प्रश्न--- हड़प्पा सभ्यता के पतन के कारणों का समीक्षात्मक वर्णन कीजिए।
अथवा
क्या हड़प्पा सभ्यता का आकस्मिक अन्त हुआ?
अथवा
क्या हड़प्पा सभ्यता का पतन किसी बाह्य प्रेरणा का परिणाम था?
Dr. Om Prakash Singh, Assistant Professor, Deptt of History, Government P.G CollegeThakurdwara, Moradabad (U.P) India.
उत्तर--- विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में हड़प्पा सभ्यता का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। हड़प्पा सभ्यता एक उन्नत, नगरीय तथा विकसित आर्थिक जगत की सभ्यता थी। यहां के नगर-नियोजन, जल आपूर्ति, जल निकास आदि तमाम नगरीय तत्व कही न कही सुमेर की सभ्यता, मिश्र तथा मध्य-पश्चिम एशिया की समकालीन सभ्यता से आगे थी। इस सभ्यता का विस्तार भी अपने चरम पर था। यह सभ्यता उत्तर में जम्मू कश्मीर से लेकर दक्षिण में नर्मदा नदी तक तथा पश्चिम में बलूचिस्तान के मकरान समुन्द्र तट से उत्तर-पूर्व में मेरठ या सहारनपुर जिले तक विस्तृत थी। अगर देखा जाय तो यह सभ्यता बहुत बड़े भू-भाग में फैली हुई एक विस्तृत सभ्यता थी। यह सभ्यता अपने समकालीन मिश्र की सभ्यता एवं सुमेर की सभ्यताओ से भी उत्कृष्ट सभ्यता थी। लेकिन उस सभ्यता का पतन कैसे हुआ? इसके पतन के.कारणों को लेकर इतिहासकारो में विवाद है। मुख्यतः विवाद का कारण यह बन जाता है, कि हमारे पास इस सभ्यता के संदर्भ में स्रोत के साधन सीमित है। जो अभी तक पढ़े नही जा सके (लिपि)। अतः हड़प्पा सभ्यता जो एक विशाल, दीर्घकालीन एवं विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में व्याप्त संस्कृति का पतन किसी एक कारण का परिणाम नहीं रहा होगा। इस सभ्यता के पतन के संदर्भ में विभिन्न विद्वानों ने अनेक मत दिए है।
हम इस सभ्यता के पतन
से सम्बंधित विभिन्न विद्वानों के मतों को विभिन्न उपशीर्षकों में
विभाजित कर उन्हें निम्नलिखित प्रकार से उल्लेखित कर सकते है---
1* विदेशी आक्रमण/ बाह्य आक्रमण ।
2* बाढ़ का प्रकोप।
3* जल धारा में परिवर्तन।
4* विभिन्न प्रकार के जल प्लावन।
5* भूमि की शुष्कता का बढ़ना।
6* प्रशासनिक शिथिलता।
7* बढ़ती जनसंख्या और साधनों की कमी।
8* व्यापार में गिरावट।
1* विदेशी
आक्रमण----- अनेक विद्वानों का मानना है कि हड़प्पा सभ्यता का पतन बाह्य आक्रमण के
कारण हुआ। गॉर्डन चाइल्ड, ह्वीलर, स्टुअर्ट पिगट्स इत्यादि विद्वानों की
धारणा थी कि हड़प्पा और मोहनजोदड़ो का विनाश आर्य आक्रमणकारियों
द्वारा किया गया। इस तर्क का आधार साहित्यिक एवं पुरातात्विक स्रोत है। ह्वीलर
महोदय का मानना है कि ऋग्वेद में "इंद्र" को पुरन्दर कहा गया है और "इंद्र"
ने उसके समकालीन कई शहरो को नष्ट कर दिया था जैसे--'हरियूपीय', 'वैलाशथानाक' इत्यादि। इनमे से
हरियूपीय की पहचान सामान्यतः विद्वानों ने हड़प्पा से की है। विद्वान अपने
दूसरे मत के अनुसार कहते है कि मोहनजोदड़ो में करीब 38 नरकंकाल उत्खननों के
दौरान मिले थे। ये स्त्री, पुरूष एवं बच्चों के है। कुछ कंकालों पर धारधार हथियार के घाव के निशान है। जो इर्द-गिर्द बिखरे हुए हैं। इन नरकंकालों की प्राप्ति के आधार पर ह्वीलर का
सुझाव है कि किसी बड़े आक्रमण में ये लोग मारे गये और लोगो को शव-विसर्जन करने
