NOTE:- ENGLISH AND HINDI LANGUAGE:-
प्रश्न--अकबर के धार्मिक विचारों का विकास कैसे हुआ। किन कारणों ने इन्हें धार्मिक सहिष्णुता की नीति को अपनाने के लिए प्रेरित किया?
अथवा
अकबर की धार्मिक नीति की समीक्षा कीजिए।.
अथवा
"अकबर 'दीन-ए-इलाही' का संस्थापक था" स्पष्ट कीजिए।
अथवा
"दीन-ए-इलाही अकबर की मूर्खता का प्रतीक था।" क्या आप इस मत से सहमत है? Dr Om Prakash Singh
उत्तर-- अकबर की धार्मिक नीति उसकी आध्यात्मिक अभिव्यक्ति नही अपितु उसके अन्तःकरण से उपजी एक ऐसी तकनीकी है, जिसके द्वारा वह ऐसे भारत का निर्माण चाहता था, जिसमे समभाव एवं समरसता के बीज मौजूद हो और इसके लिए यह आवश्यक था कि समाज के विभिन्न विरोधाभाषी एवं संकीर्ण तथ्यो को एकता के स्रोत में पिरोया जाय। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ही अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म का सृजन किया था। वास्तव में हमसे भूल उस समय हो जाती है जब हम दीन-ए-इलाही को नैतिक संहिता मनाने के स्थान पर धर्म में बैठते है, जबकि दीन-ए-इलाही अकबर की एक सोची समझी राजकीय नीति थी, जिसके द्वारा वह राज्य को केंद्रीय स्वरूप देना चाहता था। अकबर की इस नीति को सुलह-ए-कुल की नीति भी कहते है, जिसका तात्पर्य सार्वभौमिक सहिष्णुता अर्थात सभी धर्मों के लोगो के साथ सहिष्णुता पूर्ण व्यवहार करना। अकबर के इन धार्मिक उदार विचारों के विकास में निम्नलिखित बातों ने योगदान दिया।
1* पैतृक प्रभाव---- अकबर के पितामह बाबर और पिता हुमायूँ कट्टर सुन्नी होते हुए भी स्वभाव से उदार थे। अकबर की माता हमीदा बानो बेगम शिया थी। उनके विचार सूफी सम्प्रदाय के मत से प्रभावित थे। अकबर के गुरु अब्दुल लतीफ भी उदार व्यक्तित्व का स्वामी था। अकबर के जीवन पर उसके गुरु एवं माता हमीदा बनो बेगम की उदारता का भी प्रभाव पड़ा। इस प्रकार अकबर को उदार एवं सहिष्णु धर्म नीति अपनाने की प्रेरणा अपने पूर्वज बाबर, हुमायूँ, अब्दुल लतीफ, हमीदा बानो बेगम आदि से विरासत में मिली थी।
2* बाल्यावस्था की पृष्ठभूमि का प्रभाव----- अकबर का जन्म राजपूत राज्य अमरकोट में हुआ था और यही उसका लालन-पालन राजपूत रीति-रिवाजों एवं मान्यताओं के बीच हुआ था। अकबर की धार्मिक नीति पर उसकी बाल्यावस्था की पृष्ठभूमि का प्रभाव भी रहा होगा।
3* हिन्दू पत्नियों का प्रभाव--- अकबर के कई हिन्दू राजघरानों से वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित थे। अकबर की हिन्दू पत्नियों की धार्मिक मान्यताओं और विचारों का प्रभाव भी उसकी धार्मिक नीति पर पड़ा होगा।
4* विभिन्न धार्मिक आचार्यो का प्रभाव--- अकबर विभिन्न धार्मिक आचार्यो से भी बहुत प्रभावित हुआ। हिन्दू आचार्यो में परुषोत्तम और देवी जैन आचार्यो में हरिविजय, विजयसेन सूरी पारसीधर्माचार्य दस्तूर मेहरजी राणा आदि ने विशेष रूप से उनको प्रभावित किया। ईसाई और सिक्ख धर्म के धर्माचार्यो का भी उस पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
5* राजनीति कारण--- अकबर बडा ही महत्वाकांक्षी व्यक्ति था। उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी उसके धार्मिक विचारों को उदार बनाने में सहायक सिद्ध हुई। वह एक विशाल साम्राज्य की स्थापना करना चाहता था। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक था कि वह राजपूतो का सहयोग प्राप्त करे। अतः उसने राजपूतो के साथ धार्मिक उदारता की नीति अपनाई।
