प्रश्न- चन्द्रगुप्त मौर्य के जीवन एवं उपलब्धियों का वर्णन करे।अथवा
मौर्य साम्राज्य की स्थापना एवं उसके सुदृढ़ीकरण में चन्द्रगुप्त मौर्य की भूमिका का परीक्षण कीजिए।
एक विजेता एवं मुक्तिदाता के रूप में चन्द्रगुप्त मौर्य की भूमिका का मूल्यांकन करे।
Dr Om Prakash Singh
पंजाब की विजय/ विदेशी शासन से मुक्ति---- चन्द्रगुप्त मौर्य को अपने इन कार्यो में सफल निर्देशन एवं असीमित मूल्यवान सहयोग प्राप्त हुआ। यूनानी-रोमन एवं बौद्ध साक्ष्यों के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य ने पहले पंजाब तथा सिन्ध को विदेशी शासन से मुक्त किया था। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी विदेशी शासन की निंदा की गयीं है। चन्द्रगुप्त मौर्य ने बड़ी बुद्धिमानी से उपलब्ध साधनों का उपयोग किया तथा विदेशियो के विरुद्ध राष्ट्रीय युद्ध छेड़ दिया। उसने इस कार्य को करने के लिए एक विशाल सेना का निर्माण किया। विभिन्न विद्वानों के अनुसार इस सेना में चोर, चोर गण, म्लेच्छ, आटविक, शास्त्रोपरजीवी श्रेणी वर्गो को मिलाया। जस्टिन के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना "डाकुओ का गिरोह" थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेना तैयार करके सिकन्दर की मृत्यु के बाद उसके क्षत्रपों के विरुद्ध राष्ट्रीय युद्ध छेड़ दिया और 317 ई0 पू0 पशिमी पंजाब का अन्तिम यूनानी सेनानायक यूडेमस को भारत छोड़ने के लिये बाध्य किया। इस तिथि को पंजाब और सिन्ध चन्द्रगुप्त मौर्य के अधिकार में आ गये।
मगध पर अधिकार---- सिन्ध तथा पंजाब पर अधिकार होने के पश्चात चन्द्रगुप्त मौर्य तथा चाणक्य ने मगध के अत्याचारी शासक घनानंद पर आक्रमण किया क्योंकि इसके शासन से जनता बहुत दुःखी थी। और इसके अत्याचारी शासन के कारण जानता विद्रोह करने के लिए तैयार थी, यही नन्द शासन की सबसे बड़ी दुर्बलता थी। घनानंद ने एक बार चाणक्य का भी अपमान किया था। जिससे क्रुध होकर उसने नन्दो के समूल को नष्ट करने की प्रतिज्ञा किया था। दुर्भाग्य से हमे किसी भी साक्ष्य से नन्दो तथा मौर्यो के बीच हुए युद्ध का विवरण नही मिलता है। केवल इतना निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि युद्ध बड़ा घमासान एवं भयंकर रहा होगा। अन्ततः घनानंद मारा गया और मगध पर चन्द्रगुप्त मौर्य का अधिकार हो गया।
सेल्युकस से संघर्ष---- चन्द्रगुप्त मौर्य का एक अन्य महान सैनिक अभियान सेल्युकस के विरुद्ध हुआ। उस युद्ध मे चन्द्रगुप्त मौर्य की विजय हुई और इसके परिणामस्वरूप चन्द्रगुप्त मौर्य को आरकोशिया, जेड्रोशिया, एरियान तथा पेरिपेनिसडाई के विशाल भू-भाग एक सन्धि द्वारा मिले और सेल्युकस ने अपनी पुत्री हेलना का विवाह चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ किया और सेल्युकस ने अपने दूत मेगास्थनीज को भारतीय दरबार मे भेजा, बदले में चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्युकस को 500 हाथी प्रदान किये। इस प्रकार चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्य सम्पूर्ण भारत में फैल गया। प्लूटार्क के अनुसार उसने 6 लाख की सेना लेकर सम्पूर्ण भारत को रौंद डाला और उस पर अपना अधिकार कर लिया।
दक्षिणी भारत की विजय----- कुछ तमिल ग्रन्थों के आधार पर विद्वानों का अनुमान है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने दक्षिणी भारत के अधिकांश भाग पर अधिकार कर लिया था। अशोक के अभिलेखों से भी प्रकट होता है कि उसका साम्राज्य दक्षिण भारत के उत्तरी मैसूर तक था। क्योंकि अशोक ने एक मात्र विजय कलिंग विजय की थी। अशोक के पिता बिन्दुसार को भी दक्षिण विजय का श्रेय नही दिया जाता है। ऐसी स्थिति में यह निश्चित हो जाता है कि दक्षिण भारत की विजय चन्द्रगुप्त मौर्य ने की थी। क्योंकि अगर देखा जाय तो उसने अपना अन्तिम समय "श्रमणवेलगोला" (मैसूर) में बिताया। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह भाग उसके साम्राज्य में सम्मिलित था।