अथवा उनके गहने लेने का भी समय नही मिला। इन प्रमाणों से स्पष्ट हो जाता है
कि 1700 ई0 के आस-पास
मोहनजोदड़ो पर अचानक आक्रमण हुआ जिससे नगर नष्ट हो गया। इन आक्रमणकारियों
को "ऋग्वेद" के आधार पर आर्य
माना गया।
अनेक आधुनिक विद्वान इस मत को स्वीकार नही करते हैं कि आर्यो के आक्रमण ने हड़प्पा सभ्यता को इस नष्ट किया। प्रोफेसर राम शरण शर्मा का मानना है कि नये आक्रमणकारी इतनी बड़ी संख्या नही आये थे की वे सिन्धु सभ्यता की उन्नत और विकसित सभ्यता को नष्ट कर दे। इसके साथ-साथ यह तथ्य विचार करने योग्य है कि सिन्धु निवासियों और आर्यो के बीच किसी बड़े संघर्ष का प्रमाण नही मिलता। ऋग्वेद जिसकी तिथि अनिश्चित है उसके विवरण पर अनावश्यक बल दिया गया है और साथ ही साथ मोहनजोदड़ो की अनुमानित जनसंख्या (फेयर सर्विस के अनुसार) 41,250 थी। इसमे से मात्र 38 कंकाल का मिलना, किसी बड़े आक्रमण की कल्पना करना अनुचित ही होगा। इस संबंध में यह भी कहा जा सकता है कि यह किसी आपसी संघर्ष का परिणाम रहा हो। इस प्रकार यह स्पष्ट हो जाता है कि आर्यो का आक्रमण इस सभ्यता के पतन के लिए उत्तरदायी नही था।
Must Read It: सिन्धु घाटी सभ्यता की उत्पत्ति एवं विकास
2* बाढ़ का
प्रकोप----- नदियों में वार्षिक बाढ़ आना लोगो के लिए सामान्य विभीषिका (समस्या)
बन चुका था। उत्खनन में मोहनजोदड़ो के विभिन्न सतहों से बालू के रूप में
बाढ़ के प्रमाण मिले है। मैके के अनुसार चन्हूदाड़ो में भी सिन्धु सभ्यता के
लोगो का उस स्थल को छोड़ने के लिये भी बाढ़ ही उत्तरदायी थी। वहाँ अंतिम
स्तर में भयंकर बाढ़ के साक्ष्य रेत की तह से प्राप्त हुए है। एस0 आर0 राव का अनुमान है
कि हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो में भी इस दौरान बाढ़ आई, भीषण बाढ़ से खेती
नष्ट हो जाती होगी और नहरे बालू से पट जाती होगी। इससे सभ्यता पतन
की ओर उंन्मुख हुई।
3* जल-धारा में
परिवर्तन--- हड़प्पा संस्कृति के नगरों के पतन में जल धारा के परिवर्तन का भी
योगदान था। यह एक प्राकृतिक नियम है कि नदियों की जल धारा में परिवर्तन होता
रहता है। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप अनेक वैसे नगर जो आरम्भ में नदियों
के किनारे बसे हुए थे, बाद में नदी से दूर हो गये। परिणामस्वरूप उनकी
अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। ये नगर अपना
आर्थिक महत्व खोने लगे। सिन्धु नदी के मार्ग बदलने के अनेक साक्ष्य उपलब्ध
है। एम0एस0 वत्स का तो यहाँ
तक मानना है कि रवि नदी कि धारा में परिवर्तन ही हड़प्पा के पतन का प्रमुख
कारण है। यहां यह ध्यान देने योग्य है कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान
हड़प्पा रवि नदी के किनारे अवस्थित था, परन्तु आज यह नदी
हड़प्पा से करीब 6 मील दूर है। कालीबंगा के पतन के लिए भी नदियों के मार्ग
परिवर्तन को उत्तरदायी माना गया है। नदियों के मार्ग परिवर्तन से
यातायात और व्यापार तथा नगरों की समृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। क्योंकि
हड़प्पा सभ्यता के अनेक नगर नदियों के किनारे बसे हुए थे और इन्ही नदियों के
माध्यम से यातायात और व्यापार होता था, जो नदियों के दूर होने से कठिन हो
गया।
4* विभिन्न प्रकार के
