NOTE:--- ENGLISH AND HINDI LANGUAGE:-
प्रश्न:--समुद्रगुप्त ने कैसे एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया? क्या आप उसे एक युगांतकारी घटना मान सकते है?
अथवा
समुद्रगुप्त की सैनिक
उपलब्धियों का वर्णन करे। उसे भारतीय नेपोलियन क्यो कहा जाता है?
Dr. Om Prakash Singh, Assistant Professor, Deptt of History, Government P.G CollegeThakurdwara, Moradabad (U.P) India.
उत्तर:--- समुद्रगुप्त का शासन भारतीय इतिहास में राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। वह एक कुशल योद्धा, सफल सेनापति, महान संगठनकर्ता, काव्य प्रेमी, कला एवं संस्कृति का उन्नायक था। अगर देखा जाय तो गुप्त साम्राज्य की स्थापना चन्द्रगुप्त प्रथम ने की थी लेकिन उसके विस्तार कार्य को समुद्रगुप्त ने पूरा किया। उसका शासनकाल सैनिक विजयो से भरा पड़ा है। उसका आदर्श सैनिक अभियान और राजनीतिक एकीकरण था। उसने अपने राजनीतिक आदर्श को पूरा करने के लिए दिग्विजय की योजना बनाई। अपनी आंतरिक स्थिति सुदृढ़ कर समुद्रगुप्त ने सैनिक अभियान प्रारम्भ किये। यधपि समुद्रगुप्त के राज्यारोहण तक गुप्त वंश का शासन बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के छोटे से भाग तक सीमित था। सम्पूर्ण देश अनेक छोटी-छोटी इकाइयों (राज्यो) में विभाजित था। अतः समुद्रगुप्त जैसे महत्वाकांक्षी सम्राट के लिए यह उचित ही था कि छोटे-छोटे राज्यो को एक सूत्र में बांधकर पुनः राजनीतिक एकता स्थापित करे। समुद्रगुप्त ने इसी उद्देश्य से दिग्विजय (सैनिक अभियान) की नीति अपनाई। प्रयाग प्रशस्ति से इसकी दिग्विजय के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
समुद्रगुप्त ने अपने विशाल साम्राज्य की स्थापना के
लिए निम्नलिखित सैनिक अभियान किये, जिन्हें
हम निम्नलिखित संदर्भो के अंतर्गत समंझने का प्रयास करेंगे---
1* आर्यवर्त की विजय:--- समुद्रगुप्त ने अपना विजय अभियान 'आर्यवर्त' या उत्तरी भारत से किया। इस क्रम में उसने अच्युत, नागसेन और गणपति नाग को पराजित किया। अपने दूसरे अभियान में
उसने उपरोक्त तीन राजाओ के अतिरिक्त 6 अन्य
राजाओ को पराजित किया।
इस प्रकार कुल मिलाकर उत्तरी भारत के नौ राजाओ को पराजित किया यथा-- रुद्रदेव, मतिल, नागदत्त, चंद्रवर्मन, गणपतिनाग, नागसेन, अच्युत, नंदी एवं बलवर्मन। इन राजाओ को पराजित करने के बाद उनके राज्यो को अपने साम्राज्य में मिला
लिया। उत्तर भारतीय राज्यो को मगध के प्रत्यक्ष
नियंत्रण में लाना समुद्रगुप्त के लिए अति आवश्यक था। वह जानता था कि उत्तर भारतीय राज्यो को एक
राजनीतिक छत्र-छाया में लाने के बाद ही अखिल
भारतीय साम्राज्य के लिए कदम बढ़ाया जा सकता है। उत्तरी भारत की विजय के बाद उसका साम्राज्य पूर्वी मालवा से
पश्चिमी बंगाल और हिमालय से लेकर विंध्य
पर्वत तक फैल गया था।
2* आटविको
पर विजय:---
आर्यवर्त की विजय के बाद समुद्रगुप्त ने
आटविको (जंगली राज्यो) को परास्त किया, ये शासक मथुरा से नर्मदा तक फैले हुए
थे।
आटविक राजाओ ने समुद्रगुप्त की अधीनता
स्वीकार किया और सम्राट की सेवा करने का
वचन दिया। संभवतः ये राज्य बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, रीवा तथा विंध्य श्रृंखला में थे।
इस प्रकार आटविको पर विजय प्राप्त करने के
पश्चात समुद्रगुप्त के साम्राज्य की
सीमा दक्षिण में नर्मदा नदी तक फैल गई। आटविक राज्यो पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में समुद्रगुप्त ने 'व्याघ्रनिहंता' प्रकार की मुद्राओ को प्रचलित किया 'व्याघ्र-पराक्रम' की उपाधि धारण की।
3* दक्षिणापथ
की विजय:----
उत्तर भारत में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करने के बाद समुद्रगुप्त एक शक्तिशाली सम्राट बन
चुका था लेकिन उसकी साम्राज्य विस्तार की
लालशा अभी शांत नही हुई थी अतः अपनी साम्राज्य विस्तार की लालशा को शान्त करने के लिए उसने दक्षिण के राजाओ