साम्राज्य विस्तार----- अपने विजय अभियानों के द्वारा चन्द्रगुप्त मौर्य ने नन्दो से भी विस्तृत साम्राज्य की स्थापना की। लगभग समस्त भारत को उसने एक राजनीतिक सूत्र में बांध दिया। शक शासक रुद्रदामन के गिरनार अभिलेख से पता चलता है कि सौराष्ट्र प्रान्त उसके साम्राज्य में सम्मिलित था। अभिलेखीय एवं साहित्यिक प्रमाणों से पश्चिम में सौराष्ट्र और दक्षिण में मैसूर तक उसके अधिकारों की पुष्टि होती है। इस प्रकार चन्द्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य पश्चिम में हिन्दुकुश पर्वत से पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक तथा उत्तर में हिमालय श्रृंखला से दक्षिण में कम से कम मैसूर तक विस्तृत था। पश्चिमोत्तर में उसका साम्राज्य मध्य एशिया तक विस्तृत था। डॉ0 स्मिथ ने हिन्दुकुश को ही भारत के वैज्ञानिक सीमा रेखा माना और कहा कि "दो हाजरा से भी अधिक हुए, भारत के प्रथम सम्राट ने भारत की उस वैज्ञानिक सीमा रेखा को प्राप्त किया जिसे प्राप्त करने के लिए मुगल शासक तथा अंग्रेज शासक व्यर्थ का प्रयास करते रहे।"
- Must Read:- मौर्य वश के इतिहास के अध्ययन के स्रोतो
चन्द्रगुप्त मौर्य यधपि निरंकुश शासक था तथापि उसने अपनी प्रजा के भौतिक जीवन को सुखी एवं सुविधापूर्ण बनाने के उद्देश्य से अनेक उपाय किये। सिचाई की व्यवस्था की गई औऱ सिंचाई कर वसूला गया। भूमि पर राज्य तथा कृषक दोनो का अधिकार होता था। साम्राज्य के समस्त आर्थिक क्रिया-कलापो पर राज्य का कठोर नियंत्रण होता था। अर्थात मौर्य अर्थव्यवस्था को हम मिश्रित अर्थव्यवस्था भी कह सकते है। यातायात की सुविधा के लिए मार्गो का निर्माण करवाया।व्यापार एवं उद्योग-धंधों को बढ़ाने के लिए राज्य द्वारा योगदान दिया गया। राज्य अनाथो, विधवाओं, मृत सैनिको एवं कर्मचारियों के भरण-पोषण का दायित्व वहन करता था। कौटिल्य ने जिस विस्तृत शासन की रूपरेखा प्रस्तुत की थी उसमे प्रजा हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी। यही इस शासन की सबसे बड़ी विशेषता थी। चन्द्रगुप्त मौर्य का शासनादर्श अर्थशास्त्र में उन पंक्तियों से प्रकट होता है "प्रजा के सुख में राजा का सुख निहित है।" कुछ आलोचकों का कहना है कि मौर्यो ने कर अधिक लिया था, साथ ही साथ हम यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने इन करो का उपयोग विलासिता तथा खर्चीले युद्धों पर नही किया अपितु उत्पादक एवं लोकहित के कार्यो में किया। चन्द्रगुप्त मौर्य को श्रेय देना होगा कि उसने इस विचार (concept) को आज से इतने वर्ष पूर्व न केवल समँझ लिया था बल्कि व्यवस्थित रूप से लागू भी किया।
अशोक के समय मे भारतीय कला उन्नत अवस्था में थी। अवश्य ही इस कला के प्रादुर्भाव में चन्द्रगुप्त मौर्य का योगदान रहा होगा।
चन्द्रगुप्त मौर्य के अपनी कार्यपालिका को स्पष्ट आदेश थे कि राज्य के आवश्यक कार्य को उसके सम्मुख तुरन्त पेश किया जाय उसने विदेशो से आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया, परिणामस्वरूप भारत का विदेशी व्यापार बढ़ा तथा भारतीयों की सांस्कृतिक उन्नति भी हुई। चन्द्रगुप्त मौर्य ने प्रजा से अपना सीधा सम्बन्ध बनाये रखा। स्वयं को राज्य में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराने के लिए उसने एक सक्षम गुप्तचर व्यवस्था की स्थापना की।
