NOTE:--- ENGLISH AND HINDI LANGUAGE:-
प्रश्न-- गुप्तकाल भारतीय इतिहास का "स्वर्ण काल" क्यो माना जाता है?
अथवा
"गुप्त
काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल है" क्या आप इस मत से सहमत है?
Dr Om Prakash Singh
उत्तर:--गुप्त शासको का शासन काल प्राचीन भारतीय इतिहास के उस युग का प्रतिनिधित्व करता है जिसमे सभ्यता एवं संस्कृति के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई तथा हिन्दू संस्कृति अपने उत्कर्ष की पराकाष्ठा पर पहुँच गई थी। गुप्त काल की चहुमुखी प्रगति को ध्यान में रखकर ही इतिहासकारो ने इस काल को "स्वर्ण काल" की संज्ञा से अभिहित किया है। निश्चयतः यह काल अपने महान शासको तथा सर्वोत्कृष्ट संस्कृति के कारण भारतीय इतिहास के पृष्ठों में स्वर्ण के समान प्रकाशित है।
1* राजीनीतिक
एकता का काल।
2* महान
राजाओ का काल।
3* आर्थिक
समृद्धि का काल।
4* धार्मिक
सहिष्णुता का काल।
5* श्रेष्ठ
शासन-व्यवस्था का काल।
6* शिक्षा
एवं साहित्य की उन्नति का काल।
7* कला
की समृद्धि का काल।
8* विज्ञान
एवं तकनीकी का काल।
1* राजीनीतिक एकता का काल:--- मौर्य साम्राज्य के पतन के पश्चात
गुप्त राजाओ
ने अपने सैनिक अभियानों के माध्यम से
अनेक क्षेत्रों को विजित करके भारत मे एक
अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की। इस विशाल साम्राज्य में एक सुदृढ़ शासन व्यवस्था को स्थापित करके राजनीतिक
एकता को स्थापित किया। गुप्त साम्राज्य
अपने उत्कर्ष काल मे उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में विंध्या पर्वत तक तथा पूर्व में बंगाल
से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक विस्तृत
था।
इतना विशाल साम्राज्य होने के बावजूद भी यह प्रत्यक्ष गुप्त शासको के अधीन था, जबकि सुदूर दक्षिण तक उनका प्रभाव था।
यह गुप्त शासको की
वीरता एवं पराक्रम का ही परिणाम था कि
इतने विशाल साम्राज्य को एकता के सूत्र
में आबद्ध (बांध) कर दिया था।
2* महान
राजाओ का काल:--- अगर
गुप्त राजाओ की महानता की बात की जाय तो गुप्त काल मे एक से बढ़कर एक महान राजाओ का उदय
हुआ, जिन्होंने अपनी विशाल सेनाओं के द्वारा विभिन्न प्रदेशो पर विजय
प्राप्त कर एक छात्र शासन स्थापित किया। गुप्त
सम्राट समुद्रगुप्त की महानता की चर्चा प्रयाग प्रशस्ति में की गई, उसने न केवल आर्यवर्त को विजित किया
बल्कि सुदूर दक्षिण तक अपनी विजय पताका फैहराई।
चन्द्रगुप्त द्वितीय ने शको का उन्मूलन करके, पश्चिम
तक अपने
साम्राज्य का विस्तार करके अपनी महानता
का परिचय दिया। स्कन्दगुप्त, गुप्त साम्राज्य का अत्यन्त प्रतापी शासक हुआ
जिसने हूण जाति को परास्त कर
अपनी मात्रा भूमि की रक्षा की। इस प्रकार हम
कह सकते है कि इतने महान और प्रतापी शासक
प्राचीन भारत के किसी युग मे दिखाई नही देते है।
- Must Read It:- चन्द्रगुप्त द्वितीय की उपलब्धिया
गुप्त शासको ने जैन एवं बौद्ध धर्म को भी संरक्षण प्रादान किया। समुद्रगुप्त ने श्रीलंका के शासक मेघवर्मन को गया में बौद्ध विहार बनवाने की अनुमति दी थी। उसी प्रकार कुमारगुप्त ने नालन्दा में प्रसिद्ध बौद्ध विहार की स्थापना करवाई थी। इस काल मे जैन धर्म की भी उन्नति हुई। गुप्त शासक कुमारगुप्त के उदयगिरी लेख से ज्ञात होता है कि शंकर नामक व्यक्ति ने पार्श्वनाथ की मूर्ति स्थापित की थी।
इस प्रकार गुप्त शासक विभिन्न धर्मों के महान संरक्षक हुए। गुप्तकाल में वैष्णव एवं शैव धर्म के अतिरिक्त अन्य धर्मो का भी विकास हुआ। इस काल मे धर्मो में कुछ ऐसे नवीन परिवर्तन हुए जिन्होंने वर्तमान के धर्म का स्वरूप निश्चित कर दिया।