6* धार्मिक आंदोलन का प्रभाव----- बहुत लम्बे समय से भारत मे धार्मिक आंदोलन का जागरण चल रहा था। विभिन्न धर्मानुयायियों ने धार्मिक बाह्य आडम्बरो तथा कट्टरता का डटकर विरोध किया। उन्होंने प्रेम और उदारता की शिक्षा दी औए दोनो धर्मो के अनुयायियों में समन्वय उत्पन्न करने की ओर प्रयत्नशील हुए। अकबर पर भी धार्मिक आंदोलन का प्रभाव पड़ना स्वभाविक था।
7* अबुल फजल और फैजी का प्रभाव---- अकबर शेख मुबारक तथा उसके पुत्रो अबुल फजल और फैजी के सम्पर्क में रहा तथा इन्हें राजकीय संरक्षण प्रदान किया। इन तीनो की धार्मिक उदारता सम्बन्धी विचारों ने भी अकबर की धार्मिक नीति को प्रभावित किया होगा।
*अकबर के धार्मिक विचारों का विकास*
डॉ0 विसेन्ट स्मिथ ने अकबर के धार्मिक विचारों का विकास तीन चरणों (कालो) में विभक्त किया है, जो इस प्रकार है----
अकबर की धार्मिक नीति के विभिन्न चरण---- अकबर की धार्मिक नीति एक क्रमिक विकास की प्रक्रिया का परिणाम थी। अतः अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से इसे तीन चरणों मे विभक्त करके समझा जा सकता है--
प्रथम चरण (1556~1575 ई0)----- सन 1556 ई0 से 1562 ई0 तक अकबर बैरम खां एवं माहम अनगा के प्रभाव में रहा, अतः इस दौरान अकबर ने कोई स्वतंत्र धार्मिक नीति का संचालन नही किया। किन्तु 1562 ई0 तक बैरम खां एवं माहम अनगा की मृत्यु हो चुकी थी। इसके उपरांत अकबर ने स्वतंत्र धार्मिक नीति का संचालन किया तथा उदार एवं सहिष्णु धार्मिक नीति अपनाई।
इस चरण में अकबर की धार्मिक नीति मुख्यतः दो कारकों से प्रभावित थी। प्रथम अकबर का प्रथम राजपूत विवाह 1562 ई0 में आमेर की राजकुमारी हरकबाई (जोधाबाई) से हुआ था। अतः राजपूतो का समर्थन प्राप्त करने हेतु अकबर ने उदार धार्मिक नीति अपनाई। उसी प्रकार अकबर शेख मुबारक एवं उसके पुत्रो अबुल फजल एवं फैजी के सम्पर्क में आया एवं उनके विचारो से प्रभावित हुआ। अबुल फजल के अनुसार बादशाह पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिबिम्ब होता है, चूंकि ईश्वर अपनी संतानों के मध्य भेदभाव नही करता है, अतः बादशाह को भी अपनी प्रजा के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। इन विचारों से प्रभावित होकर अकबर ने धार्मिक सहिष्णुता की नीति अपनाई। इस चरण में अकबर ने कुछ उदार निर्णय लिये जैसे- अकबर ने 1562 ई0 में दास प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया, 1563 ई0 में तीर्थ यात्रा कर को समाप्त कर दिया, 1564 ई0 में जजिया कर समाप्त कर दिया, एवं 1565 ई0 में युद्ध बंदियों को जबरन (जबरदस्ती) धर्मांतरण करने पर रोक लगा दी।
इसी चरण में अकबर धर्म मे निहित विभिन्न बातों की जानकारी करने हेतु प्रेरित हुआ। इस उद्देश्य से 1575 ई0 में फतेहपुर सीकरी में इबादतखाना (प्रार्थना) की स्थापना की गई। जहाँ पर धार्मिक एवं दार्शनिक विषय पर चर्चा की जाती थी। कालान्तर में जब यह विभिन्न धर्मों के बीच संघर्ष का विषय बन गया तो उस समय अकबर उस निष्कर्ष पर पहुंचा कि सभी धर्मो में सत्य तो मौजूद है पर कोई भी धर्म अंतिम रूप से सत्य नही है अर्थात सभी धर्मों का सार एक ही है। और वह मुस्लिम उलेमा वर्ग की धार्मिक संकीर्णता एवं कट्टरता को समझ गया। इसके बाद अकबर ने राजनीति में उलेमा वर्ग के प्रभाव को सीमित करने का निर्णय लिया।