के विरूद्ध सैनिक अभियान किया। समुद्रगुप्त
के दक्षिण अभियान का उद्देश्य वहां के राजाओ को गुप्त साम्राज्य में मिलाना नही था। दक्षिण के
राजाओ से समुद्रगुप्त अपनी अधीनता स्वीकार
करना चाहता था क्योंकि वह एक दूरदर्शी सम्राट था। वह जानता था कि दक्षिण भारत के राज्यो को प्रत्यक्ष
नियंत्रण में रख पाना असंभव है क्योंकि उस
समय संचार साधनों और यातायात के साधनों के अभाव में दक्षिण के दूरस्थ प्रदेशो पर अधिकार रखना कठिन है।
इसिलिये दक्षिण के राज्यो के साथ एक दूसरी नीति
का अनुसरण कर समुद्रगुप्त ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया। उसने इन राजाओ के साथ ग्रहण, मोक्ष और अनुग्रह की नीति अपनाई। पहले उसे पराजित करना, फिर
उसे मुक्त करना और उसका राज्य लौटाकर दया करने की नीति। अपनी इस नीति के द्वारा उसने इन राजाओ को अपना
आधिपत्य स्वीकार करने के लिए विवश किया
और उनके राज्यो के शासन का भार भी अपने कंधों पर नही लिया। इस प्रकार उसकी यह नीति समुद्रगुप्त की दूरदर्शिता एवं कूटनीतिज्ञता का परिचय
देती है क्योंकि वह इन राज्यो से सहानुभूति
प्राप्त करने में सफल रहा।
4* सीमावर्ती राज्यो की विजय:--- समुद्रगुप्त की विजयो का प्रभाव उत्तर-पूर्वी भारत और हिमालय के
सीमान्त-राज्यो पर भी पड़ा। प्रयाग प्रशस्ति में
पांच राज्यो और नौ गणराज्यो का उल्लेख है। इनमे अनेक ने समुद्रगुप्त की अधीनता स्वीकार कर ली। ऐसे राज्यो
में प्रमुख थे-- समतट (बांग्ला देश), डवाक
(बांग्ला देश तथा आसाम में नवगांव), कामरूप
(आसाम), कर्तपुर (कुमांयू, गढ़वाल, रुहेलखंड अथवा जालंधर का इलाका), नेपाल
भी संभवतः समुद्रगुप्त के प्रभाव
में आ गया क्योंकि इसी समय से वहां 'गुप्त
संवत' का चलन आराम्भ हुआ।
5* गणराज्यो की विजय:--- समुद्रगुप्त की एक महान उपलब्धि यह भी
मानी जाती है
कि उसने सदियो से आ रही गणतंत्रों
(गणतांत्रिक व्यवस्था) को अपनी अधीनता स्वीकार
करने के लिए बाध्य किया। ये मालवा, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ भागों में स्थित थे। समुद्रगुप्त ने इन गणराज्यो की
स्वतंत्रता को
समाप्त कर दिया तथा उन्हें कर देने के
लिए बाध्य किया। इन राज्यो ने सर्वकरदान, आज्ञाकारण और प्रणामागमन के द्वारा समुद्रगुप्त को सन्तुष्ट करने का प्रयास किया।
इस प्रकार समुद्रगुप्त ने जिस विशाल
साम्राज्य की स्थापना की वह पूर्व में ब्रहमपुत्र, पश्चिम में यमुना, उत्तर में हिमालय और दक्षिण में नर्मदा
तक विस्तृत था। इस सीमा के अतिरिक्त भी
प्रायः सभी भारतीय राज्यो पर समुद्रगुप्त
का प्रभाव था।
6* विशाल साम्राज्य की स्थापना:--- समुद्रगुप्त ने अपने विजय अभियानों के द्वारा उत्तर वैदिक काल से आराम्भ हुए
साम्राज्यवाद को प्रतिष्ठित किया। कनिष्क
के पश्चात उसने प्रथम बार अव्यवस्थित उत्तर भारत को संगठित किया एवं विंध्य पार साम्राज्य स्थापित करके
उत्तर एवं दक्षिण भारत को पुनः एक राजनीतिक
छत्र-छाया में लाया। उसने राजतंत्र के कट्टर विरोधी गणराज्यो को शक्तिहीन करके राजतंत्र को सुदृढ़ किया।
- Must Read It:-"गुप्त काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल है"
8* अन्य उपलब्धियाँ:---- इस काल मे ब्राह्मण धर्म की गरिमा में वृद्धि हुई लेकिन समुद्रगुप्त का ब्राह्मण धर्म समर्थक होने के बावजूद भी वह अन्य धर्मो के प्रति उदार एवं सहिष्णु रहा। संस्कृत भाषा ने अपनी स्थिति सुदृढ़ की। हरिषेण तथा सुबन्ध जैसे महान विद्वानों को उसके दरबार मे संरक्षण प्राप्त था। इस काल मे कला का भी अभूतपूर्व विकास हुआ।
