य सिकन्दर का समकालीन था। सिकंदर के समकालीन लेखकों
में नियार्कस, आनेसिक्रेट्स, अरिस्टोबुलस के विवरण चन्द्रगुप्त के
विषय मे कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान करते हैं। सिकंदर के बाद के लेखकों में
सबसे महत्वपूर्ण मेगास्थनीज का विवरण है। वह यूनानी शासक सेल्युकस के
राजदूत के रूप में पाटलिपुत्र आया और लगभग 6 वर्षो तक यहाँ रहा। उसने
चन्द्रगुप्त मौर्य के विषय मे तथा तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं
धार्मिक अवस्था का आंखों देखा विवरण अपनी पुस्तक "इण्डिका" में किया है।
दुर्भाग्यवश यह ग्रंथ अपने मूल रूप में उपलब्ध नही है परन्तु इसके
अंश उद्वरण के रुप मे परवर्ती लेखकों के ग्रंथ मे प्राप्त होते है। इनके
अतिरिक्त स्ट्रेबो, डायोडोरस, एरियन, प्लूटार्क, प्लिनी, डायोनिसियस आदि के ग्रंथों
से भी इस काल का विवरण प्राप्त होता है।
चीनी वृतांत--- यूनानी एवं रोमन यात्रा वृतांतों के अतिरिक्त चीनी
यात्रियों फाहियान, ह्वेनसांग एवं
इत्सिंग के यात्रा विवरणों से भी मौर्य काल के विषय मे कुछ जानकारी
मिल जाती है। ये बौद्ध ग्रंथों की खोज में भारत आये थे। ह्वेनसांग और
फाहियान अशोक के हृदय परिवर्तन के पूर्व उसके क्रूर स्वभाव का वर्णन करते है। ये
अशोक द्वारा बनवाये गये स्तूपो का भी उल्लेख करते है। इस प्रकार चीनी
यात्रियों के वृतांत से भी मौर्यकाल के विषय मे कुछ जानकारी प्राप्त होती है।
अगर देखा जाय तो साहित्यिक स्रोतों से स्प्ष्ट जानकारी नही मिल पाती है क्योंकि साहित्यिक सामग्रियों में अनेक खामियां हैं, सबसे पहली समस्या तो काल निर्धारण सम्बन्धी है। इनका काल निश्चित करना बहुत कठिन है। दूसरे अधिकांश ग्रंथ धार्मिक भावना से प्रभावित है, इसिलिये भी इनसे निष्पक्ष जानकारी नही मिल पाती है। विदेशी यात्रियों के विवरण से अतिश्योक्तिपूर्ण बाते कही गयीं है। ऐसी स्थिति में हमे पुरातात्विक स्रोतों का सहारा लेना पड़ता है। जो ज्यादा प्रमाणिक है। इस कोटि में हम सर्वप्रथम स्थान अभिलेखों को दे सकते हैं। अशोक पहला भारतीय सम्राट था जिसने राजाज्ञाओं को शिलालेखों पर खुदवाकर जनता के समक्ष रखा। अभिलेखो में प्राकृत भाषा एवं ब्राह्मी लिपि का प्रयोग किया गया है। कुछ अभिलेख खरोष्ठी एवं आरमेइक तथा यूनानी में भी लिखे गये है। अशोक के अभिलेखों से उसकी गृह तथा विदेश नीति, साम्राज्य विस्तार एवं प्रशासन पर अच्छा प्रकाश पड़ता है।
अशोक के अभिलेखों को तीन वर्गो में विभक्त किया गया है, पहली श्रेणी में शिलालेख को रखा जा
शिलालेख -----
शिलालेख में से कुछ को लघु शिलालेख के
नाम से जाना जाता है। शिलालेखों की संख्या लगभग 19 है। कुछ
महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्राप्ति स्थान इस प्रकार है-- ब्रह्मगिरि, सिद्धपुर,जटिंगरामेश्वर
(मैसूर कर्नाटक) बैराट, भाब्रू (राजस्थान), कालसी (देहरादून), गिरनार (गुजरात), धौली, जौगढ़ (उड़ीसा), शाहबाजगढ़ी (पेशावर,पाकिस्तान) एवं
मानसेरा (हजारा, पाकिस्तान), कांधार और लाघमान (अफगानिस्तान)।
स्तम्भ लेख
इनकी सांख्य 11 है। ये अभिलेख
रूममिनदेइ (उत्तर प्रदेश), निगलिवा, दिल्ली- टोपरा, दिल्ली-मेरठ, इलाहाबाद-कोसम
(कौशाम्बी), लौरिया-अरेराज, लौरिया-नंदनगढ़ (चम्पारण, बिहार), सारनाथ, सांची
(मध्यप्रदेश) आदि स्थानों पर स्थित है।
गुहा अभिलेख---
ये अभलेख गया के पास की बराबर की पहाड़ियों में बनी गुफाओ
में उत्कीर्ण है। इनकी संख्या तीन है-- सुदामा गुहा, विश्व झोपड़ी गुहा
और कर्ण चौपण गुहा।
अशोक के अभिलेखों के
अतिरिक्त चन्द्रगुप्त मौर्य के सोहगौरा अभिलेख (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) और