जल प्लावन----- कुछ विद्वानों की मान्यता है कि बाढ़ और जल धारा में
परिवर्तन के अतिरिक्त हड़प्पा संस्कृति के विनाश के लिए विभिन्न प्रकार के जल
प्लावन भी उत्तरदायी थे। ऐसा भूमिगत जल स्तर के ऊँचा होने और विवर्तनिक हलचलों
के कारण हुआ। नदियों द्वारा लायी गई मिट्टी के जमाव के कारण नदी का तल
ऊपर उठता गया और इसके कारण भूमि का अन्तर तल काफी ऊंचा हो गया तथा नगरो के
बाढ़ का खतरा बढ़ गया होगा। मोहनजोदड़ो, आमरी तथा कुछ अन्य स्थल से बारीक
बलुई मिट्टी मिली है वह बाढ़ के बहते हुए पानी का परिणाम न होकर रुके हुए
पानी का परिणाम लगता है। इससे ऐसा प्रतीत होता है की ये स्थल दूसरे प्रकार के
जल प्लावन से प्रभावित हुए।
5* भूमि की शुष्कता
का बढ़ना------ सिन्धु सभ्यता के पतन का एक प्रमुख कारण सिन्धु क्षेत्र का
बदलती जलवायु को माना जाता है। यह तर्क दिया जाता है कि जिस तीव्र गति से
नगरों का उदय और विस्तार हुआ उसके चलते प्राकृतिक वातावरण में परिवर्तन आया।
उदाहरण के लिए ईंटो को पकाने के लिए बड़े पैमाने पर जंगलों को काटकर
लकड़ी एकत्रित की गई। इस प्रकार मवेशियों, विशेषकर बकरियो के लंबे समय तक
चरने से वनस्पतियां नष्ट हुई और हरियाली समाप्त होने लगी। अत्यधिक अनाज
उपजाने से भूमि की उर्वरता भी कम हुई। इन सभी कारणों से वातावरण में
परिवर्तन आया। परिणामस्वरूप वर्षा कम होने लगी, भूमि की आर्द्रता में कमी
आई तथा शुष्कता बढ़ गई। जिस कारण वर्षा में थोड़ी बहुत कमी आई होगी। जिस कारण
सिन्धु सभ्यता क्षेत्र की कुछ नदीयो के सूखने से भी उस क्षेत्र में
सूखापन बढ़ाने में योगदान रहा होगा। ऐसी धारणा व्यक्त की जाती है कि हड़प्पा, कालीबंगा के विनाश
में जलवायु परिवर्तन उत्तरदायी था।
6* प्रशासनिक
शिथिलता------ हड़प्पा सभ्यता के पतन का एक कारण प्रशासनिक शिथिलता भी था।
ह्वीलर महोदय द्वारा मोहनजोदड़ो में किये गए उत्खननों से अंतिम प्रकाल के
स्तरों में ह्रास के लक्षण स्पष्ट रूप से प्रकट हुए। मकानों की योजना, उनके आकार-प्रकार, भवनों के निर्माण
में पुरानी ईंटो का प्रयोग, चित्रित मृदभाण्डों के स्थान पर सादे बर्तनों का निर्माण
आदि सभी लक्षण पतन की ओर इंगित करते हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि
प्रशासनिक तंत्र ढीला और कमजोर पड़ गया था, जो नगर निर्माण
एवं नागरी जीवन की विशिष्टताओं को बनाये न रख सका। फलतः मोहनजोदड़ो में शहरीपन
का स्थान क्रमशः देहातीपन ने ले लिया। इस प्रकार के पतन के लक्षण मोहनजोदड़ो
के अतिरिक्त लोथल, कालीबंगा इत्यादि स्थलो में भी उपलब्ध है।
7* बढ़ती जनसंख्या और
साधनों में कमी------ सैंधव नगरों का उत्थान विकास प्रक्रिया के
द्वारा हुआ था। समय के साथ-साथ नगरों में बसने वाले लोगो की जनसंख्या में
वृद्धि हुई। नगरों की अबादी पूर्ण विकसित काल मे पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गई।
इससे प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों पर दबाव बढ़ने लगा। एक ओर तो जनसंख्या
में वृद्धि हो रही थी
दूसरी ओर प्राकृतिक संसाधनों में कमी हो रही थी। परिणामस्वरूप आर्थिक
स्थिति कमजोर होती गई और नगरों का पतन सुनिश्चित हो गया।
8* व्यापार में
गिरावट----- हड़प्पा संस्कृति के पतन के लिए मुख्य रूप से आर्थिक कारण