5* श्रेष्ठ शासन-व्यवस्था का काल:--- प्रतिभाशाली गुप्त राजाओ ने जिस शासन व्यवस्था का निर्माण किया वह न केवल प्राचीन अपितु आधुनिक युग के लिए आदर्श की बात कही जा सकती है। यह व्यवस्था उदार एवं लोककल्याणकारी थी। सम्पूर्ण गुप्त साम्राज्य में भौतिक एवं नैतिक समृद्धि का वातावरण व्याप्त था। साम्राज्य में चारो ओर सुख-समृद्धि एवं शांति थी। यहाँ आवागमन पूर्णतः सुरक्षित था। फाहियान जैसे यात्री ने भी गुप्त शासन की उच्च शब्दो मे प्रशंसा की। गुप्त शासको ने प्राचीन भारत की दण्ड व्यवस्था के कड़े नियमो को उदार बना दिया था और मृत्यु दण्ड को पूर्णतः समाप्त कर दिया था। इस समय पुलिस अथवा गुप्तचरों के आचरण से प्रजा दुःखी नही थी। गुप्त शासन के अनेक तत्व आधुनिक प्रजातांत्रिक शासन में देखे जा सकते है।
6* शिक्षा एवं साहित्य की उन्नति का काल:---- गुप्त काल शिक्षा एवं साहित्य के विकास का भी युग था। पाटलिपुत्र, वल्लभी, उज्जैयनी, कांशी और मथुरा आदि इस समय के प्रमुख शैक्षिक केन्द्र थे। नालंदा महाविहार की स्थापना भी गुप्त काल मे हुई जो आगे चलकर विश्वविख्यात शैक्षिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ। शिक्षण संस्थाएं शासको एवं धनी व्यक्तियों के अनुदान पर चलती थी।
गुप्तकाल में साहित्य की भी अभूतपूर्व प्रगति हुई। पुराण, महाभारत, एवं रामायण को इसी काल मे अंतिम रूप से लिखा गया। स्मृति ग्रंथो जैसे नारद, वृहस्पति, कात्यायन एवं पराशर स्मृति की रचना गुप्तकाल में हुई। मंदसौर प्रशस्ति एवं उदयगिरी गुहालेख की रचना वीरसेन ने की थी। किन्तु गुप्तकालीन सभी कवियों में सर्वश्रेष्ठ कवि एवं नाटककार कालिदास थे, जिन्हें भारत का 'शेक्सपियर' कह जाता है। कालिदास ने मालविकाग्निमित्र, अभिज्ञानशाकुन्तलम आदि महत्वपूर्ण ग्रंथो की रचना की। इस काल मे शूद्रक ने मृच्छकटिकम, विशाखदत्त ने मुद्राराक्षक व देवीचंद्रगुप्तम, वात्सायन ने कामसूत्र, कामन्दक ने नीतिसार तथा विष्णुशर्मा ने पंचतन्त्र की रचना की।
कला की समृद्धि का काल:--- गुप्त काल मे स्थापत्यकला का अभूतपूर्व विकास हुआ। इस काल मे ही मन्दिर निर्माण कला का जन्म हुआ। ये मन्दिर नागर शैली के है। मन्दिर निर्माण चबूतरे के ऊपर किया जाता था। तथा ऊपर जाने के लिए चारो ओर सीढ़िया बनाई जाती थी, मन्दिर की छत प्रायः सपाट होती थी। किन्तु देवगढ़ के मन्दिर में शिखर का निर्माण किया गया था। मन्दिरो के निर्माण में प्रायः पत्थरो का प्रयोग किया जाता था, किन्तु भीतरगांव, सिरपुर तथा देवगढ़ स्थित मंदिरो के निर्माण में ईंटो का प्रयोग किया गया है। मंदिरो का भीतरी भाग सादा होता था। तथा गर्भगृह में देवमूर्ति की स्थापना की जाती थी। गुप्तकालीन प्रमुख मन्दिर यथा- देवगढ़ का दशावतार मन्दिर (उत्तर प्रदेश), भीतरगांव का विष्णु व शिव मन्दिर (उत्तर प्रदेश), सिरपुर का लक्ष्मण मन्दिर (छत्तीसगढ़), तिगवा का विष्णु मन्दिर (मध्य प्रदेश), नचानाकुठार का पार्वती मन्दिर (उत्तर प्रदेश) आदि।
गुप्तकाल में चित्रकला के सर्वोत्कृष्ट उदाहरण अजंता एवं बाघ की गुफाओ से प्राप्त होते है। अजंता में 19 गुफाओ के चित्र बने है, जिनमे से 16 वीं, 17 वीं और 19 वीं गुफा के चित्र गुप्तकालीन है। 16 वीं गुफ़ा के चित्र बौद्ध धर्म से सम्बंधित है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित बाघ की गुफाओ से भी गुप्तकालीन चित्रकला पर प्रकाश पड़ता है। अजंता के चित्रों के विपरीत बाघ की गुफाओ के चित्र मनुष्य के लौकिक जीवन से संबंधित है।