महास्थान अभिलेख (बोगरा, बांग्लादेश) तथा जूनागढ़ के शक शासक रुद्रदामन के
जूनागढ़ अभलेख से भी मौर्य वंश के इतिहास के विषय मे जानकारी मिलती है।
मुद्राएं-- मौर्यकालीन सिक्के चूंकि अभिलिखित नही है, इसिलिये सिक्को से
कोई निश्चित जानकारी नही मिलती है, परन्तु इस काल मे आहत
सिक्के बहुत पाये गए हैं। अनेक विद्वानों का मत है कि चाँदी के आहत
सिक्के जिन पर मोर, पर्वत और अर्द्वचन्द्र का चित्र
अंकित है वे मौर्यो के ही सिक्के है, परन्तु इनकी पहचान संदिग्ध है।
मौर्य काल मे चाँदी और ताँबे के सिक्के बनते थे। राज्य का टकसाल पर
नियंत्रण था। मौर्यो कालीन सिक्को से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौर्यो की
आर्थिक स्थिति अच्छी रही होगा।
मृदभाण्ड एवं अन्य वस्तुएँ--- मौर्यकालीन
स्थलों की खुदाई से अनेक ऐसी वस्तुए प्रकाश में आई है, जो समकालीन सभ्यता
की झाँकी प्रस्तुत करती है। इस काल मे उत्तरी-काली पॉलिस
वाले मृदभाण्ड काफी अच्छे बनाये जाते थे। भवनों में पक्की ईंटो का
प्रयोग होने लगा था। खुदाई से भवनों के निर्माण में लकड़ी एवं पत्थरों के प्रयोग
का भी पता चलता है। इसी प्रकार अशोक के स्तम्भो की बनावट से
मौर्यकालीन कला की झाँकी मिलती है। मौर्यकालीन कला के जो नमूने प्राप्त हुए हैं, उनसे भी इस काल की
सांस्कृतिक प्रगति का पता लगाया जा सकता है।
उपर्युक्त विवरणों के आधार
पर यही कहा जा सकता है कि मौर्य कालीन इतिहास, सभ्यता एवं संस्कृति की
जानकारी के लिए हमारे पास साहित्यक एवं पुरातात्विक दोनो ही स्रोत उपलब्ध है।
लेकिन इन स्रोतों को हम जब तक ठोस प्रमाण के रूप में स्वीकार नही कर
सकते जब तक किसी भी स्तम्भ लेख या मुद्रा से इसकी तिथि अंकित नही पायी
जाती है। अतः हम कह सकते हैं कि अभी तक इस विषय मे कोई मूल प्रमाण नही मिला
है, जिसे हम निःसंदेश
कह सके।
IN ENGLISH:-
Question- Introduce the sources of study of the history of Maurya rule.
Ans- The rise of Magadha imperialism eventually paved the way for the establishment of the Maurya Empire. The Maurya Empire was one of the greatest empires of India. Chandragupta Maurya, the founder of this empire, destroyed not only the Nando in Magadha, but also the power of the Greek satraps in the North-West Frontier Province, and conquered most of the territory of India including the Deccan, besides political integration, economic, social, administrative and He made significant contribution in the rise of religious fields and development of art-skills.
Chandragupta Maurya was the first Indian ruler who expanded his conquests in the Vindhya ranges of southern India by political integration of North-India. In this way, he brought both the northern and southern regions under one umbrella sovereignty. Therefore, the empire of Chandragupta Maurya was a vast empire stretching from the valley of Axsus in the north-west to the river Kaveri in the south. The sources of information about Mauryan history, civilization and culture can be mentioned under the following heads--
1* Literary Sources
(A) Native literature
(i) Brahmin literature
(ii) Buddhist literature
(iii) Jain literature
(B) Foreign Literature
(i) Greek and Roman literature
(ii) Chinese Literature
2* Archaeological sources
(i) Monument/Building
(ii) Records
(iii) Pottery
(iv) Money
1 * Literary sources --- Literary sources have their own important place for information about the history of Maurya dynasty.