द्वितीय चरण (1575~1582 ई0)------ इस चरण में अकबर ने उलेमा वर्ग का राजनीति में हस्तक्षेप समाप्त करने तथा उनसे धार्मिक शक्ति छीनकर स्वयं में केंद्रित करने का निर्णय लिया। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु अकबर ने 1579 ई0 में दो महत्वपूर्ण प्रयास किये। प्रथम 1579 ई0 में अकबर ने फतेहपुर सीकरी की जामा मस्जिद से स्वयं खुतबा पढ़ा। इस प्रकार अकबर ने धार्मिक क्रिया-किलापो में उलेमा वर्ग के अधिकारो को अस्वीकार कर दिया। द्वितीय 1579 ई0 में अकबर ने मजहर नामक दस्तावेज जारी किया। मजहरनामा में यह उल्लेख था कि शरीयत की व्याख्या को लेकर उलेमा वर्ग में मतभेद होने पर अकबर इंसान-ए-कामिल (सर्वाधिक विवेकशील) होने के कारण उनमे से किसी एक विचार को चुन सकता है। और यदि राज्य हित मे आवश्यक समझे, तो वह नया विचार भी जारी कर सकता है। इस प्रकार मजहरनामा जे माध्यम से अकबर ने सम्पूर्ण धार्मिक सत्ता स्वयं में निहित कर ली।
विसेन्ट स्मिथ ने मजहरनामा की अमोघत्व का सिद्धांत तथा अकबर की मूर्खता का परिचायक कहा है। स्मिथ के अनुसार अकबर ने मजहरनामा के माध्यम से पैग़म्बर का स्तर प्राप्त करने का प्रयास किया। परिणामस्वरूप अकबर के विरुद्ध अनेक विद्रोह हुए, जिससे राजनीति अशांति एवं अस्थिरता उत्पन्न हो गई। किन्तु मजहरनामा अकबर की मूर्खता का नही, बल्कि उसकी व्यवहारिक समंझ का परिणाम था। अकबर ने मजहरनामा के माध्यम से न केवल धार्मिक सर्वोच्चता प्राप्त कर ली, बल्कि इसके माध्यम से उसने खलीफा के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करने अर्थात ईरान के राजनीतिक एवं धार्मिक प्रभाव से भी स्वयं को मुक्त कर लिया। इस प्रकार मजहरनामा अकबर की मूर्खता का परिणाम नहीं था, बल्कि इसका राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व था।
तृतीय चरण (1582~1605 ई0)---- यह चरण पिछले 20 वर्षो के अनुभव पर आधारित था। इबादतखाना एवं मजहरनामा के विरोध में 1580~81 ई0 के मध्य अकबर के विरुद्ध अनेक विद्रोह हुए। इन विद्रोह में उलेमा वर्ग ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अतः इस अशांत वातावरण में हिन्दू एवं मुस्लिम धर्म के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु अकबर ने 1582 ई0 में "दीन-ए-इलाही" की घोषणा की। इसके माध्यम से उसने विभिन्न धर्मों, जातियो, समुदायों, को एकता के सूत्र (सुलह-ए-कुल) में बांधने के लिए नैतिक गुणो की आचार संहिता को ठीक उसी प्रकार रखा जैसे कि प्राचीन भारत में अशोक द्वारा धम्म के रूप में रखा गया था। यदि अशोक का धम्म समस्त धर्मो के अच्छे गुणों का समुच्चय था तो दीन-ए-इलाही इसका विरोधाभास नही था। इसिलिए प्रो0 रिजवी ने दीन-ए-इलाही को धर्म मानने के स्थान पर शासक एवं अधिकारियों तथा जनता के बीच आध्यात्मिक एकता स्थापित करने का मूल मन्त्र बताया है।
इस नये धर्म मे कुल 18 सदस्य थे और इसे प्रचारित करने के लिए किसी मिशन की स्थापना नही की गई थी। न ही इसका कोई ईष्ट था, और न ही कोई साहित्य, न ही कोई पूजा स्थल था और न ही किसी व्यक्ति को दण्ड या लोभ से प्रभावित करके इसे ग्रहण करने के लिए किसी को विवश किया गया था।
अकबर की महानता के पीछे केवल यह तर्क नही दिया जा सकता कि वह धार्मिक सहिष्णु था, उसका साम्राज्य बड़ा था, वह मौलिक चिंतक था, अदम्य साहसी वीर था। अपितु इसिलिए वह महान है क्योंकि उसमें समस्त का सार था।