निष्कर्ष:---- इस प्रकार उपरोक्त अध्ययनों के सिंहावलोकन के पश्चात हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते है कि समुद्रगुप्त की उपलब्धियां राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उसने विखण्डित भारत को एकता के सूत्र में बांधकर एक अखिल भारतीय साम्राज्य का निर्माण कर, राष्ट्रीयता के आदर्श को पुनर्जीवित किया। जिस प्रकार अशोक की महानता की पृष्ठभूमि का निर्माण चन्द्रगुप्त मौर्य ने किया, उसी प्रकार चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वितीय की चर्मोत्कर्ष पर अवस्थित गुप्त साम्राज्य को ठोस आधार समुद्रगुप्त ने ही प्रदान किया। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि समुद्रगुप्त द्वारा स्थापित विशाल साम्राज्य नैतिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक और भौतिक समृद्धि के ऊंचे स्तर पर पहुँच गया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियां गुप्त साम्राज्य के लिए एक युगांतकारी घटना थी।
IN ENGLISH:--
Question: How did Samudragupta establish a huge empire? Can you consider it a landmark event?
Or
Describe the military achievements of Samudragupta. Why is he called the Indian Napoleon?
Answer: --- The rule of Samudragupta is considered important for political and cultural achievements in Indian history. He was a skilled warrior, successful commander, great organiser, poetic lover, a master of art and culture. If seen, the Gupta Empire was established by Chandragupta I, but Samudragupta completed its expansion work. His reign was full of military victories. His ideal was military campaign and political integration. He planned Digvijay to fulfill his political ideal. Strengthening his internal position, Samudragupta started military campaigns. However, till the ascension of Samudragupta, the rule of the Gupta dynasty was limited to a small part of Bihar and eastern Uttar Pradesh. The whole country was divided into many small units (states). Therefore, it was appropriate for an ambitious emperor like Samudragupta to establish political unity again by tying small kingdoms into one thread. Samudragupta adopted the policy of Digvijaya (military campaign) for this purpose. Prayag Prashasti gives important information regarding its Digvijay.
Samudragupta did the following military campaigns to establish his vast empire, which we will try to understand under the following contexts--
1* Conquest of Aryavarta: --- Samudragupta did his conquest from 'Aryavarta' or northern India. In this sequence he defeated Achyuta, Nagasena and Ganapathi Nag. In his second campaign, in addition to the above three kings, he defeated 6 other kings. In this way, nine kings of northern India were defeated, namely - Rudradev, Matil, Nagdatta, Chandravarman, Ganapatinaga, Nagasena, Achyuta, Nandi and Balavarman. After defeating these kings, their kingdoms were merged into their empire. It was very important for Samudragupta to bring the North Indian states under the direct control of Magadha. He knew that only after bringing the North Indian states under one political umbrella could one move towards a pan-India empire. After the conquest of northern India, his empire extended from eastern Malwa to western Bengal and from the Himalayas to the Vindhya Mountains.
2 * Victory over Atviko: --- After the victory of Aryavarta, Samudragupta defeated Atviko (wild kingdoms), these rulers were spread from Mathura to Narmada. The Atavik kings accepted the suzerainty of Samudragupta and promised to serve the emperor. Probably these states were in Bundelkhand, Baghelkhand, Rewa and Vindhya Range.