(A) Indigenous literature ---- We can keep Sanskrit, Pali and Prakrit texts under indigenous literature. From these texts, we get information about the genealogy of Maurya rulers, their major works, social, economic and religious status of the time.
(i) Brahmin literature
Arthashastra-- Economics is an important text for the Maurya dynasty, especially for the administration of Chandragupta Maurya, which was composed by Kautilya. Who is also known as Vishnu Gupta or Chanakya. The entire economics is divided into 15 'tribunals' and 180 'episodes'. This book not only gives knowledge of political science but also information about socio-economic system. At many places, there is a similarity between Kautilya's Arthashastra and Megasthenes' travelogue. This book is compared with Aristotle's 'Politics' and Machiavelli's 'Prince'. In this, the origin of the state or the king, the elements of the state, the position of the king, his rights and duties, the question of determining the policy of the state, the duties of the king during war and peace, city administration, intelligence and justice, military system etc.
There is a difference of opinion among scholars regarding the date and author of the Arthashastra. According to the opinion of most scholars like- Shamshastri, K.P. Jaiswal, Fleet, Smith, Jacobi etc., this book was composed in the Maurya period and its author was Chandragupta Maurya's Prime Minister Kautilya. Some other scholars like Winternese, Jali, Keith, Bhandarkar etc. consider its composition from the first century to the third century AD. Be that as it may, the biggest feature of this book is that it is the oldest available treatise on ancient political science. Despite many flaws, this book cannot be neglected for the study of Mauryan administration.
Mudraaraakshak:- Apart from economics, other Sanskrit texts also give information about the history of Maurya dynasty. The play Mudrarakshak by Visakhadatta throws important light on Chandragupta Maurya and his prime minister Chanakya. This play gives information about the circumstances and events, which paved the way for the fall of Nand Vash and the rise of Chandragupta Maurya. Apart from politics, this play also gives information about Mauryan civilization and culture.
Puranas - Information about the Maurya dynasty is also available from some Puranas, such as Vishnu Purana, information is received that Chandragupta Maurya, who founded the Maurya Empire, was born from the wife of Nanda king named Mura. Thus, the Brahmanical texts describe Chandragupta Maurya as being born of a Shudra or a lowly clan.
Apart from other Sanskrit texts--- Apart from the Arthashastra, Mudrarakshak and Puranas, some other texts also give information about the Maurya dynasty. Important among them are the Ashtadhyayi of Panini, Mahabhashya of Patanjali, Kathasaritsagar of Somdev, Brihatkathamanjari of Ksemendra, Rajatarangini of Kalhana etc. It is true that many things have been exaggerated in these, yet the usefulness of these texts cannot be denied.
Buddhist literature --- Buddhist literature is very important for information about the history of the Maurya dynasty. Regarding the Mauryan emperor Ashoka, a large amount of material is available from these texts. Buddhist texts are written in Sanskrit and Pali languages. Dipavansh, Mahavansh, Divyavadana, Ashokavadan, Manjushrimulkalpa, Milindapanho etc. help in determining the family of Mauryas. Ashoka's biography and his attachment to Buddhism are also reflected in these texts. For example, according to the Mahavansh Tika, Chanakya destroyed the Nanda dynasty and made Chandragupta Maurya the emperor of Jambudweep. In Manjushri Moolkalp, political events from the pre-Mauryan period to the time of Harshavardhana have been mentioned. Ashokavadan, Divyavadana, Mahavansh and Deepvansh throw light on the early biography of Ashoka. Information is received from these texts that how Ashoka sat on the throne after killing his 99 brothers. Ashoka's change of heart, giving shelter to Buddhism, etc. Thus Buddhist literature is also an important tool for information about the Maurya dynasty.
Jain literature --- Jain literature also has an important place for information about the history of Maurya dynasty. In this context, Parishishtparava and Kalpasutra are of special importance. The story of the struggle between Chandragupta and the last Nanda ruler is mentioned in the Parishishtparava. Information about Chandragupta Maurya is also available from the Kalpasutra. Hemchandrakrit Sthaviravalicharit also gives information about the early life of Chandragupta Maurya.