8* विज्ञान एवं तकनीकी का काल:---- गुप्तकाल में चिकित्सा विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं ज्योतिषी का भी अभूतपूर्व विकास हुआ। चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार मे धन्वंतरि नामक महान चिकित्सक को आश्रय प्राप्त था। आर्यभट्ट को गुप्तयुग का सबसे महान वैज्ञानिक, गणितज्ञ एवं ज्योतिष माना जाता है। उन्होंने अपने ग्रंथ 'आर्यभट्टीय' में यह प्रमाणित कर दिया कि पृथ्वी गोल है और अपनी धुरी पर घूमती है तथा इसी कारण ग्रहण लगता है। वराहमिहिर ने ज्योतिष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने 'पंचसिद्धांतिका' नामक महत्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की। नागार्जुन रसायन विज्ञान एवं धातू-विज्ञान के महान ज्ञाता थे।
निष्कर्ष:--- उपर्युक्त विशेषताओं के आधार पर विद्वानों ने गुप्तकाल को 'स्वर्ण युग' के पद पर आसीन किया। संस्कृति एवं सभ्यता के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई। इस प्रकार हम कह सकते है कि इस युग का भारतीय इतिहास में अद्वितीय स्थान है तथा इसकी समकक्षता में कोई अन्य काल नही आ सकता। गुप्तो से पूर्व यधपि मौर्य साम्राज्य अत्यंत विस्तृत था फिर भी इस काल मे संस्कृति की वह चहुमुखी प्रगति देखने को नही मिलती जिसका साक्षात्कार हम गुप्त युग मे करते है। आर्थिक, धार्मिक, साहित्यिक एवं कला-कौशल के क्षेत्र में इस समय देश उन्नति की पराकाष्ठा पर पहुँच गया तथा उन परम्पराओ का निर्माण हुआ जो आगामी शताब्दियों के लिए आदर्श बन गयी। इसी कारण आज का भारतीय गर्व करता है। वरनेट के अनुसार "गुप्तकाल साहित्यिक भारत के इतिहास में वही स्थान रखता है, जो यूनान के इतिहास में पेरीक्लीज के युग को प्राप्त है।" अतः गुप्त काल को प्राचीन भारत के इतिहास में 'स्वर्ण युग' की संज्ञा से विभूषित करना सर्वदा उचित एवं तर्कसंगत प्रतीत होता है।
IN ENGLISH:-
Question- Why is the Gupta period considered the "golden period" of Indian history?
Or
"Gupta period is the golden period of Indian history" Do you agree with this view?
Answer:- The reign of the Gupta rulers represents that era of ancient Indian history in which unprecedented progress was made in every field of civilization and culture and Hindu culture had reached the culmination of its height. Keeping in mind the all-round progress of the Gupta period, historians have named this period as the "Golden Age". Certainly this period is published like gold in the pages of Indian history due to its great rulers and excellent culture.
Generally, the Golden Age refers to the era in which the political, social, cultural and religious conditions of the country are at their best. There should be an extreme development of cultural life in the areas of fine arts, literature, science, technology etc. There is a multifaceted development of both the nation and the individual. Opportunities for physical, spiritual and moral development are available. The country remains full and prosperous. Many features of the Golden Age were found in the Gupta era, due to which the Gupta period got the place of the Golden Age in the pages of Indian history. Its main features can be mentioned in the following references----
1* The period of political unity.