Thus, after conquering Ataviko, the extent of Samudragupta's empire extended south to the river Narmada. To commemorate the victory over the Atavik kingdoms, Samudragupta introduced 'Vyagrahnihanta' type of currency and assumed the title of 'Vyaghra-parakram'.
3* Victory of Dakshinapatha:---- Samudragupta had become a powerful emperor after consolidating his position in North India, but his desire for expansion of the empire was not yet quelled, so to pacify the desire for expansion of his empire, he Military campaign against the kings of the south. The purpose of Samudragupta's south campaign was not to merge the kings there with the Gupta Empire. Samudragupta wanted to accept his suzerainty from the kings of the south because he was a visionary emperor. He knew that it is impossible to keep the states of South India under direct control because at that time it is difficult to control the remote areas of the South due to lack of means of communication and transport. Therefore, by following a second policy with the southern states, Samudragupta showed his foresight. He followed the policy of eclipse, salvation and grace with these kings. The policy of first defeating him, then freeing him and returning his kingdom to mercy. Through this policy of his, he forced these kings to accept his suzerainty and did not even take the burden of the rule of their states on his shoulders. In this way, this policy of his shows the foresight and diplomacy of Samudragupta because he was successful in getting sympathy from these states.
4 * Victory of the frontier states: --- Samudragupta's victories also had an impact on north-eastern India and the frontier-states of the Himalayas. Five states and nine republics are mentioned in Prayag Prashasti. Many of them accepted the suzerainty of Samudragupta. Prominent among such states were- Samtat (Bangla Desh), Dawak (Bangla Desh and Navgaon in Assam), Kamrup (Assam), Kartapur (Kumanyu, Garhwal, Rohilkhand or Jalandhar area), Nepal also probably came under the influence of Samudragupta. Because from this time the practice of 'Gupta Samvat' started there.
5 * Victory of the republics: --- A great achievement of Samudragupta is also believed that he forced the republics (republican system) coming from centuries to accept his subordination. These were located in Malwa, Punjab, Rajasthan and some parts of Madhya Pradesh. Samudragupta ended the independence of these republics and forced them to pay taxes. These kingdoms tried to satisfy Samudragupta through sarvakardaan, obedience and salutation.
Thus the vast empire established by Samudragupta extended to the Brahmaputra in the east, the Yamuna in the west, the Himalayas in the north and the Narmada in the south. Apart from this limit, almost all the Indian states were under the influence of Samudragupta.
6* Establishment of a vast empire: -- Samudragupta, through his conquests, established the imperialism that started from the later Vedic period. After Kanishka, he organized the disorganized North India for the first time and by establishing an empire across the Vindhyas, brought North and South India again under a political umbrella. He strengthened the monarchy by weakening the arch rivals of the monarchy.
As a conqueror, Samudragupta is placed on a par with Napoleon, but where Samudragupta's empire remained permanent for a long time, Napoleon's conquests proved to be temporary. Many scholars have called him "Napoleon of India" because of his military victories.
7* Administrative system: --- The information about the administrative organization of Samudragupta is meager. Feudal system started in the system of governance formed by Samudragupta, as a result the process of decentralization in Indian politics had started.
8* Other achievements: ---- During this period the dignity of Brahmin religion increased, but despite Samudragupta being a supporter of Brahmin religion, he remained liberal and tolerant towards other religions. Sanskrit language strengthened its position. Great scholars like Harishena and Subandh were patronized in his court. There was an unprecedented development of art during this period.
Conclusion: ---- Thus after reviewing the above studies, we come to the conclusion that the achievements of Samudragupta are very important from the political point of view. He revived the ideal of nationalism by building a pan-India empire by tying the fragmented India in the thread of unity. Just as the background of Ashoka's greatness was created by Chandragupta Maurya, in the same way Samudragupta provided a solid foundation to the Gupta Empire situated at the climax of Chandragupta Vikramaditya II. Thus it can be said that the vast empire established by Samudragupta had reached a high level of moral, intellectual, cultural and material prosperity. From this it is clear that the military achievements of Samudragupta were an epoch-making event for the Gupta Empire.
Tags:- Achievements of Samudragupta, Indian Napoleon, Victory of Dakshinapatha, Conquest of Aryavarta, Ancienthistory