(B) Foreign Sources (Literature)
Greco-Roman accounts and literature--- The knowledge of Mauryan history, civilization and culture is obtained from the description of Greek and Roman writers. The Greek writers have used the names Sandrocotes and Androcotes for Chandragupta Maurya. Sir William Johns first associated these names with Chandragupta Maurya. This helps to draw an important conclusion that Chandragupta Maurya was a contemporary of Alexander. The accounts of Alexander's contemporary writers Niarchus, Aenesikrates, Aristobulus provide some important information about Chandragupta. The most important of the later writers of Alexander is the description of Megasthenes. He came to Pataliputra as the ambassador of the Greek ruler Seleucus and lived here for about 6 years. He has given an eye-witness account of Chandragupta Maurya and the political, social, economic and religious condition of the time in his book "Indika". Unfortunately, this book is not available in its original form, but its parts are found in the texts of later authors in the form of quotations. Apart from these, the details of this period are also obtained from the texts of Strabo, Diodorus, Arion, Plutarch, Pliny, Dionysius etc.
Chinese Chronicles--- Apart from Greek and Roman travelogues, travel details of Chinese travelers Fahien, Hien Tsang and Itsing also give some information about the Mauryan period. They came to India in search of Buddhist texts. Hiuen Tsang and Fahien describe Ashoka's cruel nature before his change of heart. It also mentions the stupas built by Ashoka. In this way, some information about the Maurya period is also obtained from the accounts of Chinese travelers.
2* Archaeological sources
If seen, clear information is not available from literary sources because there are many flaws in literary materials, first of all, the problem is related to timing. It is very difficult to determine their time. Most of the other texts are influenced by religious a sentiment that is why they do not get unbiased information. Exaggerated things have been said from the descriptions of foreign travelers. In such a situation, we have to resort to archaeological sources. which is more authentic. In this category, we can give the first place to the records. Ashoka was the first Indian emperor to have edicts inscribed on inscriptions and placed before the public. Prakrit language and Brahmi script have been used in the inscriptions. Some inscriptions are also written in Kharoshthi and Aramaic and Unani. Ashoka's inscriptions throw a good light on his home and foreign policy, empire expansion and administration.
The inscriptions of Ashoka are divided into three categories, in which the inscriptions are kept in the first category.
Inscriptions ----- Some of the inscriptions are known as miniature inscriptions. The number of inscriptions is about 19. The places of receipt of some important inscriptions are as follows - Brahmagiri, Siddhapur, Jatingrameshwar (Mysore Karnataka), Bairat, Bhabru (Rajasthan), Kalsi (Dehradun), Girnar (Gujarat), Dhauli, Jaugarh (Orissa), Shahbazgarhi (Peshawar, Pakistan). and Mansera (Hazara, Pakistan), Kandahar and Laghman (Afghanistan).
Column article-- their number is 11. These inscriptions are located at Rummindei (Uttar Pradesh), Nigliwa, Delhi-Topra, Delhi-Meerut, Allahabad-Kosam (Kaushambi), Lauria-Areraj, Lauria-Nandangarh (Champaran, Bihar), Sarnath, Sanchi (Madhya Pradesh) etc.
Guha inscription---- This inscription is inscribed in the caves built in the Barabar hills near Gaya. Their number is three – Sudama Guha, Vishwa Jhopari Guha and Karna Chaupan Guha.
Apart from Ashoka's inscriptions, Chandragupta Maurya's Sohgaura inscription (Gorakhpur, Uttar Pradesh) and Mahasthan inscription (Bogra, Bangladesh) and Junagadh inscription of Saka ruler Rudradaman of Junagadh also give information about the history of Maurya dynasty.
Currencies - Since the Mauryan period coins are not recorded, therefore no definite information is available from the coins, but in this period, many damaged coins have been found. Many scholars are of the opinion that the silver hammered coins on which the picture of peacock, mountain and half moon are inscribed are the coins of Maurya, but their identity is doubtful. Silver and copper coins were made during the Maurya period. The state had control over the mint. From the Maurya era coins, it can be estimated that the economic condition of Maurya must have been good.
Pottery and other objects --- Many such objects have come to light from the excavation of Mauryan sites, which presents a glimpse of contemporary civilization. During this period, the pottery of the northern-black police was made very well. Paved bricks were used in buildings. Excavations also reveal the use of wood and stones in the construction of buildings. Similarly, the structure of Ashoka's pillars gives a glimpse of Mauryan art. The cultural progress of this period can also be traced from the samples of Mauryan art that have been found.
On the basis of the above descriptions, it can be said that we have both literary and archaeological sources available for information about Mauryan history, civilization and culture. But we cannot accept these sources as concrete evidence until its date is found from any column article or currency. Therefore, we can say that till now no original evidence has been found in this subject, which we can say without any doubt.
TAGS:- Sources of study of the history of the Maurya Empire, Literary sources, Arthashastra Archaeological sources, Inscriptions, Ancienthistory.

.webp)