उत्तरदायी थे, विभिन्न कारणों से जिनका उल्लेख पहले किया गया, हड़प्पा सभ्यता की
अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने लगी। कृषि उत्पादन में कमी आई जिससे उद्योग- धंधों एवं
व्यापार में गिरावट आई। सिन्धु सभ्यता के अन्तिम चरण में विदेशी
व्यापार में गिरावट के स्पष्ट प्रमाण दिखाई देते है। सैंधव सभ्यता का मुख्य
आर्थिक आधार व्यापार ही था, अतः व्यापार में
कमी आने से हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई।
समीक्षा---- अगर हम हड़प्पा सभ्यता के पतन के करणो की बात करे तो चाहे वह
बाह्य आक्रमण हो, भूमि की शुष्कता, जल धारा का
परिवर्तन, बाढ़ का प्रकोप, प्रशासनिक शिथिलता, बढ़ती हुई जनसंख्या, व्यापार में
गिरावट आदि ये सब सुनने में तो ठीक लगता है, कि ठीक है हम मान
सकते है कि हड़प्पा सभ्यता का पतन इन्ही कारणों से हुआ होगा, यहॉं पर हमारे सामने समस्या यह पैदा हो जाती है कि हड़प्पा सभ्यता की लिपि तो है लेकिन इसे
अभी तक पढ़ा नही जा सका। लिपि न पढ़े जाने के कारण हमें अभी भी यहॉ की कई
कहानियाँ अनसुलझी दिखाई देती है। साथ ही साथ पूरे का पूरा अध्ययन का स्रोत
पुरातात्विक स्रोत है। उत्खनन में भी हमारे पास अनेक बाधाएं है, तो इन तमाम बाधाओं
के कारण हम देखते है कि इसके पतन के संबंध में जो एक अनसुलझी गुत्थी
(पहेली) है, उसको सुलझाने में एक समस्या उत्पन्न हो रही है। इस प्रकार हम कह सकते है कि
हड़प्पा सभ्यता का पतन विभिन्न कारणों का सम्मिलित परिणाम हों सकता है। अभी भी
इस पर इतिहासकारो का शोध जारी है और उम्मीद की जाती है कि आगे इस सभ्यता के पतन की जो गुत्थी है
उसे सुलझा लिया जायेगा।
निष्कर्ष---- कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि किसी सभ्यता के पतन का आशय
उसका सम्पूर्ण विनाश नही है, बल्कि उसके स्वरूप
में परिवर्तन होता है। वस्तुतः हड़प्पा सभ्यता के पतन का आशय है कि उसके नगरीय
तत्वों का पतन हो गया, जो वहां की लेखन परम्परा, मोहरे, मिट्टी के बर्तन
की विशेषताएं आदि जो इस सभ्यता के नगरीकरण की विशेषताएं थी, उनका पतन हो गया
था। लेकिन हम यह नही कह सकते कि हड़प्पा सभ्यता का पूर्णतः विनाश हो गया।
इससे यही आशय लगाया जा सकता है कि हड़प्पा सभ्यता की नगरीय विशेषताओं का पतन
हुआ।लेकिन उसकी जो संस्कृति है वो आज तक जीवित रही और वो संस्कृति आज भी
भारतीय समाज मे जीवित है। भले ही हड़प्पा सभ्यता के नगरीय तत्वों का पतन हो
गया परन्तु इसके बाद छोटे-छोटे गाँव और कस्बे तब भी बने रहे जैसे झूकर
संस्कृति, चमकीले लाल
मृदभांड संस्कृति, बाड़ा संस्कृति, गेरुवर्णी मृदभांड
संस्कृति, गंगा घाटी ताम्र.निधि संस्कृति आदि
कुछ संस्कृतियो में भी हम समकालीन समय मे हड़प्पा सभ्यता के कई महत्वपूर्ण
सांस्कृतिक तत्वों को ढूंढ सकते है। इतना ही नही अगर देखा जाय तो वर्तमान
समय मे भी हड़प्पा सभ्यता की संस्कृति के कई तत्वों को देखा जा सकता है।
IN ENGLISH:-
Question-- Critically describe the reasons for the decline of the Harappan Civilization.
Or
Did the Harappan Civilization come to an abrupt end?
Or
Was the decline of the Harappan civilization the result of some external inspiration?