अकबर की धार्मिक नीति की समीक्षा----- अकबर की धार्मिक नीति के आलोचक स्मिथ और हेग ने यह कहा है कि वह अन्य धर्मों के प्रति सहिष्णु तो था, परन्तु इस्लाम के प्रति हमेशा असहिष्णु बना रहा। परन्तु विद्वान इतिहासकारो की दृष्टि पर उस समय प्रश्न चिह्न लग जाता है, जब वे यह नही बता पाते कि अकबर ने कब कुरान और पैगम्बर को अपमानित किया था, और उसने कब मुस्लिम त्यौहारो पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा किया था। और क्या बदांयूनी का यह कहना गलत है, कि पैगम्बर को अपमानित करने वाले लोगो को अपमानित नही किया गया था। यह प्रश्न भी निरूत्तर है तो यदि अकबर इस्लाम का विरोधी था तो उसने दफन होने के स्थान पर स्वयं को आग की आहुति देने का वसीयतनामा क्यो नही लिखा। और उसने कब दीन-ए-इलाही को नया धर्म घोषित किया था, और क्या उसने प्रति दिन के मिलन का अभिवादनवाद "अल्ला हो अकबर" को निर्धारित नही किया था। इससे यह सिद्ध होता है कि उसने इस्लाम के अंधविश्वासों को उसी तरह चोट मारी थी, जिस तरह से उसने हिन्दू धर्म के वैचारिक कृत्यों को। यदि उसने मुस्लिम मुहर्र्मो, हज यात्रा और खतना आदि पर प्रतिबंध लागू किये तो सती प्रथा, बाल विवाह जैसी हिन्दू धर्म की कुरीतियों पर भी प्रहार किया था। इसिलिए उसके ऊपर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप, हिन्दू-मुस्लिम विरिधियो के द्वारा ही लगाया जाता रहा है।
निष्कर्ष---- निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि यधपि अकबर की धार्मिक नीति के कुछ नकारात्मक पक्ष भी थे, किन्तु उसकी धार्मिक उदारता की नीति का व्यापक महत्व था। उसका "सुलह-ए-कुल" आज भी प्रासंगिक है क्योंकि इसी के द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुरक्षित रखा जा सकता है। और हिन्दू-मुस्लिम एकता के द्वारा ही किसी भी राज्य में अमन-चैन स्थापित किया जा सकता है। अकबर का "दीन-ए-इलाही" इसी लक्ष्य का प्रतीक था।
IN ENGLISH÷
Question: How did Akbar's religious ideas develop? What were the reasons that
inspired them to adopt the policy of religious tolerance?
Or
Review Akbar's religious policy.
Or
"Akbar was the founder of 'Din-i-Ilahi'" Explain.
Or
"Din-i-Ilahi was a symbol of Akbar's foolishness." Do you agree
with this view?
Ans- Akbar's religious policy is not his spiritual expression, but
a technique stemming from his conscience, by which he wanted to build such an
India, in which the seeds of equanimity and harmony were present and for this
it was necessary that the various contradictory parts of the society And narrow
facts should be threaded into the source of unity. To achieve this goal, Akbar
had created the Din-i-Ilahi religion. In fact, we make a
mistake when we sit in religion instead of observing Din-i-Ilahi as a moral
code, whereas Din-e-Ilahi was a well thought out political policy of Akbar,
through which he would give the state a central form. wanted to give This
policy of Akbar is also called the policy of sulh-e-kul, which
means universal tolerance, that is, to treat people of all religions with
tolerance. The following factors contributed to the development of these
religious liberal ideas of Akbar.