2* The era of great kings.
3* Period of economic prosperity.
4* The period of religious tolerance.
5* The period of the best governance.
6* The period of progress of education and literature.
7* The period of prosperity of the arts.
8* The era of science and technology.
1* Period of Political Unity:-- After the fall of the Maurya Empire, the Gupta kings established an all-India empire in India by conquering many areas through their military campaigns. Established political unity by establishing a strong governance system in this vast empire. The Gupta Empire during its heyday extended from the Himalayas in the north to the Vindhya Mountains in the south and from Bengal in the east to Saurashtra in the west. Despite being such a vast empire, it was directly under the Gupta rulers, while their influence was far south. It was only the result of the valor and valor of the Gupta rulers that such a vast empire was tied up in the thread of unity.
2 * Era of great kings: --- If we talk about the greatness of the Gupta kings, then in the Gupta period, more than one great kings emerged, who conquered various territories through their huge armies and established a student rule. . The greatness of the Gupta emperor Samudragupta was discussed in Prayag Prashasti, he not only conquered Aryavarta but also raised his victory flag to the far south. Chandragupta II showed his greatness by eradicating the Shakas, expanding his empire to the west. Skandagupta became the most powerful ruler of the Gupta Empire, who defeated the Hun caste and protected his quantity of land. Thus we can say that such a great and majestic ruler is not seen in any era of ancient India.
3* Period of economic prosperity: -- The economic condition of the people in Gupta period India was very advanced. Under the rule of capable rulers, there was an empire of peace and order in India, due to which people made special efforts towards economic progress. The Gupta kings paid special attention to the works of public interest. The means of origin and routes of transport were also advanced during this period. Agriculture, trade-commerce and industry were in an advanced stage. Special efforts were made on behalf of the state for their progress and development. At this time external trade was very advanced. This trade was done by water and land routes. There were unions of professionals. They had their own rules and funds. The unions used to do the work of the bank. These unions contributed a lot in making the economic system prosperous. Ujjaini, Dashpur, Bharuch, Vaishali, Pataliputra etc. were important trading towns of this period. Bharuch and Tamralipti were the major ports. At this time India was traded with Arabia, Persia, Egypt, Rome, China and South East Asia. Therefore, on the whole, this era was an era of economic prosperity.
4* Period of Religious Tolerance: --- Gupta period was the era of revival of Brahmin religion from the religious point of view. At this time the prestige of Brahmin religion was established, temples and idols were built and the concept of Avatarism emerged. The foundation stone of Puranic religion or Neo-Hinduism was laid in this era. The spirit of sacrifice, sacrifice and devotion also developed more. At this time, Vaishnavism became the most prominent under Brahmin religion. Most of the Gupta rulers adopted this religion and gave it their protection and assumed the title of 'Param Bhagwat' and made Garun as their state symbol. The Gupta rulers also patronized Shaivism. The names of Kumaragupta and Skandagupta were based on the name of Kartikeya, the son of Shiva. During this period, some new elements appear in Shaivism, such as Shiva was worshiped with Parvati in the form of Ardnaarishvara and Shiva was worshiped along with Vishnu in the form of Harihara. Sun worship was also prevalent during the Gupta period. Contemporary literary and archaeological sources mention Sun-worship in Mandsaur, Indore, Gwalior, Moolsthan.
The Gupta rulers also provided protection to Jainism and Buddhism. Samudragupta gave permission to the ruler of Sri Lanka, Meghavarman, to build a Buddhist monastery at Gaya. Similarly, Kumaragupta had established the famous Buddhist Vihara at Nalanda. Jainism also flourished during this period. It is known from the Udayagiri inscription of the Gupta ruler Kumaragupta that a person named Shankar had installed the idol of Parshvanath.
Thus the Gupta rulers became great patrons of various religions. Apart from Vaishnavism and Shaivism, other religions also developed during the Gupta period. During this period some such new changes took place in the religions which determined the nature of the present religion.
5 * Era of best governance: -- The governance system created by the brilliant Gupta kings can be said to be ideal not only for the ancient but also for the modern era. This system was liberal and public welfare. There was an atmosphere of material and moral prosperity throughout the Gupta Empire. There was happiness, prosperity and peace all around in the empire. Traffic here was completely safe. Travelers like Fahien also praised the Gupta rule in high words. The Gupta rulers liberalized the strict rules of the penal system of ancient India and completely abolished the death penalty. At this time the people were not unhappy with the conduct of the police or the spies. Many elements of Gupta rule can be seen in modern democratic rule.