समाज मे समरसता बनाये रखने के लिए चन्द्रगुप्त मौर्य ने सभी धर्मों व पंथों को स्वतंत्रता प्रदान की। यधपि वह अपने अन्तिम समय मे जैन धर्म को अंगीकार कर चुका था। उसने कभी भी हिन्दू, बौद्ध और आजीवक सम्प्रदाय के विरुद्ध कार्य नही किया। सभी धर्मों को समान माना, जो उसकी उदारता का परिचायक है। उसने अपना अन्तिम समय तप करके बिताया था, जिससे ज्ञात होता है कि उसे सत्ता की लालसा भी नही थी।
इस प्रकार हम देखते हैं कि वह प्रथम साम्राज्य निर्माता, मुक्तिदाता और कुशल प्रशासक के रूप में विख्यात है। उसे मुक्तिदाता (liberator) इसिलिये कहा जाता है कि उसने एक तरफ तो मगध की जनता को नन्दो के अत्याचारी शासन से मुक्ति दिलाई तो दूसरी तरफ पंजाब से यूनानियों के प्रभुत्व को समाप्त कर देश को विदेशी दासता से मुक्त किया। चन्द्रगुप्त मौर्य एक विजेता और प्रशासक के अतिरिक्त कूटनीतिज्ञ भी था, उसने विदेशी शासकों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाया। उसका चरित्र निर्मल, उसके कार्य गौरवान्वित करने वाले तथा प्रजा के कल्याण हेतु थे। निश्चय ही चन्द्रगुप्त मौर्य एक विशिष्ट व्यक्ति था। उसका नाम विश्व के महान साम्राज्य निर्माताओं में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।
IN ENGLISH:-
Question- Describe the life and achievements of Chandragupta Maurya.
Or
Examine the role of Chandragupta Maurya in the establishment and consolidation of the Maurya Empire.
Or
Evaluate the role of Chandragupta Maurya as a conqueror and liberator.
Answer- Chandragupta Maurya, the founder of the Maurya dynasty, is counted not only in India but among the great emperors of the world. He was the first Indian ruler who brought northern and southern India under one umbrella state. He was the first historical ruler to defeat foreigners, whose empire's borders touched Iran. At the same time, he established a high order administrative system for efficient administration in this vast empire.
Early life-- Just as many theories are prevalent in relation to Maurya's caste, similarly Chandragupta Maurya's early life is also based on legends. According to Buddhist texts, the ancestors of Chandragupta Maurya were the rulers of Pippalivan. When Magadha took over this state, then the people of Moriy clan started leading a normal life. Chandragupta Maurya's childhood was also spent in the jungles. After the death of his father, he moved with his mother to Pataliputra, the capital of Magadha. But due to financial constraints it was sold. While playing the game of 'Rajkilam', Chanakya's eyes fell on him and impressed by his proficiency, he bought him in 1000 Karshapana and brought him to Taxila and got him educated in weapons and other arts. Chanakya actually wanted to destroy Ghanananda, the ruler of the Nanda dynasty and Chandragupta Maurya found him eligible for this task. The first objective of Chandragupta Maurya was the end of the rule of the Nanda dynasty and for this the circumstances were starting to become a little favorable. On the other hand, with the death of Alexander in 323 AD, his empire was disintegrating. Chandragupta Maurya prepared a strong tribal army to take advantage of this and with the help of this army liberated the region of Punjab from the rule of the Greeks. After this he conquered Magadha and destroyed Nando.