Ans--- Harappan civilization has been an important place among the ancient river valley civilizations of the world. The Harappan civilization was a civilization of an advanced, urban and developed economic world. All the urban elements like town planning, water supply, drainage etc. were somewhere ahead of the contemporary civilization of Sumer, Egypt and Central-West Asia. The expansion of this civilization was also at its peak. This civilization extended from Jammu and Kashmir in the north to the Narmada river in the south and from the Makran beach of Balochistan in the west to Meerut or Saharanpur district in the northeast. If seen, this civilization was an elaborate civilization spread over a very large area. This civilization was even better than its contemporary Egyptian civilization and Sumer civilization. But how did that civilization collapse? There is a dispute among historians about the reasons for its decline. Mainly the reason for the controversy becomes, that we have limited sources of resources in the context of this civilization. That which cannot be read yet (script). Therefore, the decline of the Harappan civilization which was a vast, long-term and widespread culture in different geographical areas may not have been the result of any one reason. Various scholars have given many opinions regarding the decline of this civilization.
We can divide the opinions of different scholars related to the decline of this civilization in different subheadings and mention them as follows--
1* Foreign invasion / External invasion.
2* Flood outbreak.
3* Change in water current.
4* Various types of water flotation.
5* Increasing dryness of the land.
6* Administrative laxity.
7* Increasing population and lack of resources.
8* Business decline.
1* Foreign invasion ----- Many scholars believe that the decline of Harappan civilization was due to external invasion. Scholars like Gordon Childe, Wheeler, Stuart Piggts etc. believed that Harappa and Mohenjodaro were destroyed by Aryan invaders. The basis of this argument is literary and archaeological sources. Wheeler Sir believes that "Indra" has been called Purandara in Rigveda and "Indra" had destroyed many of his contemporaneous cities like- 'Hariupiya', 'Vailashthanak' etc. Of these, Harupiya is generally identified by scholars with Harappa. Scholars say according to their second opinion that in Mohenjodaro about 38 skeletons were found during the excavations. These are men, women and children. Some of the skeletons have marks of sharp weapon wounds. which are scattered around. On the basis of the receipt of these skeletons, Wheeler suggests that these people were killed in a major attack and people did not even get time to immerse the dead body or take their ornaments. It is clear from these evidences that around 1700 AD there was a sudden attack on Mohenjodaro which destroyed the city. These invaders have been considered as Aryans on the basis of "Rigveda".
Many modern scholars do not accept the view that the invasion of Aryans destroyed the Harappan civilization. Professor Ram Sharan Sharma believes that the new invaders did not come in such large numbers that they could destroy the advanced and developed civilization of the Indus civilization. Along with this, it is worth considering the fact that there is no evidence of any major conflict between the Indus inhabitants and the Aryans. Unnecessary emphasis has been placed on the details of the Rigveda whose date is uncertain, as well as the estimated population of Mohenjodaro (according to the Fair Service) was 41,250. Out of this, getting only 38 skeletons, it would be unfair to imagine a big attack. In this regard, it can also be said that it may have been the result of some mutual conflict. Thus it becomes clear that the Aryan invasion was not responsible for the decline of this civilization.
2* Outbreak of flood----- Annual flooding of rivers had become a common problem for the people. In the excavation, evidence of floods in the form of sand has been found from various surfaces of Mohenjodaro. According to Mackay, the flood was also responsible for the people of Indus civilization leaving that place in Chanhudaro. There the evidence of severe flooding in the last level has been obtained from the sand bed. S. R. Rao has estimated that Harappa and Mohenjodaro also experienced floods during this period, the severe floods would have destroyed the agriculture and the canals would have been filled with sand. This led to the decline of civilization.
3* Change in water-stream-- Change of water stream was also contributed in the decline of the cities of Harappan culture. It is a natural law that the water flow of rivers keeps on changing. As a result of this process, many such cities which were initially situated on the banks of the rivers were later removed from the river. As a result their economy and social life were adversely affected. These cities started losing their economic importance. There is a lot of evidence available for changing the course of Indus river. M.S. Vatsa even believes that the change in the current of the Ravi river is the main reason for the decline of Harappa. It is worth noting here that during the Harappan civilization, Harappa was located on the banks of the Ravi river, but today this river is about 6 miles away from Harappa. The change in the course of rivers has also been considered responsible for the decline of Kalibanga. The diversion of rivers adversely affected the traffic and trade and the prosperity of the cities. Because many cities of the Harappan civilization were situated on the banks of rivers and through these rivers traffic and trade took place, which became difficult due to the distance of the rivers.