6* Era of advancement of education and literature: ---- Gupta period was also an era of development of education and literature. Pataliputra, Vallabhi, Ujjayini, Kanshi and Mathura etc. were the major educational centers of this time. Nalanda Mahavihara was also established during the Gupta period, which later developed into a world famous educational center. Educational institutions were run on the grants of the rulers and rich people.
There was also an unprecedented progress in literature during the Gupta period. The Puranas, Mahabharata, and Ramayana were finally written in this period. Smriti texts like Narada, Brihaspati, Katyayan and Parashara Smriti were composed during the Gupta period. The Mandsaur Prashasti and Udayagiri Guhalekh were composed by Virsen. But among all the poets of the Gupta period, the best poet and playwright was Kalidas, who is called 'Shakespeare' of India. Kalidasa composed important texts like Malavikagnimitra, Abhijnanashakuntalam etc. During this period Shudraka composed Mrichchakatikam, Visakhadatta composed Mudrarakshaka and Devichandraguptam, Vatsayana composed Kamasutra, Kamandaka composed Nitisara and Vishnusharma composed the Panchatantra.
7* The period of prosperity of art: -- There was an unprecedented development of architecture during the Gupta period. The art of temple building was born in this period itself. This temple is of Nagara style. The temple construction was done on top of the platform. And stairs were made all around to go up, the roof of the temple was usually flat. But the summit was built in the temple of Devgarh. Stones were often used in the construction of temples, but bricks have been used in the construction of temples located in Bhargaon, Sirpur and Deogarh. The interior of the temples was simple. And in the sanctum sanctorum the idol of the deity was established. Major temples of Gupta period like Dashavatar temple of Deogarh (Uttar Pradesh), Vishnu and Shiva temple of inner village (Uttar Pradesh), Lakshman temple of Sirpur (Chhattisgarh), Vishnu temple of Tigwa (Madhya Pradesh), Parvati temple of Nachanakuthar (Uttar Pradesh) e.t.c.
There was also progress in the making of sculpture during the Gupta period. During this period, the Sarnath sculpture style developed due to the coordination of Gandhar and Mathura art styles. The sculptures in this art style were usually made of red sandstone. Spirituality is given more importance than materiality in the sculptures. The best example of Gupta sculpture comes from the Dashavatar temple of Deogarh.
The best examples of painting in the Gupta period are found in the caves of Ajanta and Bagh. Paintings of 19 caves have been made in Ajanta, out of which the paintings of 16th, 17th and 19th caves are of Gupta period. The paintings of the 16th cave are related to Buddhism. Similarly, the caves of Tiger located in Dhar district of Madhya Pradesh also throw light on Gupta painting. Unlike the paintings of Ajanta, the paintings of tiger caves are related to the cosmic life of man.
8 * Age of science and technology: ---- There was an unprecedented development of medical science, chemistry, mathematics and astrologer during the Gupta period. In the court of Chandragupta Vikramaditya, a great doctor named Dhanvantari had shelter. Aryabhatta is considered to be the greatest scientist, mathematician and astrologer of the Gupta era. He proved in his treatise 'Aryabhatiya' that the earth is round and rotates on its axis and due to this eclipse takes place. Varahamihira propounded important principles in the field of astrology. He composed an important treatise called 'Panchsiddhantika'. Nagarjuna was a great scholar of chemistry and metallurgy.
Conclusion: --- On the basis of the above mentioned characteristics, scholars have placed the Gupta period on the post of 'Golden Age'. Unprecedented progress was made in every field of culture and civilization. Thus we can say that this era has a unique place in Indian history and no other period can come in its equivalence. Before the Guptas, although the Maurya Empire was very extensive, yet in this period we do not see the all-round progress of culture which we encounter in the Gupta era. In the field of economic, religious, literary and art-skills, at this time the country reached the culmination of progress and those traditions were formed which became the ideal for the coming centuries. That is why today's Indian is proud. According to Vernet, "The Gupta period occupies the same place in the history of literary India as the era of Pericles has in the history of Greece." Therefore, it always seems appropriate and logical to define the Gupta period as the 'Golden Age' in the history of ancient India.
TAGS:- -Gupta period considered the "golden period" of Indian historyNalanda Mahavihara, Aryabhatta, Varahamihira, Kalidas, Ancienthistory.