Right on Magadha--- After having control over Sindh and Punjab, Chandragupta Maurya and Chanakya attacked the tyrannical ruler of Magadha, Ghananand, because the people were very unhappy with his rule. And because of its tyrannical rule, Janta was ready to revolt, this was the biggest weakness of Nanda rule. Chanakya was once insulted by Ghananand. Enraged by which he had vowed to destroy the whole of Nando. Unfortunately, we do not get the details of the war between Nando and Maurya from any evidence. The only conclusion that can be drawn is that the war must have been fierce and fierce. Eventually, Ghanananda was killed and Magadha became the possession of Chandragupta Maurya.
On the basis of some Tamil texts, scholars estimate that Chandragupta Maurya had conquered most of southern India. Ashoka's inscriptions also reveal that his empire extended up to northern Mysore in South India. Because Ashoka had only conquered Kalinga. Ashoka's father Bindusara is also not credited for the southern victory. In such a situation it becomes certain that Chandragupta Maurya had conquered South India. Because if seen, he spent his last time in "Shramanvelagola" (Mysore). From this it becomes clear that this part was included in his empire.
Empire Expansion-----
Through his conquests, Chandragupta Maurya established an empire wider than Nando. He tied almost the whole of India in a political thread. The Girnar inscription of the Shaka ruler Rudradaman shows that the province of Saurashtra was included in his empire. His rights are confirmed by archival and literary evidences up to Saurashtra in the west and Mysore in the south. Thus the empire of Chandragupta Maurya extended from the Hindukush Mountains in the west to the Bay of Bengal in the east and from the Himalayan range in the north to at least Mysore in the south. In the north-west, his empire extended as far as Central Asia. Dr. Smith considered Hindukush as the scientific boundary line of India and said that "more than two Hazra's happened, the first emperor of India achieved that scientific boundary line of India, to achieve which the Mughal ruler and the British ruler tried in vain. Keep doing it."
Administrative system---- Chandragupta Maurya was not only a great conqueror but also an efficient administrator. In India, he also created a necessary administrative system for a successful centralized empire. On which he himself and his sons and grandsons established a welfare state. No emperor or king of the world could achieve these achievements at this time. The work which was not done in most of the countries even in modern times, this work was done by Chandragupta Maurya around 2500 BC from today.
Although Chandragupta Maurya was an autocratic ruler, he took many measures with the aim of making the material life of his subjects happy and convenient. Irrigation was arranged and irrigation tax was collected. The land was owned by both the state and the cultivators. The state had strict control over all the economic activities of the empire. That is, we can also call Mauryan economy as mixed economy. Roads were constructed for the convenience of traffic. Contribution was made by the state to increase trade and industries. The state used to bear the responsibility of maintenance of orphans, widows, dead soldiers and employees. In the detailed outline of governance presented by Kautilya, the interests of the people were given top priority. This was the biggest feature of this regime. Chandragupta Maurya's philosophy is revealed in the Arthashastra from the lines "In the happiness of the people lies the happiness of the king." Some critics say that Maurya had taken more taxes, at the same time we can also say that he did not use these taxes on luxury and expensive wars but in productive and public interest. Credit has to be given to Chandragupta Maurya that he had not only understood this concept so many years ago but also implemented it systematically.
Indian art was at an advanced stage during the time of Ashoka. Of course, Chandragupta Maurya must have contributed in the emergence of this art.
Chandragupta Maurya had clear orders to his executive that the urgent work of the state should be presented to him immediately, he strengthened economic and cultural relations with foreign countries, as a result, India's foreign trade increased and the cultural progress of Indians also took place. Chandragupta Maurya maintained his direct relation with the subjects. To make himself aware of the activities taking place in the state, he established an efficient intelligence system.
To maintain harmony in the society, Chandragupta Maurya gave freedom to all religions and sects. Although he had adopted Jainism in his last days. He never worked against Hindu, Buddhist and Ajivak sects. He considered all religions equal, which is a sign of his generosity. He spent his last time doing penance, which shows that he had no longing for power.
Thus
we see that he is known as the first empire builder, liberator and efficient
administrator. He is called the Liberator because on the one hand he liberated
the people of Magadha from the tyrannical rule of Nando and on the other hand
freed the country from foreign slavery by ending the domination of the Greeks
from Punjab. Chandragupta Maurya was a conqueror and administrator as well as a
diplomat, he made cordial relations with foreign rulers. His character was
pure, his actions were proud and for the welfare of the people. Certainly
Chandragupta Maurya was a distinguished person. His name will always be
respected among the great empire builders of the world.
TAGS:-Life and Achievements of Chandragupta Maurya.Ancienthistory.