4 * Various types of inundation ----- Some scholars believe that in addition to floods and changes in water current, different types of inundation were also responsible for the destruction of Harappan culture. This was due to the high ground water level and tectonic movements. Due to the accumulation of soil brought by the rivers, the river bed rose and due to this the ground level of the land became very high and the risk of flooding of the cities would have increased. Fine sandy soil has been found from Mohenjodaro, Amri and some other places, it seems to be the result of stagnant water, not the flowing water of the flood. From this it appears that these sites were affected by another type of inundation.
5* Increase in the dryness of the land------- The changing climate of the Indus region is considered to be one of the main reasons for the decline of the Indus civilization. It is argued that the rapid pace with which cities grew and expanded brought about a change in the natural environment. For example, wood was collected by cutting down forests on a large scale to cook bricks. Thus, due to the prolonged grazing of cattle, especially goats, the vegetation was destroyed and the greenery started disappearing. The fertility of the land also decreased due to excessive grain production. Due to all these reasons there was a change in the environment. As a result, rainfall started decreasing, soil moisture decreased and dryness increased. Due to which there will be a slight decrease in rainfall. Due to which drying up of some rivers of the Indus Civilization region may have contributed to increasing the dryness in that area. It is believed that climate change was responsible for the destruction of Harappa, Kalibanga.
6* Administrative laxity---
Administrative laxity was also one of the reasons for the decline of Harappan civilization. The excavations done by Wheeler at Mohenjodaro clearly revealed the signs of decline in the levels of the final period. The plan of the houses, their shape and type, the use of old bricks in the construction of buildings, the construction of plain utensils in place of painted pottery, etc. It is clear from this that the administrative system had become loose and weak, which could not maintain the characteristics of city building and civic life. As a result, urbanism was gradually replaced by rusticity in Mohenjodaro. Signs of this type of decline are also available in places like Mohenjodaro, Lothal, Kalibanga etc.
7* Increasing population and decrease in resources-------- The upliftment of Sandhav cities was done through the process of development. With the passage of time, the population of the people who settled in the cities increased. The population of cities increased more than before in the full developed period. This started increasing the pressure on natural and economic resources. On the one hand the population was increasing and on the other hand the natural resources were decreasing. As a result the economic condition deteriorated and the decline of the cities was ensured.
8* Decline in trade---- Mainly economic reasons were responsible for the decline of Harappan culture, due to various reasons which have been mentioned earlier, the economy of Harappan civilization started to disturb. There was a decrease in agricultural production, which led to a decline in industry and trade. There is clear evidence of the decline in foreign trade in the last phase of the Indus Civilization. The main economic base of the Indus civilization was trade, so due to the decrease in trade, the economy of the Harappan civilization got disintegrated.
Review ---- If we talk about the reasons for the decline of Harappan civilization, then whether it is external invasion, dryness of land, change of water stream, outbreak of flood, administrative slackness, increasing population, decline in trade etc. I feel right, that right, we can assume that the decline of the Harappan civilization must have happened due to these reasons, but here the problem arises in front of us that the script of the Harappan civilization is there but it could not be read yet. Due to not reading the script, we still see many stories here unsolved. As well as the source of the complete study of the whole is the archaeological source. We also have many obstacles in the excavation, so because of all these obstacles we see that a problem is arising in solving the unsolved mystery (puzzle) regarding its collapse. Thus we can say that the decline of Harappan civilization can be a combined result of various reasons. Still, the research of historians is going on on this and it is expected that the mystery behind the decline of this civilization will be solved.
Conclusion ---- Overall it can be said that the decline of a civilization does not mean its complete destruction, but changes in its form. In fact, the decline of the Harappan civilization means the decline of its urban elements, the writing tradition, pieces, features of pottery, etc., which were the characteristics of the urbanization of this civilization, had declined. But we cannot say that the Harappan civilization was completely destroyed. From this it can be inferred that the urban characteristics of the Harappan civilization declined. Even though the urban elements of the Harappan civilization declined, but after this small villages and towns remained, such as Jhukar culture, bright red pottery culture, Bada culture, Geruvarni pottery culture, Ganga valley copper fund culture etc. We can find many important cultural elements of Harappan civilization in contemporary times. Not only this, if seen, many elements of the culture of Harappan civilization can be seen even in the present time.
TAGS:- हड़प्पा सभ्यता के पतन के कारण,Ancienthistory.