1*Paternal influence---- Akbar's paternal
grandfather Babur and father Humayun, despite being a staunch Sunni, were
liberal in nature. Akbar's mother Hamida Banu Begum was a
Shia. His thoughts were influenced by the ideology of the Sufi sect. Akbar's
guru Abdul Latif was also a master of liberal personality. Akbar's
life was also influenced by the generosity of his guru and mother Hamida Bano
Begum. In this way, the inspiration for adopting a liberal and tolerant
religious policy was inherited from his ancestors Babur, Humayun, Abdul
Latif, Hamida Bano Begum etc.
2* Effect of childhood background----- Akbar was born in the Rajput
kingdom of Amarkot and was brought up in Rajput customs and beliefs. Akbar's
religious policy must have been influenced by his childhood background.
3* Influence of Hindu wives-- Akbar had established marital
relations with many Hindu royals. The religious beliefs and thoughts of Akbar's
Hindu wives must also have had an impact on his religious policy.
4* Influence of various religious teachers---Akbar was also greatly
influenced by various religious teachers. Parushottama and Devi among Hindu
masters, Harivijay among Jain masters, Vijaysen Suri,
Parsidharmacharya, Dastur Meherji Rana etc. especially
influenced him. The religious leaders of Christianity and Sikhism also had a
great influence on him.
5* Political reason--- Akbar was a very ambitious person. His
political ambition also proved helpful in liberalizing his religious views. He
wanted to establish a huge empire. For the fulfillment of these objectives, it
was necessary that he should get the cooperation of Rajputs. Therefore, he
adopted a policy of religious liberality with the Rajputs.
6* Impact of religious movement ---- For a long time, the awakening of
religious movement was going on in India. Various religious followers
vehemently opposed external religious fanaticism and bigotry. He taught love
and generosity and tried to create harmony among the followers of both the
religions. It was natural for Akbar to be influenced by the religious movement.
7* Influence of Abul Fazl and Faizi --- Akbar was in contact with
Sheikh Mubarak and his sons Abul Fazal and Faizi and gave them royal
protection. The ideas of religious liberalism of these three may also have
influenced Akbar's religious policy.
*Development of Akbar's religious ideas*
Dr. Vicente Smith has divided the development of Akbar's religious ideas into
three phases (Kalo), which are as follows----
Different Stages of Akbar's Religious Policy--- Akbar's religious
policy was the result of a process of gradual development. Therefore, for the
convenience of study, it can be understood by dividing it into three phases-
First phase (1556~1575 AD) --------- Akbar remained under the
influence of Bairam Khan and Maham Anga from 1556 AD to 1562 AD, so during this
time Akbar did not conduct any independent religious policy. But by 1562,
Bairam Khan and Maham Anga had died. After this, Akbar conducted an independent
religious policy and adopted a liberal and tolerant religious policy.
Akbar's religious policy in this phase was mainly influenced by two factors.
First Akbar's first Rajput marriage was in 1562 AD to Harakbai (Jodha
Bai) princess of Amer. Therefore, to get the support of Rajputs, Akbar
adopted a liberal religious policy. Similarly, Akbar came in contact with
Sheikh Mubarak and his sons Abul Fazal and Faizi and was influenced by their
ideas. According to Abul Fazl, the emperor is a reflection of God on earth,
since God does not discriminate among his children, so the emperor should also
treat his subjects equally. Influenced by these ideas, Akbar adopted the policy
of religious tolerance. In this phase, Akbar took some liberal decisions like
- Akbar banned slavery in 1562 AD, abolished pilgrimage tax
in 1563, abolished Jizya tax in 1564 AD, and in 1565 AD prisoners of
war were abolished. Forcible conversion was prohibited.
In this phase, Akbar was inspired to know about various things contained in
religion. For this purpose, Ibadatkhana (prayer) was established at
Fatehpur Sikri in 1575 AD. Where religious and philosophical
topics were discussed. Later, when it became the subject of conflict between
different religions, at that time Akbar came to the conclusion that truth is
present in all religions, but no religion is ultimately true, that is, the
essence of all religions is the same. And he understood the religious
narrow-mindedness and bigotry of the Muslim Ulema class. After this Akbar
decided to limit the influence of the Ulema class in politics.
Second phase (1575~1582 AD)------- In this phase, Akbar decided to
end the interference of the Ulema class in politics and by snatching religious
power from them and centering them in themselves. To achieve this objective,
Akbar made two important efforts in 1579 AD. In 1579, Akbar himself
read the Khutba from the Jama Masjid of Fatehpur Sikri. Thus Akbar
rejected the rights of the Ulema class in religious activities. In 1579
AD, Akbar issued a document called Mazhar. It was
mentioned in the Mazharnama that Akbar, being the Insan-e-Kamil (the most
prudent), could choose any one of them in case of differences in the Ulema
class regarding the interpretation of Shariat. And if the state considers it
necessary in the interest, it can also issue a new idea. In this way, through
the medium of Mazharnama, Akbar vested the entire religious authority in
himself.
Vicente Smith has called Mazharnama's principle of infallibility and Akbar's foolishness.
According to Smith, Akbar tried to attain the status of
Prophet through Mazharnama. As a result, there were many rebellions against
Akbar, which led to political unrest and instability. But Mazharnama was not
the result of Akbar's stupidity, but his practical understanding. Akbar not
only achieved religious supremacy through Mazharnama, but through this he also
freed himself from the political and religious influence of Iran to show his
allegiance to the Caliph. Thus the Mazharnama was not the result of Akbar's
folly, but it had national and international importance.
Third phase (1582~1605 AD) ---- This phase was based on the
experience of the last 20 years. There were many rebellions against Akbar
between 1580~81 AD in protest against the Ibadatkhana and Mazharnama. The Ulema
class played an important role in these rebellions. Therefore, in order to
establish coordination between Hindu and Muslim religion in this turbulent
environment, Akbar announced "Din-e-Ilahi" in 1582 AD. Through
this, to bind different religions, castes, communities, in the thread of unity
(Sulh-e-Kul), he laid down the code of conduct of moral virtues in the same way
as the Dhamma was laid by Ashoka in ancient India. . If Ashoka's
Dhamma was a set of good qualities of all religions, then Din-i-Ilahi
was not its contradiction. That is why Prof. Rizvi has told Din-e-Ilahi as the basic
mantra to establish spiritual unity between the ruler and the officials and the
people, instead of accepting it as a religion.
This new religion had a total of 18 members and no mission was established to
propagate it. It had no deity, no literature, no place of worship, and no one
was compelled to receive it by being influenced by punishment or covetousness.
Behind the greatness of Akbar, it cannot be argued that he was religiously
tolerant, his empire was large, he was an original thinker, he was an
indomitable courageous hero. But that is why he is great because he had the
essence of all.
Review of Akbar's Religious Policy---- Smith and Hague, critics of
Akbar's religious policy, have said that he was tolerant of other religions,
but always remained intolerant of Islam. But the question mark is put on the
point of view of scholar historians when they are unable to tell when Akbar had
insulted the Qur'an and the Prophet, and when he had announced the ban on
Muslim festivals. And is Badauni wrong to say that the people who insulted the
Prophet were not humiliated? This question is also unanswerable, so if Akbar
was against Islam, why did he not write a testament to sacrifice himself to
fire at the place of burial. And when did he declare Din-i-Ilahi as the new
religion, and had he not prescribed "Alla ho Akbar" the
greetings of the day-to-day meeting. This proves that he had hurt the
superstitions of Islam in the same way as he had hurt the ideological acts of
Hinduism. If he imposed restrictions on Muslim Muharmo, Hajj pilgrimage and
circumcision etc., then he had also attacked the evils of Hindu religion like
Sati system, child marriage. That is why the allegation of being anti-Muslim
has been leveled against him by Hindu-Muslim opponents.
Conclusion--- In conclusion, it can be said that although Akbar's
religious policy had some negative sides, but his policy of religious
liberalism had great importance. His "Sulh-e-Kul" is
relevant even today because through this national unity and integrity can be
preserved. And only through Hindu-Muslim unity, peace and harmony can be
established in any state. Akbar's "Din-i-Ilahi" symbolized
this goal.
TAGS÷ Akbar's Religious Policy, Din-e-Ilahi, Sullh-e-Kul, Ibadatkhana, Mazharnama, Medievalhistory.